ब्रेकिंग
छत्तीसगढ़ के तीन शहरों में प्रवर्तन निदेशालय (ED) की बड़ी दबिश: रायपुर, भिलाई और धमतरी के कई ठिकानों... छत्तीसगढ़ में मौसम का विहंगम मिजाज: उत्तरी अंचल में बढ़ी ठंड की ठिठुरन, अंबिकापुर का पारा लुढ़ककर 9.... 26/11 के मुंबई हमले में आतंकियों से लोहा लेने वाले जांबाज अधिकारी संदीप खिरटकर अब रायपुर में संभाल र... कोरबा में धान खरीदी के दौरान हाथियों की आमद से बढ़ी चिंता: वनांचल के दो दर्जन से अधिक उपार्जन केंद्र... रायपुर के छत्तीसगढ़ ग्रामीण बैंक में नकली नोट जमा करने पहुंची महिला: गिनती के दौरान पकड़े गए 50 रुपय... कस्टम मिलिंग का धान डकारने वाले मिलरों पर प्रशासन का सख्त एक्शन: खाद्य विभाग ने दो राइस मिलों को किय... छत्तीसगढ़ में मौसम का अनोखा मिजाज: उत्तर में कड़ाके की ठंड ने दी दस्तक, तो दक्षिण में अब भी बनी हुई ... बिलासपुर में मेडिकल पीजी एडमिशन के नाम पर करोड़ों की ठगी: मेडिकल माफिया ने दो डॉक्टरों से ऐंठे 2.74 ... रायपुर कलेक्ट्रेट के पास सुलभ शौचालय में खूनी संघर्ष: गाली देने से मना करने पर केयरटेकर के साथ मारपी... रायपुर में नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म और गर्भपात कराने का सनसनीखेज मामला: पुलिस ने एनआईटी के पूर्व छ...
देश

Bihar Assembly Election: बीजेपी ने जारी किया न्यूज लेटर व प्रचार गीत, निरहुआ बोल रहे- ‘मोदी जी की लहर-लहर है’

पटना। बिहार विधानसभा के रण को जीतने के लिए राजनैतिक पार्टियां कोई कसर नहीं छोड़ना चाह रहीं। वर्चुअल और एक्चुअल दोनों तरफ से रस्साकशी जारी है। भारतीय जनता पार्टी  (भाजपा) ने शनिवार को ‘ई कमल’ (e-kamal) न्यूज़ लेटर और ‘मोदी लहर’ प्रचार वीडियो जारी किया। बिहार भाजपा प्रभारी भूपेंद्र यादव, दिल्ली के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी और बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल की मौजूदगी में ई-कमल न्यूज लेटर का विमोचन किया गया है।

निरहुवा बता रहे भाजपा क्यों बेहतर

“मोदी जी की लहर है” नामक गाने में भोजपुरी अभिनेता और भाजपा नेता दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ दिख रहे हैं। गीत के बोल हैं, गांव-गांव, डगर-डगर, नगर-नगर, है, लहर-लहर! विकास की, और ठाठ की, लहलहाते खेत की, छात्रों के अरमानों की, बिजली, पानी, सड़क और बुनियादी सुविधाओं के पूरा होने की! अब, है छलांग की बारी ‘आत्मनिर्भर बिहार’ बनाने की, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सपने को पूरा करने की!  मोदी जी का असर इस छोर से उस छोर-छोर। बिहार के हित का नया दौर-दौर अपने ही घर में मिलेगा रोजगार, देखेगी दुनिया बिहार की दहाड़, बनेगा सपनों का बिहार। जन-जन की पुकार, आत्मनिर्भर बिहार।

रोजगार देने की बात कर तेजस्वी को घेरा

न्यूज़ लेटर और ‘मोदी लहर’ प्रचार विडियो जारी करने के दौरान बिहार भाजपा प्रभारी भूपेंद्र यादव ने तेजस्‍वी यादव पर तंज कसा। उन्‍होंने कहा कि महागठबंधन सरकार बनने पर दस लाख नौकरियां देने की बात कर रहा है। भूपेंद्र ने कहा कि लोग रोजगार देने का वादा कर रहे हैं लेकिन रोजगार तो वो देगा जो खुद रोजगार के काबिल हो।

इसबार तीन चरणों में चुनाव

कोरोना वायरस की वजह से इसबार बिहार विधानसभा चुनाव तीन चरणों में होगा। कुल 243 सीटों के लिए पहले फेज में वोट 28 अक्टूबर को डाले जाएंगे। इसके बाद दूसरे चरण में तीन नवंबर तो तीसरे में सात नवंबर को मतदान होगा। चुनाव का परिणाम 10 नवंबर को घोषित कर दिया जाएगा।

Related Articles

Back to top button