ब्रेकिंग
Indore City Expansion: जनगणना-2027 के ताजा आंकड़े; इंदौर नगर निगम सीमा में 8.08 लाख निर्माण चिन्हित Rewa Dial 112 Viral Video: पुलिस की डायल 112 गाड़ी का वीडियो वायरल; शराब दुकान पर सायरन बजाकर ली फ्र... Census 2027 Madhya Pradesh: मध्य प्रदेश में जनगणना कार्य अंतिम चरण में; 2.39 करोड़ मकानों की गणना पू... Twisha Sharma Death Case: सीबीआई ने दर्ज किया दहेज मृत्यु का केस; पति समर्थ और सास गिरिबाला सिंह पर ... Ratlam Crime News: सैलाना में ज्वेलर्स की दुकान में लाखों की चोरी का पर्दाफाश; दो आरोपी गिरफ्तार Ujjain Police Controversy: चिमनगंज थाने के आरक्षकों पर गिरी गाज; छेड़छाड़ आरोपी के चाचा-भाई को पीटने... Narmada Ghat Barwani: नौतपा की तपिश से राहत के लिए नर्मदा की शरण में शहर; शाम को सज रही घाटों पर महफ... Gwalior Road Accident: जीआरएमसी के एमबीबीएस छात्र की सड़क हादसे में मौत; तीन दिन से वेंटिलेटर पर था ... Bhopal News: त्विषा शर्मा केस में पुलिस रिमांड पर आरोपी समर्थ; डिलीटेड चैट्स और डिजिटल एविडेंस से खु... Dewas Water Crisis: देवास में भीषण गर्मी के बीच बिजली कटौती से जलसंकट; समय पर नहीं भर रहीं पानी की ट...
देश

पासवान के निधन पर राष्‍ट्रपति समेत दिग्‍गज हस्तियों ने जताया शोक, प्रधानमंत्री बोले- नहीं भरी जा सकेगी यह रिक्‍तता

नई दिल्‍ली। लोक जनशक्ति पार्टी (Lok Janshakti Party, LJP) के वरिष्‍ठ नेता एवं केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान (Ram Vilas Paswan) का गुरुवार को अस्‍पताल में निधन हो गया। वे बीते काफी समय से बीमार थे। हाल ही में उनकी बायपास सर्जरी हुई थी। बेटे चिराग पासवान ने ट्वीट करके उनके निधन की जानकारी दी। उन्‍होंने लिखा, पापा… अब आप इस दुनिया में नहीं हैं लेकिन मुझे पता है आप जहां भी हैं हमेशा मेरे साथ हैं। सियासी हस्तियों ने पासवान के निधन पर शोक संवेदना जताते हुए इसे अपूर्णीय क्षति बताया है…

देश ने दूरदर्शी नेता खोया : राष्‍ट्रपति 

राष्‍ट्रपति रामनाथ कोविंद ने कहा, ‘केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान के निधन से देश ने एक दूरदर्शी नेता खो दिया है। उनकी गणना सर्वाधिक सक्रिय और सबसे लंबे समय तक जनसेवा करने वाले सांसदों में की जाती है। वे वंचित वर्गों की आवाज मुखर करने वाले तथा हाशिए के लोगों के लिए सतत संघर्षरत रहने वाले जनसेवक थे। आपातकाल विरोधी आंदोलन के दौरान जयप्रकाश नारायण जैसे दिग्गजों से लोकसेवा की सीख लेने वाले पासवान जी  फायरब्रांड समाजवादी के रूप मे उभरे। उनका जनता के साथ गहरा जुड़ाव था और वे जनहित के लिए सदा तत्पर रहे। उनके परिवार और समर्थकों के प्रति मेरी गहन शोक-संवेदना।’

कभी नहीं भरी जा सकेगी यह रिक्‍तता : प्रधानमंत्री 

प्रधानमंत्री मोदी ने पासवान के निधन पर कहा कि इस दुख को शब्‍दों में बयां नहीं किया जा सकता है। पासवान जी का निधन मेरे लिए व्यक्तिगत क्षति है। देश की सियासत में इस रिक्‍तता को कभी नहीं भरा जा सकेगा। मैंने एक दोस्त, मूल्यवान सहयोगी को खो दिया है। पासवान हर गरीब को यह सुनिश्चित करने के लिए उत्‍सुक थे कि वह गरिमामय जीवन बसर करे। प्रधानमंत्री ने कहा कि राम विलास पासवान जी ने दृढ़ संकल्प के साथ से राजनीति में कदम रखा था। एक युवा नेता के रूप में उन्होंने आपातकाल के दौरान अत्याचार और लोकतंत्र पर हमले का विरोध किया था। वह एक उत्कृष्ट सांसद और मंत्री थे जिन्होंने विभिन्‍न नीतिगत क्षेत्रों में बहुमूल्‍य योगदान दिया।

