ब्रेकिंग
पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड ने जारी किया 10वीं-12वीं परीक्षा 2027 का शेड्यूल: जानें फॉर्म भरने और फीस ज... Sonari Police Station Case: पूनम अरोड़ा, सन्नी और सक्षम अरोड़ा के खिलाफ प्राथमिकी, व्हाट्सएप चैट और ... Singrauli Collector Initiative: एलन और आदित्य बिड़ला ग्रुप के सहयोग से छात्रों को मिलेगी सौगात, दूरद... Rahul Gandhi vs ECI: वोट चोरी के मुद्दे पर चुनाव आयोग जाने से रोके गए राहुल गांधी, पुलिस ने कई नेताओ... Prayagraj Poster Politics: दलित-पिछड़ा साथ चलेगा और फिर बनेगी योगी-मोदी की सरकार, चुनाव से पहले शहर ... Moradabad Police Action: आरोपी अरबाज खान गिरफ्तार और जेल भेजा गया, युवती को गांव के बाहर छोड़कर हुआ ... Allahabad HC Verdict: मां के साथ नहीं रहना चाहती थी बेटी, कोर्ट ने बंदी प्रत्यक्षीकरण याचिका को किया... Ruchi Vira on Yogi Adityanath: अखिलेश यादव के विकास कार्यों पर मांगे जाएंगे वोट, ओवैसी और संजय निषाद... Vikram Patna Crime Update: आपसी नोकझोंक के बाद सनसनीखेज वारदात, एफएसएल टीम ने घटनास्थल से जुटाए साक्... Nainital Ramnagar News: तेज रफ्तार कार का कहर, बाइक सवार को टक्कर मारने के बाद शोक में बैठे पांच लोग...
मनोरंजन

Aditya Narayan Wedding: सामने आई शादी की तारीख, मंदिर में जाकर कुछ ऐसे शादी करेंगे आदित्य-श्वेता

नई दिल्ली। मशहूर सिंगर उदित नारायण के बेटे और टीवी होस्ट आदित्य नारायण इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ की वजह से खबरों में हैं। इन दिनों आदित्य नारायण और श्वेता अग्रवाल की लव लाइफ को लेकर काफी चर्चा हो रही है। हाल ही में आदित्य नारायण ने अपनी लव लाइफ को लेकर बयान दिया था और श्वेता अग्रवाल से शादी करने की बात कही थी। बताया जा रहा है कि आदित्य नारायण जल्द ही शादी के बंधन में बंध सकते हैं, लेकिन अब खबर आई है कि आदित्य और श्वेता इसी साल ही अपने रिश्ते को नया नाम देने वाले हैं यानी एक दूसरे से शादी करने वाले हैं।

एक-दूसरे को कई सालों से डेट कर रहे आदित्य नारायण अब जल्द ही एक दूसरे को पति-पत्नी के रुप में स्वीकार करने वाले हैं। आदित्य नारायण ने स्पॉटब्वॉय को दिए एक इंटरव्यू में बताया है कि दोनों 1 दिसंबर को शादी करने वाले हैं और कोरोना वायरस महामारी के बीच वो सादगी से यह शादी करना चाहते हैं। सिंगर ने बताया कि वो कोरोना वायरस की वजह से वो सिर्फ परिवारवालों और खास दोस्तों को इनवाइट करेंगे, क्योंकि महाराष्ट्र में अभी शादी के वक्त 50 से अधिक मेहमानों को शादी में बुलाने की इजाजत नहीं है।

साथ ही बताया जा रहा है कि आदित्य और श्वेता किसी मंदिर में जाकर सात फेरे लेने वाले हैं। इसके बाद आदित्य कोरोना वायरस का कहर खत्म होने के बाद एक बड़ा रिसेप्शन देने के बारे में सोच रहे हैं। इससे पहले एक शो के प्रमोशन की वजह से नेहा कक्कड़ और आदित्य की शादी की खबरें आई थीं।

कौन हैं श्वेता अग्रवाल?

श्वेता ने अपने करियर की शुरुआत टीवी की दुनिया से की थी। श्वेता साल 2000 में टीवी सीरियल ‘बाबुल की दुल्हनियां’ में नज़र आई थीं। इसके बाद श्वेता 2001 में ‘शगुन’ और 2004 में ‘देखो मगर प्यार से’ में दिखीं। श्वेता ने फिल्मी दुनिया में कदम रखा साउथ फिल्म इंडस्ट्री के साथ। साल 2003 में उन्होंने ‘राघवेंद्र’ नाम की फिल्म में काम किया। इस फिल्म में उनके साथ प्रभास लीड रोल में थे। इसके अलावा भी वो बॉलीवुड के कई प्रोजेक्ट से जुड़ी रहीं। बता दें कि श्वेता आखिरी बार 2010 में ही बॉलीवुड फिल्म ‘शापित’ में आदित्य नारायण के साथ भी नज़र आ थीं। ये एक हॉरर फिल्म थी।

Related Articles

Back to top button