ब्रेकिंग
Sir Garfield Sobers: वेस्टइंडीज के महान क्रिकेटर सर गारफील्ड सोबर्स का निधन, सचिन और विराट ने दी श्र... Black Line on Nails: नाखूनों पर दिखने वाली काली लाइन को न करें इग्नोर, हो सकता है स्किन कैंसर का संक... Abhijeet Dipke Ink Attack: जंतर-मंतर पर भारी हंगामा, कॉजपा संस्थापक अभिजीत दीपके पर महिला ने फेंकी स... Heart Attack After Stent: क्या स्टेंट लगने के बाद भी आ सकता है हार्ट अटैक? जानें क्या कहते हैं एक्सप... Nail Polish Buying Tips: नेल पॉलिश खरीदते समय रखें इन बातों का ध्यान, जानें कौन से केमिकल होते हैं ख... Upcoming IPOs: शेयर बाजार में कमाई का शानदार मौका, अगले हफ्ते खुलेंगे 5 नए IPO, चेक करें डिटेल्स Gold Rate Forecast: 6 हफ्ते बाद सस्ता हुआ सोना, जानें अब खरीदारी का सही समय है या नहीं ICICI Bank Q1 Results: आईसीआईसीआई बैंक का शानदार प्रदर्शन, शुद्ध लाभ करीब 14% बढ़कर 15,440 करोड़ रुप... Egg Price Hike: 9 रुपये तक पहुंचा एक अंडे का भाव, मक्का और सोयाबीन के महंगे होने से बढ़ी कीमतें JK Cement Q1 Results: जेके सीमेंट का शुद्ध लाभ 15.3% घटा, लेकिन परिचालन आय में हुआ शानदार इजाफा
देश

राजनाथ सिंह ने सीमा पर बने 43 पुलों का किया लोकार्पण, नेचिफु टनल की रखी आधारशिला

नई दिल्ली। सीमा पर भारतीय सेना के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने 43 पुलों को देश को समर्पित किया। सीमा सड़क संगठन (Border Roads Organisation) द्वारा 7 राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों में इन पुलों को बनाया है। 286 करोड़ रुपये की लागत से तैयार इन पुलों का निर्माण हिमाचल प्रदेश, पंजाब, उत्तराखंड, अरुणाचल प्रदेश, सिक्किम और केंद्र शासित प्रदेशों जम्मू कश्मीर व लद्दाख में किया गया है। रक्षा मंत्री ने दिल्ली से वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए पुलों का लोकार्पण किया। इसके अलावा उन्होंने अरुणाचल प्रदेश में बनने जा रही नेचीफू टनल की भी आधारशिला रखी।

चीन के साथ सीमा विवाद के बीच भारत कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं पर काम कर रहा है। जिसमें हिमाचल प्रदेश के दारचा को लद्दाख से जोड़ने वाली एक रणनीतिक सड़क शामिल है। इन पुलों का निर्माण रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण क्षेत्रों में किया गया है, जिसकी वजह से सैनिकों और हथियारों की त्वरित आवाजाही सुनिश्चित करने में सशस्त्र बलों की मदद मिलेगी।

बता दें कि रक्षामंत्री राजनाथ सिंह पहले 24 सितंबर को इन पुलों का उद्धाटन करने वाले थे, लेकिन रेल राज्य मंत्री सुरेश अंगड़ी की मौत के मद्देनजर इस कार्यक्रम को स्थगित कर दिया गया था। इनमें से 10 पुल जम्मू कश्मीर, 8 पुल केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख, 8 पुल उत्तराखंड, 8 पुल अरुणाचल प्रदेश, 4 पुल सिक्किम, 4 पुल पंजाब और 2 पुल हिमाचल प्रदेश में बनाए गए हैं।

Related Articles

Back to top button