ब्रेकिंग
मध्य प्रदेश के इंदौर में दहला देने वाला डबल मर्डर: कालानी नगर में पिता और बेटी की हत्या के मामले में... बिहार के बेगूसराय में प्रेम प्रसंग का अनोखा मामला: चोरी-छिपे मिलने आए प्रेमी-प्रेमिका को ग्रामीणों न... दिल्ली में आयोजित 'शब्द कीर्तन' कार्यक्रम में शामिल हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गुरु नानक देव जी ... उत्तर प्रदेश के बागपत में सरेराह क्रूरता की हदें पार: दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर पेट्रोल पंप के बाहर आ... न्यूजीलैंड के खिलाफ पहला टेस्ट मैच ड्रॉ होने के बाद आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) के फाइनल में... रणबीर कपूर और यश स्टारर बहुचर्चित फिल्म ‘रामायण’ में हनुमान के रूप में नजर आएंगे सनी देओल, मेकर्स ने... बांग्लादेश के प्रमुख परिधान उद्योग पर मंडराया गंभीर संकट: महज अठारह दिनों में चार हजार करोड़ रुपये क... प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील का दिखा बड़ा असर: भारत के सोने के आयात में 40 फीसदी की भारी गिरावट... WhatsApp Web का इस्तेमाल करने वाले हो जाएं सावधान: गृह मंत्रालय के तहत आने वाले I4C ने जारी की गंभीर... कार्तिक पूर्णिमा 2026 पर ओडिशा में मनाई जाती है अनूठी 'बोइता बंदाना' परंपरा: नदियों और समुद्र तटों प...
खेल

CSK की परेशानी किस बल्लेबाज के टीम में आने से हो सकती है हल, नाम है हैरान करने वाला

नई दिल्ली। सीएसके के लिए सबकुछ इस आइपीएल में अच्छा नहीं बीत रहा है। एम एस धौनी का जलवा दिख नहीं रहा और टीम लगातार हार रही है। आलम ये है कि 7 मैचों में ये टीम 5 मैच हार चुकी है और सिर्फ दो में ही जीत मिली है। इस बार आइपीएल की दावेदार माने जाने वाली टीम का ये हाल क्रिकेट फैंस के लिए निराशा वाली बात है। हालांकि टीम में सुरेश रैना के नहीं होने का असर साफ तौर पर देखा जा रहा है क्योंकि हर बार इस टीम को बल्लेबाजों की वजह से हार मिल रही है।

टीम के ओपनर बल्लेबाज शेन वॉटसन और फॉफ डुप्लेसिस के प्रदर्शन में निरंतरता नहीं है। मुरली विजय पहले ही फेल हो गए थे जिसकी वजह से डुप्लेसिस को ओपनर की भूमिका निभानी पड़ रही है और मध्यक्रम पर फर्क पड़ा है। टीम की बल्लेबाजी की परेशानी किस तरह से दूर होगी इसे लेकर क्रिकेट एक्सपर्ट व कमेंटेटर हर्षा भोगले ने एक सुझाव दिया है।

उनके मुताबिक सीएसके को अजिंक्य रहाणे को टीम में लाना चाहिए जिन्होंने दिल्ली के लिए एक भी मैच नहीं खेले हैं। 2018-19 में वो राजस्थान के कप्तान थे, लेकिन इस साल वो डीसी के साथ जुड़ गए। हालांकि दिल्ली के ओपनर बल्लेबाज शिखर धवन संघर्ष कर रहे हैं, लेकिन दिल्ली की टीम उन्हें लगातार मौके दे रही है। दरअसल अब मिड सीजन ट्रांसफर विंडो ओपन होने वाले है और ऐसे में हर्षा भोगले के इस सुझाव पर सीएसके क्या अमल करेगी ये देखने वाली बात होगी।

हर्षा भोगले ने ट्वीट करते हुए लिखा कि, मिड सीजन ट्रांसफर के लिए ये कैसा है। सीएसके को गुणवत्ता वाले बल्लेबाज की जरूरत है और अजिंक्य रहाणे को खेल की सख्त जरूरत है। रहाणे ने अब तक एक भी मैच नहीं खेला है। उन्होंने हैशटैग देते हुए लिखा Midnight Thoughts

अजिंक्य रहाणे ने आइपीएल में रेगुलकर ओपनिंग बल्लेबाजी की है और वो ऐसा सफेद गेंद के क्रिकेट में भी कर चुके हैं। वहीं मिड सीजन ट्रांसफर विंडो तब खुलेगा तब सभी टीमें 7-7 मैच खेल लेंगे।

Related Articles

Back to top button