ब्रेकिंग
Haiwaan Opening Day: 18 साल बाद साथ आए अक्षय कुमार और सैफ अली खान, बॉक्स ऑफिस पर 5 करोड़ भी नहीं जुट... West Bengal Child Marriage: बारात लेकर पहुंचा था दूल्हा, ऐन वक्त पर पहुंची पुलिस ने मंडप से किया गिर... Raebareli Accident News: रायबरेली में लेंटर डालते समय टूटी सपोर्टिंग पटरी, ऊंचाई से गिरे 6 मजदूर; मच... Tirupati Accident News: तिरुपति में मोबाइल निकालने कुएं में उतरे 2 युवकों की दर्दनाक मौत, जहरीली गैस... Raebareli Swine Flu News: रायबरेली में स्वाइन फ्लू का कहर, मरीजों की संख्या बढ़कर हुई 16; लखनऊ रेफर ... Kanpur Maharajpur Murder: अवैध संबंधों में बाधक बने नाबालिग बेटे का गला घोंटा, पोल खुली तो प्रेमी ने... हिरासत में मारपीट पुलिस की ड्यूटी नहीं: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने आरोपी पुलिसकर्मियों को राहत देने से किय... Uttarakhand News: कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या के हाईप्रोफाइल केस में कल्पना मिश्रा को मिली जमानत, कोर्... ब्रिक्स समिट 2026 को लेकर दिल्ली पुलिस का ट्रैफिक प्लान: सेंट्रल दिल्ली में सुबह 9:30 से रात 9:30 तक... Bijnor News: BRICS सम्मेलन में छाई बिजनौर की ‘विदुर हर्बल टी’, 1 लाख के लोन से खड़ा किया 12 करोड़ का...
देश

UP : गोंडा में मंदिर के जमीनी विवाद में पुजारी को मारी गोली, कंधे से आरपार हो गई बुलेट, हालत स्थिर

गोंडा। उत्तर प्रदेश के गोंडा में रामजानकी मंदिर की जमीन के विवाद को लेकर पुजारी को गोली मारी गई। घटना में वह गंभीररूप से घायल हो गए। आनन-फानन उन्हें जिला अस्पताल ले जाया गया। गोली उनके बाएं कंधे को छूकर निकल गई। हालत गंभीर देख किंग जार्ज मेडिकल कॉलेज लखनऊ रेफर किया गया है। पुलिस ने इस मामले दो को हिरासत में लिया है। वहीं केजीएमयू के डॉक्टरों के मुताबिक भी पुजारी के शरीर में गोली नहीं मिली, वो कंधे से  आर-पार से हो गई है।

मंदिर की जमीन को लेकर चल रहा विवाद 

मामला इटियाथोक कोतवाली के तिर्रेमनोरमा का है। मंदिर के महंत सीताराम दास ने बताया कि रात में करीब दो बजे पुजारी सम्राट दास को गोली मार दी गई। गोली उनके बाएं कंधे पर लगकर निकल गई। मंदिर के महंत ने बताया कि रात में मंदिर की सुरक्षा में दो होमगार्ड भी तैनात थे। होमगार्ड की मौजूदगी के बाद भी अपराधियों ने आकर पुजारी को गोली मार दी। उनका कहना है कि मंदिर की जमीन को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा है। 150 बीघा जमीन का पूरा मामला है। क्षेत्र का एक अपराधी इसको लेकर कई बार धमकी दे चुका है। पहले भी कई बार विवाद हुआ लेकिन, प्रशासन ने ध्यान नहीं दिया। ग्रामीणों में घटना को लेकर आक्रोश है। एक माह पूर्व मंदिर के पुजारी ने इटियाथोक थानाध्यक्ष से सुरक्षा की गुहार लगाई थी लेकिन, इस पर ध्यान नहीं दिया गया।

घटना का आडियो वायरल  

बताया जा रहा है कि अब इस घटना के बाद एक आडियो भी वायरल हुआ है। जिसे लेकर पुलिस सवालों में घिर गई है। एएसपी महेंद्र कुमार का कहना है कि रात के समय दो होमगार्ड भी मंदिर परिसर में तैनात थे। ऐसे में यह घटना कैसे हुई, इसकी जानकारी की जा रही है

क्या कहती है पुलिस ? 

एसपी शैलेश पांडेय ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है। इस मामले में मुकदमा दर्ज कराया गया है। दो को हिरासत में लिया गया है। मौके पर पुलिस बल लगाया गया है।

पुजा की हालत स्थिर 

ट्रामा सर्जरी विभाग के डॉ समीर मिश्र के मुताबिक पुजारी को सुबह लाया गया था। जांच में गोली शरीर के अंदर नहीं मिली। वह आर-पार होकर निकल गई। अभी होल्डिंग एरिया में हैं। कोरोना जांच आने पर वार्ड मे शिफ्ट किये जायेंगे। मरीज की हालत स्थिर है।

Related Articles

Back to top button