ब्रेकिंग
अनाज के दानों से विदेशी मेहमानों का अनोखा स्वागत: नर्मदापुरम के किसान ने दिखाई अनूठी कला MP Barrier Free Tolling: देवास-भोपाल कॉरिडोर पर पायलट प्रोजेक्ट शुरू, FASTag और कैमरों से ऑटोमैटिक क... Ladli Behna Yojana 40th Installment: 13 सितंबर को आगर-मालवा से 40वीं किस्त जारी करेंगे सीएम मोहन याद... Indore Police Bravery: इंदौर में धू-धू कर जली कार, ट्रैफिक पुलिस टीम ने कांच तोड़कर चालक को निकाला; ... Jabalpur News: 4 साल पहले तोड़ा स्कूल भवन, आज तक नहीं बनी छत; पेड़ के नीचे और आंगनबाड़ी में पढ़ने को... Jabalpur News: कीचड़ भरे रास्ते पर तड़पकर हुई डिलीवरी, गुस्साए पूरे गांव ने फावड़ा उठाकर खुद बना डाल... जबलपुर में बेलगाम डंपर का कहर: मंदिर से घर लौट रही महिला शिक्षिका को कुचला, इलाज के दौरान मौत भारत-अफगानिस्तान पहले टी20 से पहले ईशान किशन की फिटनेस पर नजरें: ट्रेनिंग सेशन मिस करने से बढ़ी थी च... Android Malware Alert: सावधान! 'मैंटेक्स ओटैक्स' मैलवेयर चुरा रहा है OTP और व्हाट्सएप चैट, सिक्योरिट... Manicure Pedicure Care Tips: मैनीक्योर-पेडीक्योर के बाद भूलकर भी न करें ये 5 गलतियां, वरना काली पड़ ...
देश

पूर्व लोकसभा अध्यक्ष मीरा कुमार का फेसबुक पेज ब्लॉक, कंपनी बोली- कर रहे हैं जांच

फेसबुक ने शुक्रवार को कहा कि पूर्व लोकसभा अध्यक्ष मीरा कुमार के पेज ब्लॉक होने की जांच की जा रही है। मीरा कुमार का फेसबुक पर आधिकारिक पेज एक दिन पहले ब्लॉक हो गया था। हालांकि बाद में पेज अनब्लॉक भी हो गया था। फेसबुक की यह सफाई इसी बारे में आई है। कंपनी के एक प्रवक्ता ने कहा कि हमने मीरा कुमार के फेसबुक पेज को बहाल कर दिया है, जो ब्लॉक हो गया था। उन्हें हुई असुविधा के लिए हमें खेद है और हम इस मुद्दे की जांच कर रहे हैं। कुमार ने गुरुवार को एक ट्वीट में कहा कि पेज को ब्लॉक करना लोकतंत्र पर कुठाराघात है

मीरा कुमार ने हिंदी में ट्वीट करते हुए कहा कि फेसबुक पेज ब्लॉक किया गया! आखिर क्यों? लोकतंत्र पर आघात! ये महज संयोग नहीं हो सकता है कि बिहार विधानसभा चुनाव से पहले फेसबुक मेरे पेज को ब्लॉक करता है! उन्होंने एक अन्य ट्वीट में कहा कि बहुत विरोध के बाद फेसबुक पेज अनब्लॉक हो गया। बता दें कि फेसबुक पिछले कई महीनों से राजनीतिक झुकाव और कथित रूप से सत्ता के करीबी लोगों के नफरत फैलाने वाले पोस्ट से निपटने में असफल रहने के कारण विवादों में है।

Related Articles

Back to top button