ब्रेकिंग
Punjab High Court Notice to Govt: डीए/डीआर भुगतान में विफलता पर मुख्य सचिव तलब; तरुण चुग का मान सरका... Jalandhar BJP News: जालंधर में भाजपा बस्ती बावा खेल मंडल की नई टीम घोषित; मिशन 2027 को लेकर कार्यकर्... Punjab UDISE Survey 2026-27: यूडाइस सर्वे के काम में देरी पर शिक्षा विभाग सख्त; 30 सितंबर तक अल्टीमे... Punjab Crime News: गुरदासपुर केंद्रीय जेल में कैदियों में भिड़ंत; सायरन बजते ही इलाके में हड़कंप, 2 ... Jashpur Wildlife News: जशपुर में खेत के पास मिला नर दंतैल हाथी का शव; दुलदुला वन परिक्षेत्र में मची ... Jashpur Crime Action: जशपुर में गुंडागर्दी पर बड़ा एक्शन! हवाई फायर कर मोबाइल लूटने वाले BRCC की सेव... Baloda Bazar Ganesh Visarjan: बलौदा बाजार में गणेश विसर्जन से पहले पुलिस का फ्लैग मार्च; उपद्रवियों ... Chhattisgarh Infrastructure News: कवर्धा शहर को जाम से मिलेगी मुक्ति; ₹54 करोड़ की 4-लेन फोरलेन परिय... EC Voter List SIR Row: दो चुनाव आयुक्तों की आपत्ति पर छत्तीसगढ़ में सियासी घमासान; कांग्रेस बोली- 'ज... FJCCI Demand Ranchi: उद्घाटन के 3 साल बाद भी बंद पड़ा रांची ट्रांसपोर्ट नगर! FJCCI ने परिवहन सचिव रा...
खेल

Virat Kohli-Anushka Sharma के बाद इस क्रिकेटर-एक्ट्रेस का नंबर? जल्द ही पैरेंट्स बनने वाला है ये कपल

नई दिल्ली। हाल ही में भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली और एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ने बताया था कि वो जल्द ही पैरेंट्स बनने वाले हैं। इसके बाद से अनुष्का शर्मा और विराट कोहली लगातार खबरों में हैं। अब एक और क्रिकेटर-एक्ट्रेस कपल के घर पर भी खुशियां आने वाली हैं। जी हां, खबरें आ रही हैं कि क्रिकेटर ज़हीर खान और पत्नी सागरिका घाटगे जल्द ही पैरेंट्स बनने वाले हैं और उनकी फैमिली में एक और मेंबर आने वाला है।

वैसे तो अभी तक ज़हीर खान और सागरिका ने पब्लिक प्लेटफॉर्म पर इसका अनाउंसमेंट नहीं किया है, लेकिन कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि दोनों जल्द ही पैरेंट्स बनने वाले हैं। मुंबई मिरर के अनुसार, सागरिका घाटगे प्रेग्नेंट हैं और जल्द ही बच्चे को जन्म देने वाली हैं। ज़हीर खान और सागरिका घाटगे ने साल 2017 में शादी की थी। इस रिपोर्ट के अनुसार, ज़हीर खान और सागरिका के दोस्तों ने कंफर्म किया है कि हैप्पी कपल जल्द ही पैरेंट्स बनने वाले हैं।

तीन दिन पहले ही सागरिक घाटगे ने सोशल मीडिया के जरिए जन्मदिन की बधाई दी थी और उनकी फोटो शेयर की थी। फोटो के साथ शेयर किए गए एक स्पेशल मैसेज में सागरिका ने लिखा था, ‘मेरे सबसे अच्छे दोस्त, मेरे प्यार और सबसे निस्वार्थ व्यक्ति, जिन्हें मैं जानती हूं। आपकी होने के लिए आपका शुक्रिया। केवल मैं ही नहीं, बल्कि हर कोई जानता है कि मैं तुम्हारे कुछ नहीं हूं। जन्मदिन मुबारक हो पति। आपको वो सब मिले, जो आप चाहते हैं। लव यू।’

बता दें कि सागरिका से पहले हाल ही में कई फिल्म और टीवी स्टार्स के प्रेग्नेंट होने की खबरें आई हैं। इससे पहले विराट कोहली- अनुष्का शर्मा, करीना कपूर और सैफ अली खान, अनिता हसनंदानी जैसे कई सेलेब्स का नाम सामने आया है। प्रेग्नेंसी की खबर आने के बाद स्टार्स के बेबी बंप की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर काफी शेयर की जा रही है और हर कोई इन तस्वीरों को पसंद कर रहा है।

Related Articles

Back to top button