ब्रेकिंग
Haryana PGT Seniority List Revised: हरियाणा में दिव्यांग श्रेणी के 19 पीजीटी शिक्षकों की वरिष्ठता सू... Haryana Road Safety Initiative: हरियाणा में सड़क किनारे खड़े अनुपयोगी बिजली खंभों को हटाने का अभियान... HPSC HCS Final Result 2026: हरियाणा सिविल सेवा परीक्षा का फाइनल रिजल्ट जारी, अभिषेक सरोहा ने किया टॉ... बेटी से छेड़खानी करने वाले का हाथ काटने वाले को 2 लाख का इनाम देंगे सांसद पप्पू यादव Kasganj Crime News: कासगंज में डेढ़ माह के मासूम बच्चे की खरीद-फरोख्त का खुलासा, मां समेत पांच आरोपी... Shiva Sharma Murder Case: लखनऊ में शिवा हत्याकांड की मुख्य आरोपी श्रद्धा दुबे कर सकती है सरेंडर, पुल... कुरुक्षेत्र के पास जम्मू-कश्मीर जा रही बस पर पथराव, सीएम उमर अब्दुल्ला ने जताई नाराजगी साधारण परिवार की बेटी से कैसे अंडरवर्ल्ड और माफिया के संपर्क में आई श्रद्धा दुबे? जानिए पूरी क्राइम ... आंध्र प्रदेश में राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग, जगन ने नायडू सरकार पर लगाया ‘जंगल राज’ का आरोप ग्वालियर सड़क हादसे पर सीएम मोहन यादव का कड़ा एक्शन, सीएसपी हटाए गए और 3 थाना प्रभारियों समेत 8 पुलि...
देश

Rahul Murder Case: किशोरी के सामने ही राहुल की हुई थी पिटाई, पुलिस के हाथ लगे CCTV फुटेज

नई दिल्ली। आदर्श नगर इलाके में बुधवार को पिटाई के बाद हुई राहुल राजपूत की मौत के मामले में कई अहम जानकारियां सामने आई हैं। शनिवार को जांच के दौरान तीन सीसीटीवी कैमरों की फुटेज पुलिस के हाथ लगी है। इनमें एक फुटेज में राहुल के साथ किशोरी व हमलावर दोनों नजर आ रहे हैं। फुटेज में किशोरी राहुल का हाथ पकड़कर चल रही है। साथ में कुछ लड़के भी नजर आ रहे है।

बताया जा रहा है कि ये वही लड़के हैं, जिन्होंने किशोरी के सामने ही राहुल को पीटा था। दिल्ली यूनिवर्सिटी (डीयू) के स्कूल ऑफ ओपन लर्निग (एसओएस) से बीए अंग्रेजी ऑनर्स की पढ़ाई कर रहे 19 वर्षीय राहुल की किशोरी के साथ दोस्ती थी। किशोरी के स्वजन इससे खफा थे। फुटेज में सात अक्टूबर (बुधवार) की शाम छह बजकर 53 मिनट का समय दिख रहा है। यह फुटेज घटना से कुछ देर पहले की है। इसके बाद किशोरी के सामने ही उसके भाई मुहम्मद राज, अफरोज व उसके रिश्तेदारों ने राहुल की लात-घूंसों से जमकर पिटाई की थी। जिससे उनकी आंत फट गई और इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई थी

इस फुटेज के सामने आने के बाद आदर्श नगर थाना पुलिस अब किशोरी से घटनाक्रम के बारे में पूछताछ करने की तैयारी कर रही है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, वारदात से कुछ देर पूर्व राहुल ने अपने घर वालों को कहा था कि दो बच्चों को ट्यूशन पढ़ाने का प्रस्ताव आया है। ऐसे में वह बातचीत करने जा रहा है। लेकिन, जांच में यह बात सामने आई है कि वारदात के समय राहुल व किशोरी दोनों साथ ही थे। चूंकि शाम हो जाने के बाद भी किशोरी जहांगीरपुरी स्थित अपने घर नहीं पहुंची तो उसके मोबाइल फोन पर उसके भाई मुहम्मद राज का फोन आया था। इसके बाद ही उसके भाई व रिश्तेदार किशोरी को खोजते हुए आदर्श नगर इलाके में पहुंचे थे। किशोरी के घर वाले पहले भी राहुल को जान से मारने की धमकी दे चुके थे।

किशोरी ने राहुल को बचाने की कोशिश की थी

वहीं समाचार एजेंसी पीटीआइ ने पीड़ित परिवार के हवाले से बताया कि वारदात के दौरान किशोरी मौके पर मौजूद थी। जब राहुल की पिटाई हो रही थी तब वह बचाने की कोशिश भी की थी।

सीसीटीवी फुटेज में सामने आयी ये जानकारी

बताया जाता है कि जब मुहम्मद राज व उसके रिश्तेदार वहां पहुंचे तो दोनों को एक साथ देखकर काफी गुस्से में आ गए। राहुल के साथ उनकी तीखी नोकझोंक हुई। उन्होंने किशोरी को भी काफी भला-बुरा कहा था। इसके बाद किशोरी राहुल को लेकर वहां से चल पड़ी, जिसकी सीसीटीवी फुटेज भी है। आरोपित भी उनके पीछे-पीछे चल पड़े और कुछ दूर आगे जाते ही उन्होंने राहुल को बुरी तरीके से पीटना शुरू कर दिया था। बताया जाता है कि पिटाई के क्रम के दौरान ही उन्होंने किशोरी को भी धमकी देकर वहां से भगा दिया था। यही कारण है कि उसने वारदात के बाद अपने परिवार के साथ रहने से इन्कार कर दिया। जिसके चलते उसे नारी निकेतन में रखा गया है

फुटेज में पिटाई के बाद घर लौटते हुए दिखाई दिए राहुल

इसके अलावा दूसरी फुटेज शाम छह बजकर 46 मिनट की है। जिसमें राहुल पैदल चल रहे हैं और किशोरी भी उनके आगे कंधे पर बैग लटकाये चलते हुए नजर आ रही है और कुछ दूर आगे चलकर दोनों सड़क किनारे आपस में मिलते हैं। जबकि तीसरी फुटेज शाम सात बजकर 12 मिनट की है, जिसमें राहुल अकेले ही पैदल घर की ओर लौटते हुए दिखाई दे रहे हैं। इस फुटेज से पहले ही राहुल की पिटाई करने की बात कही जा रही है। बता दें कि घर आने के बाद देर रात राहुल की तबीयत बिगड़ी तो उन्हें स्वजन अस्प्ताल ले गए थे।

डीसीपी विजयंता आर्या ने बताया कि इस मामले की सूचना पुलिस को देर रात करीब 12 बजे तब मिली थी, जब राहुल को उनके स्वजन बाबू जगजीवन राम अस्पताल लेकर गए। वहां उनकी इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस अभी और सीसीटीवी कैमरों के फुटेज की जांच कर रही है।

Related Articles

Back to top button