ब्रेकिंग
नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित हुई 'मिशन के रूप में नेतृत्व' पर राष्ट्रीय कार्यशाला, नीति आयोग क... देशभर के हवाई अड्डों पर कम होगी सीआईएसएफ जवानों की तैनाती, निजी सुरक्षा एजेंसियों के गार्ड संभालेंगे... बिहार की राजधानी पटना में बहुचर्चित इरफान हत्याकांड का पुलिस ने किया सनसनीखेज खुलासा, पत्नी और उसका ... नोएडा के सेक्टर-126 इलाके में कार के भीतर शराब पी रहे युवकों के साथ भीषण हादसा, आग की चपेट में आने स... उत्तराखंड में सड़क हादसों का कहर, महज चौबीस घंटे के भीतर अलग-अलग दुर्घटनाओं में सत्रह लोगों की दर्दन... उत्तर प्रदेश के गोंडा में कथा के दौरान धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का बड़ा बयान, यज्ञ में बाधा और सोशल म... मदुरै तनिष्क शोरूम लूटकांड में पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, मुख्य आरोपी निशांत के पास से 6.4 किलो सोन... दिल्ली सरकार का ऐतिहासिक फैसला, राजधानी के ट्रांसजेंडर समुदाय को मिलेगा आयुष्मान भारत योजना का लाभ सर्दियों के मौसम में सेहत का खजाना है आंवला और करीपत्ता की स्वादिष्ट पोडी, जानिए बनाने की आसान विधि मेटा ने इंस्टाग्राम के सुझाव प्रणाली में किए बड़े बदलाव, यूजर्स को अब कम गुणवत्ता और संवेदनशील कंटें...
देश

बक्सर में सात प्रत्‍याशी चुनाव के पहले ही हो गए चित, जानिए क्‍या है मामला

बक्सर।  बक्सर (Buxar Assembly Seat) में सात प्रत्‍याशियों (Candidates) का विधानसभा चुनाव (Bihar Assembly Election) लड़ने का सपना पहले ही चूर हो गया। पहले चरण के चुनाव (First Phase Election) के अंतर्गत नामांकन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद शुक्रवार को नामांकन दर्ज कराने वाले प्रत्‍याशियों की संवीक्षा में इस विधानसभा से आधा दर्जन से अधिक कुल सात की अभ्यर्थिता रद कर दी गई। इस तरह अब यहां केवल 16 प्रत्‍याशी मैदान में बच गए हैं। इनमें राष्‍ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन NDA) से भारतीय जनता पार्टी (BJP) के परशुराम चतुर्वेदी (Parshuram Chaturvedi) तथा महागठबंधन (Mahagathbandhan) से भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (Congress) के संजय कुमार तिवारी (Sanjay Kumar Tiwary) उर्फ मुन्ना तिवारी (Munna Tiwary) शामिल हैं।

चुनावी अखाड़े की प्रतिद्वन्दि्वता से पहले ही हो गए चित

स्क्रूटनी में जिन प्रत्‍याशियों के नामांकन रद हुआ उनमें जनता पार्टी यूडीएस से ध्रुव सिंह, एनसीपी से विश्वेशर पांडेय, द प्लूरल्स पार्टी से संजय राय, राष्ट्रीय जनशक्ति पार्टी से सुनील कुमार जायसवाल तथा तीन निर्दलीय उम्मीदवार दिलीप कुमार पांडेय, भारती कुमारी पांडेय एवं बेचू राम के नाम शामिल हैं। ये चुनावी अखाड़े की प्रतिद्वन्दि्वता आरंभ होने से पहले ही चित हो गए।

बक्‍सर के चुनाव मैदान में रह गए 16 प्रत्‍याशी

विधानसभा के निर्वाची पदाधिकारी सह सदर अनुमंडल पदाधिकारी कृष्ण कुमार उपाध्याय ने बताया कि सात लोगों के नामांकन रद होने के उपरांत अब यहां से 16 प्रत्‍याशी मैदान में रह गए। इनमें भारतीय जनता पार्टी से परशुराम चतुर्वेदी, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस से संजय कुमार तिवारी उर्फ मुन्ना तिवारी, राष्ट्रीय लोक समता पार्टी से निर्मल कुमार सिंह, हिन्दू समाज पार्टी से अश्विनी कुमार राय, हिन्दुस्तान विकास दल से ताफिर हुसैन, भारतीय सबलेाग पार्टी से रामनाथ ठाकुर तथा भारतय जनजन पार्टी से संजय कुमार चौबे समेत निर्दलीय प्रत्याशियों में अरुण कुमार ओझा, राजाराम सिंह, कमल नारायण यादव, शत्रुघ्न सिन्हा, भीम प्रसाद, गोवर्धन मिश्रा, सुधाकर मिश्रा, आकाश कुमार सिंह एवं रवि राज शामिल हैं।

Related Articles

Back to top button