देश
मुंबई में ग्रिड फेल होने के कारण इलेक्ट्रिक सप्लाई ठप, ट्रेन सेवा भी बाधित

मुंबई। मुंबई में ग्रिड फेल होने के कारण अधिकतर इलाकों में बिजली की सप्लायी बाधित हो गयी है जिससे पूरे शहर के लोगों की परेशानी बढ़ गयी है। इसका असर मुंबई उपनगरीय ट्रेन सेवा पर भी पड़ा है। बेस्ट ने टाटा की बिजली सप्लाई फेल होने पर खेद जताया है। ग्रिड फेल हो जाने के कारण मुंबई के कई इलाकों में पावर कट हो गया है। छत्रपति शिवाजी टर्मिनस पर ट्रेन की प्रतीक्षा कर रहे यात्रियों ने बताया कि ग्रिड फेल होने के बाद बिजली आउटेज के कारण मुंबई की उपनगरीय ट्रेन सेवाएं बाधित हो गयी है, “हम सुबह 10:00 बजे से यहां फंसे हुए हैं।” बिजली कब तक आएगी इस बारे में अभी कोई जानकारी नहीं मिल पायी है। इस संबंध में बेस्ट इलेक्ट्रिसिटी द़वारा जारी ट्वीट में कहा गया है कि टाटा इनकमिंग की इलेक्ट्रिक आपूर्ति बाधित होने कारण शहर में बिजली सप्लाई करने में रुकावट आ रही है।





