ब्रेकिंग
मदुरै के तिरुपरनकुंद्रम पहाड़ी पर प्राचीन पत्थर के स्तंभ 'दीपथून' पर नहीं जल सका दीपक: सुप्रीम कोर्ट... श्रीनगर में आयोजित 'वक्फ दिवस' समारोह के दौरान बजाए गए 'वंदे मातरम' पर धार्मिक संगठनों के प्रतिनिधि ... उत्तराखंड की राजनीति में गरमाई 'बैणी-भुली योजना': 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस और बीजेपी ... अनंत सिंह की बेटी की शादी में आयोजित घुड़दौड़ का फाइनल स्थगित: नदावां गांव में उमड़ी बेकाबू भीड़ के ... बॉम्बे हाई कोर्ट ने मुसाफिरखाना की तोड़फोड़ पर लगी रोक सोमवार तक रखी बरकरार, परिसर में प्रवेश पर लगा... भोपाल में पुलिस के हत्थे चढ़ा 12वीं पास फर्जी आईएएस अधिकारी: वकील, सरपंच और बिल्डर समेत 100 से अधिक ... पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने बिछाई सियासी बिसात: आम आदमी पार्टी से आए सात राज्यसभा सांसदों ... पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस में बढ़ी सियासी हलचल: चंडीगढ़ में प्रदेश चुनाव समिति की पहली ब... महाराष्ट्र में परिसीमन बिल को लेकर महाविकास अघाड़ी में बढ़ी राजनीतिक हलचल: सुप्रिया सुले के बयानों प... पुष्कर मेला 2026 में छाया सीकर से आया ऊंट 'बादल': शाही श्रृंगार और शानदार नृत्य से देशी-विदेशी सैलान...
देश

Barabanki Case: हाथरस के बाद बाराबंकी में दलित बालिका के साथ दुष्कर्म और फिर हत्या, पुलिस बल तैनात

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में हाथरस में दलित युवती के साथ कथित दुष्कर्म के बाद बाराबंकी में इस तरह की घटना से सनसनी फैल गई है। यहां के सतरिख थाना क्षेत्र में धान काटने गई 15 वर्षीया दलित बालिका के साथ दुष्कर्म के बाद उसकी हत्या कर दी गई। पीड़ित पक्ष की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। हाथरस मामले की जहां सीबीआइ जांच चल रही है, वहीं बाराबंकी के केस में अभी आरोपितों की तलाश जारी है।

बाराबंकी के थाना सतरिख की ग्राम पंचायत सेठमऊ के एक गांव निवासी अनुसूचित जाति की किशोरी की हत्या के मामले में बुधवार देर रात उसके पिता की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की थी। किशोरी की हत्या दुष्कर्म के बाद की गई थी। यहां पर डॉक्टरों के पैनल व वीडियोग्राफी में हुए पोस्टमार्टम में दुष्कर्म की पुष्टि हुई है। मुकदमे में पुलिस ने दुष्कर्म की धारा बढ़ा दी है और कुछ संदिग्ध लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। वारदात के बाद गांव में फिलहाल एहतियातन पुलिस बल तैनात है। आइजी अयोध्या डॉ. संजीव गुप्ता ने भी घटनास्थल का जायजा लिया और परिवारजन के बयान को दर्ज कराया है।

क्षेत्र के एक गांव निवासी 17 वर्षीय किशोरी बुधवार को बटाई के खेत में धान काटने गई थी। देर शाम उसका शव एक खेत में पड़ा मिला था। बताया जाता है कि किशोरी के हाथ-पैर बंधे थे और कपड़े अस्त-व्यस्त थे। इस मामले में पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज किया था। गुरुवार को पोस्टमार्टम में किशोरी के साथ दरिंदगी की पुष्टि हुई। वारदात में एक से अधिक लोगों के शामिल होने की बात कही जा रही है। रिपोर्ट में मुंह दबाने से मौत की पुष्टि हुई है। फॉरेंसिक टीम ने साक्ष्य संकलन किया। प्रभारी एसपी आरएस गौतम ने बताया कि दुष्कर्म की पुष्टि के बाद धारा बढ़ा दी गई है। कुछ संदिग्धों को हिरासत में लिया गया है।

पहुंचे राजनीतिक दल

वारदात को लेकर राजनीतिक दल भी सक्रिय रहे। जैदपुर से सपा विधायक गौरव रावत व कांग्रेस नेता तनुज पुनिया समर्थकों के साथ पोस्टमार्टम हाउस और गांव पहुंचे व परिवारजन से बात कर सांत्वना दी। सपा विधायक ने प्रशासन पर पीडि़तों को पोस्टमार्टम हाउस आने से रोकने का आरोप लगाया है। भीम आर्मी के पदाधिकारी भी पीएम हाउस पहुंचे।

नहीं बख्शे जाएंगे दोषी

सांसद उपेंद्र सिंह रावत गांव पहुंचकर पीड़ित परिवार को सांत्वना दी और आरोपितों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई कराए जाने का भरोसा दिलाया। कहा, सरकार को बदनाम और अस्थिर करने की कोशिश करने वाले अराजक तत्वों को किसी भी हालत में बख्शा नहीं जाएगा। सांसद ने कहा कि घटनास्थल पर पुलिस प्रशासन पूरी संजीदगी के साथ लगा हुआ है, उम्मीद है जल्द ही वारदात का राजफाश होगा। उन्होंने पुलिस अधिकारियों को गांव में शांति व्यवस्था कायम रखने और पीड़ित को न्याय दिलाने को कहा है।

Related Articles

Back to top button