ब्रेकिंग
₹200 जुर्माने वाले मामले में 12 साल की देरी: मंडी कोर्ट ने पुलिस का चालान किया खारिज, आरोपी बरी कानपुर के नत्थापुरवा गांव में गिरा 4-सीटर ट्विन-इंजन विमान; ट्रेनर सचिन भाटिया और ट्रेनी अभिषेक की म... राहुल गांधी के दबाव में बैकफुट पर मोदी सरकार? कांग्रेस जनता के बीच ले जाएगी ये 5 बड़े मुद्दे, प्रचार... धमतरी: 10 साल से बिस्तर पर जिंदगी काट रहे शशिकांत ने मांगी इच्छामृत्यु; हमले की CBI जांच और इलाज की ... उत्तर प्रदेश सर्किल रेट लिस्ट 2026: 9 साल बाद बदलने जा रहे हैं प्रॉपर्टी के सरकारी रेट, जेवर एयरपोर्... झारखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: असिस्टेंट पब्लिक प्रॉसिक्यूटर परीक्षा पर रोक से इनकार, सरकार से 2 हफ्... गोरखपुर में पति-पत्नी के झगड़े से 1000 घरों की बिजली गुल: गुस्से में 11 KV हाईटेंशन तार पर फेंके कपड... कोटा में फिर NEET छात्रा ने की खुदकुशी: फ्लैट में फंदे से लटकी मिली खुशबू पटेल, छतरपुर से आकर कर रही... अंकित बालियान मर्डर केस में बड़ा खुलासा: सोनीपत में मिल रही थी रंगदारी व जान से मारने की धमकी, 7 मही... 'पढ़ेगा इंडिया' के दावों की खुली पोल: प्रतापगढ़ में पेड़ के तने के सहारे नाला पार करने को मजबूर मासू...
देश

पीएम मोदी ने पूर्व राष्ट्रपति अब्दुल कलाम को किया याद, बोले- आपका योगदान हम कभी नहीं भूल सकते

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीरवार को पूर्व राष्ट्रपति डॉक्टर एपीजे अब्दुल कलाम को उनकी जयंती पर विनम्र श्रद्धांजलि दी। प्रधानमंत्री ने कहा किे भारत राष्ट्रीय विकास के प्रति कलाम जी के अमिट योगदान को कभी नहीं भूल सकता। उन्होंने एक वीडियो जारी कर कलाम जी की उपलब्धियां गिनाई हैं ।

प्रधानमंत्री ने वीरवार सुबह ट्वीट कर लिखा कि डॉ. कलाम को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि। भारत राष्ट्रीय विकास के प्रति उनके अमिट योगदान को कभी नहीं भूल सकता, चाहे वो एक वैज्ञानिक या फिर भारत के राष्ट्रपति के तौर पर रहा हो। उनकी जीवन यात्रा लाखों लोगों को ताकत देती है।

वहीं केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने अब्दुल कलाम जी को श्रद्धांजलि देते हुए कहा 21वीं सदी के भारत को समर्थ, सशक्त और सक्षम बनाने उनका योगदान अतुलनीय है। जावड़ेकर ने ट्वीट में लिखा कि पूर्व राष्ट्रपति डॉक्टर अब्दुल कलाम जी की जयंती पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि। इक्कीसवीं सदी के भारत को समर्थ, सशक्त और सक्षम बनाने उनका योगदान अतुलनीय है। उनके आदर्श और अनमोल विचार हमेशा प्रेरणा देते रहेंगे, वह युवाओं के प्रेरणास्त्रोत हैं।

PunjabKesari
डॉक्टर कलाम ने खुद को शिक्षा के लिए समर्पित कर दिया था। वह खुद को पहले एक शिक्षक मानते थे और बाद में कुछ और। भारत के अंतरिक्ष कार्यक्रम और सैन्य मिसाइल प्रणालियों के लिए श्रेय दिए जाने के अलावा उन्हें व्यापक रूप से लोगों के राष्ट्रपति के रूप में भी संदर्भित किया जाता है।

Related Articles

Back to top button