ब्रेकिंग
मणिपुर प्रशासनिक फेरबदल: कुकी-नागा तनाव के बीच IAS राजीव सिंह ठाकुर संभाल सकते हैं कमान, ACC ने दी म... जम्मू-कश्मीर में आतंकियों का नया पैंतरा: सर्विलांस से बचने के लिए अश्लील साइट्स और Tor आधारित सीक्रे... हल्द्वानी में खरगे के मंच के शुद्धिकरण पर भड़कीं प्रियंका गांधी: 'पीएम मोदी सच में संविधान मानते हैं... दिल्ली में BRICS समिट ने बढ़ाई होटलों की डिमांड: 25% तक बढ़े एवरेज रूम रेट्स, टूरिस्ट्स और बिजनेस ट्... तुकाराम मुंढे के एक्शन पर बॉम्बे हाईकोर्ट सख्त: 'अधिकारी न कानून जानते हैं, न नियम'; 11 मामलों में F... शिवपुरी रेलवे स्टेशन पर चलती ट्रेन में चढ़ते समय फिसली महिला: प्लेटफॉर्म गैप में फंसी, RPF के ASI ने... 'दिल्लीवालों पर ही महंगा बोझ क्यों?'; CNG की कीमतों में भारी उछाल पर कांग्रेस का हमला, तत्काल रोलबैक... 'अहंकार, भ्रष्टाचार, चोरी और धोखा'; जयंत चौधरी का विपक्ष पर तीखा हमला, बोले- कुछ लोग फैला रहे जातिगत... लखनऊ में हिंदू युवा वाहिनी के मंडल प्रभारी धीरेन्द्र प्रताप सिंह की हत्या: दुबग्गा नहर से मिला शव, S... गर्लफ्रेंड के शौक के लिए बरेली में दो भाइयों ने लूटा ऑटो: सिर पर 2 किलो का बाट मारकर किया लहूलुहान
देश

होशियारपुर में पंजाब भाजपा अध्यक्ष पर किसानों ने किया हमला, बाल-बाल बचे

दसूहा [होशियारपुर]। टांडा के समीप चौलांग टोल प्लाजा पर सोमवार देर शाम भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अश्वनी शर्मा हमले में बाल-बाल बचे। टोल से निकल रही उनकी गाड़ी पर किसानों ने डंडों व ईंटों से हमला कर दिया। मौके की नजाकत को भांपते हुए उनके ड्राइवर ने गाड़ी रोकने के बजाय भगा ली। इससे शर्मा को कोई चोट तो नहीं लगी, लेकिन गाड़ी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई।

शर्मा टांडा थाने के बजाय 22 किलोमीटर दूर दसूहा थाने में जाकर रुके। वहां इलाका थाना टांडा होने को लेकर पुलिस से उनकी बहस भी हो गई। इससे गुस्साए भाजपाइयों ने थाने के आगे जाम लगा कैप्टन सरकार के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। यह धरना देर रात तक जारी था।

अश्वनी शर्मा ने बताया कि वह सोमवार को जालंधर विशेष बैठक के लिए गए थे। पठानकोट लौटते समय उनकी पायलट गाड़ी आगे चल रही थी। करीब साढ़े सात बजे चौलांग टोल प्लाजा से गुजरते समय उनकी गाड़ी थोड़ी धीमी हुई तो दो दर्जन के करीब लोगों ने गाड़ी रोकने की कोशिश की।

गाड़ी के न रुकने पर ईंटों और डंडों से वार करना शुरू कर दिया। ड्राइवर ने गाड़ी भगा ली और पीछे-पीछे हमलावर दौड़ते रहे। हमले में गाड़ी के शीशे टूट गए। हालांकि अश्वनी शर्मा ने कहा कि किसान उन पर हमला नहीं कर सकते हैं। उन पर किया गया हमला एक सोची समझी साजिश है।

रात तक लगा रहा धरना

दसूहा में थाना प्रभारी गुरदेव ङ्क्षसह के पास पहुंचकर अश्वनी शर्मा ने खुद पर हुए हमले की जानकारी दी। इस पर थाना प्रभारी ने कहा कि यह मामला थाना टांडा के अधीन आता है। यह सुनकर वो भड़क उठे। इसी बीच, उन पर हमले की खबर सुनकर अन्य भाजपाई भी वहां पर पहुंच गए और थाने के बाहर जाम लगा दिया। देर रात तक माहौल तनावपूर्ण बना हुआ था। बता दें कि चौलांग टोल प्लाजा पर किसान आठ दिन से धरने पर बैठे हैं।

Related Articles

Back to top button