सबके प्रिय थे पासवान : शाह 

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, सदैव गरीब और वंचित वर्ग के कल्याण और अधिकारों के लिए संघर्ष करने वाले हम सबके प्रिय राम विलास पासवान जी के निधन से मन अत्यंत व्यथित है। उन्होंने अपने राजनीतिक जीवन में हमेशा राष्ट्रहित और जनकल्याण को सर्वोपरि रखा। उनके स्वर्गवास से भारतीय राजनीति में एक शून्य उत्पन्न हो गया है। चाहे साल 1975 के आपातकाल के विरुद्ध संघर्ष करना हो या मोदी सरकार में कोरोना महामारी में गरीब कल्याण के मंत्र को सार्थक करना हो, राम विलास पासवान जी ने इन सभी में अद्वितीय भूमिका निभाई है। कई महत्वपूर्ण पदों पर कार्यरत रहते हुए, पासवान जी अपने सरल और सौम्य व्यक्तित्व से सबके प्रिय रहे।

गरीबों, वंचितों, दलितों की आवाज उठाई : तेजस्वी यादव 

राजद नेता तेजस्वी यादव ने कहा कि रामविलास पासवान जी का निधन एक बेहद ही दुखद समाचार है। उन्होंने जिंदगी भर गरीबों की, वंचितों की, शोषितों की, दलितों की आवाज उठाई है और उत्थान की बात कही है। हमारे पिता से उनके बहुत अच्छे संबंध रहे हैं। हम लोग एक परिवार के रूप में रहे हैं।

बिहार की राजनीति के लिए बड़ा नुकसान : राबड़ी देवी 

बिहार की पूर्व मुख्‍यमंत्री एवं राजद नेता राबड़ी देवी ने कहा, रामविलास पासवान जी के निधन से बहुत दुःखी हूं। दशकों से उनके साथ पारिवारिक संबंध रहा। ईश्वर उन्हें शांति प्रदान करे और उनके परिवार को यह दुख सहने की शक्ति दे। पासवान जी का निधन बिहार की राजनीति के लिए बड़ा नुकसान है, लोग दुखी हैं। पूरा राजद दुखी है कि एक बड़ा नेता हमें छोड़कर चला गया।

गरीब और दलित वर्ग ने बुलंद आवाज खो दी : राहुल  

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा, रामविलास पासवान जी के असमय निधन का समाचार दुखद है। गरीब और दलित वर्ग ने आज अपनी एक बुलंद राजनैतिक आवाज खो दी। उनके परिवारजनों को मेरी संवेदनाएं

मिट्टी से जुड़े नेता थे पासवान : राजनाथ 

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान जी का निधन मेरे लिए अत्यंत पीड़ादायक है। अपने लम्बे राजनीतिक जीवन में उन्होंने हमेशा गरीबों, दलितों एवं वंचितों के कल्याण के लिए काम किया। उनकी गिनती बिहार की मिट्टी से जुड़े कद्दावर नेताओं में थी और उनके सभी दलों के साथ अच्छे संबंध थे। रामविलासजी के निधन से बिहार राज्य और राष्ट्रीय राजनीति में भी बड़ी रिक्तता पैदा हो गई है। उनके साथ मेरी बहुत अच्छी मित्रता थी। उनका निधन मेरे लिए व्यक्तिगत क्षति है। इस दुःख की घड़ी में ईश्वर उनके परिवार एवं समर्थकों को संबल प्रदान करें। ॐ शान्ति!

 

गरीबों की चिंता करने वाले नेता : जेपी नड्डा 

भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि रामविलास जी गरीबों की चिंता करने वाले, समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति की चिंता करने वाले नेता थे। वे चाहे किसी भी सरकार में मंत्री रहे हों, सभी पार्टियों के साथ बराबर की दोस्ती, सभी को साथ लेकर चलना, समाज के प्रति समर्पण के साथ उन्होंने जीवन बिताया।

देश ने एक सच्चा सपूत खोया : रविशंकर प्रसाद 

केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने कहा… रामविलास पासवान जी को मेरी बहुत विनम्र श्रद्धांजलि है। देश ने अपना एक सच्चा सपूत खो दिया है। आज मैं याद करना चाहता हूं 1977 में जब आपातकाल के बाद लोकसभा का चुनाव हुआ था तब रामविलास पासवान जी पांच लाख से ज्‍यादा मतों से जीते थे।

जीवनभर दलितों के लिए लड़े : जावड़ेकर

केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने कहा कि रामविलास पासवान जी का निधन एक बेहद ही दुखद समाचार है। वो जिंदगी भर दलित, पिछड़े सभी समूहों के लिए लड़ते थे। मंत्रीमंडल में वो बहुत सक्रिय रहते थे। प्रधानमंत्री मोदी जी पर उनका बहुत विश्वास था।

खलेगी पासवान की कमी : प्रधान

केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा, यकीन नहीं हो रहा है कि रामविलास पासवान जी हमारे बीच नहीं रहे। ये बेहद दुखद सूचना है। वे भारत के गरीब, वंचित, शोषित, दलित की नुमाइंदगी करने वाले थे। न केवल बिहार में, पूरे देश में उनकी रिक्तता सभी को खलेगी…

गरीबों के मसीहा थे पासवान : अश्विनी कुमार चौबे 

केंद्रीय मंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने कहा कि रामविलास पासवान जी इस देश के बड़े ही लोकप्रिय नेता और गरीबों के मसीहा के रूप में थे। उनका निधन एक अपूरणीय क्षति है। भगवान उनके परिवार को इस दुख के समय में सहनशक्ति प्रदान करे।

Related Articles

Back to top button