ब्रेकिंग
Team India Asian Games News: एशियन गेम्स के लिए नागोया जा रही पुरुष क्रिकेट टीम को हुई परेशानी, जानि... Bollywood Actress Karishma Tanna News: बेटे को जन्म देने के बाद डिलीवरी और मदरहुड पर बोलीं करिश्मा त... Tarique Rahman Government News: भारत और बांग्लादेश के रिश्तों में तनाव? चटगांव और मोंगला पोर्ट के सम... RBI Bank Holiday List: अगले हफ्ते अलग-अलग राज्यों में कई दिन बंद रहेंगे बैंक, चेक करें पूरी छुट्टियो... TRAI New Rules on Spam Calls: स्पैम और फर्जी कॉल्स से मिलेगी राहत, ट्राई ने बनाए बेहद सख्त नियम Parsva Ekadashi 2026: भाद्रपद शुक्ल पक्ष की परिवर्तिनी एकादशी की तिथि, मुहूर्त और धार्मिक मान्यता Cesarean Delivery Care Tips: सी-सेक्शन के बाद टांके ठीक होने में कितना समय लगता है? जानें महिलाओं की... Jashpur News: जशपुर के ऐतिहासिक रानीसती (डोंगा) तालाब का बदलेगा स्वरूप; ₹4.17 करोड़ से होगा जीर्णोद्... Raipur Minor Rescued: चलती ट्रेन में मिला मौदहापारा का लापता नाबालिग जीशान; रायपुर पुलिस और RPF का ब... Korba Fertilizer Crisis: दावों की खुली पोल! कोरबा में DAP और NPK खाद की भारी किल्लत, लक्ष्य से आधा भ...
देश

गोंडा में तीन दलित बेटियों पर तेजाब फेंकने वाला मुठभेड़ में गिरफ्तार, दाहिने पैर में लगी गोली

गोंडा। उत्तर प्रदेश के गोंडा में तीन बहनों पर एसिड फेंकने के मामले में आरोपित आशीष की मंगलवार की रात पुलिस से मुठभेड़ हो गई। आरोपित के दाहिने पैर में गोली लगी है। इलाज के लिए उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है।

घेराबंदी कर आरोपित को दबोचा 

एसपी शैलेश कुमार पांडेय ने बताया कि एसिड कांड के मामले में छानबीन की जा रही थी। इस मामले में गांव के ही आशीष का नाम सामने आया था। पुलिस व स्वाट टीम को आशीष की तलाश में लगाया गया था। मंगलवार की रात पुलिस को सूचना मिली कि आशीष बाइक से कर्नलगंज के रास्ते हुजूरपुर मार्ग से होते हुए निकल रहा है। इस पर पुलिस टीम ने घेराबंदी की। सोनवार गांव के पास पुलिस व आरोपित आशीष आमने-सामने आ गए। एएसपी महेंद्र कुमार के मुताबिक, पुलिस ने उसे रूकने का इशारा किया, जिस पर आशीष ने पुलिस पर फायर कर दिया। जवाब में पुलिस ने भी फायर किया। इसमें एक गोली आशीष के दाहिने पैर में लगी, वह बाइक समेत गिर पड़ा। इसके बाद पुलिस ने उसे सीएचसी ले आई। अधीक्षक डॉ. सुरेश चंद्रा का कहना है कि घायल आशीष का इलाज किया जा रहा है।

सोते वक्त फेंका था तेजाब 

मामला परसपुर क्षेत्र के पसका गांव का है। जहां के रामऔतार (बदला नाम) की तीन बेटियों पर सोते समय तेजाब फेंका गया है। इन तीनों का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। इसके साथ ही पुलिस मामले की जांच कर रह रही है। गोंडा के परसपुर थाना क्षेत्र के पसका गांव के सदस्य क्षेत्र पंचायत (बीडीसी) अनुसूचित जाति रामऔतार (बदला नाम) की तीन बेटियों पर सोते समय तेजाब फेंका गया। इसमें बड़ी बेटी का चेहरा झुलस गया है। जबकि दो बेटियों का शरीर आशिंक रूप से जला है। तीनों का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। जिस कमरे में बेटियां सो रही थीं। वहां से उनका टूटा हुआ मोबाइल फोन मिला है। इसके साथ ही तेजाब की बोतल भी घर के बाहर मिली है

Related Articles

Back to top button