ब्रेकिंग
Supreme Court Hearing on SIR: चुनाव आयोग के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) फैसलों पर टली सुप्रीम कोर्ट की... Greater Noida Robotics Park: उत्तर प्रदेश में बनेगा देश का पहला 'प्रगति' रोबोटिक्स पार्क, योगी सरकार... Delhi High Court Notice: कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन के दौरान दर्ज FIR पर दिल्ली HC का नोटिस, पत्... Diwali and Chhath Puja Health Tips: दिवाली और छठ की व्यस्तता में सेहत का ऐसे रखें ख्याल, थकान और तना... डिजिटल न्यूज पब्लिशर्स एसोसिएशन ने सुप्रीम कोर्ट में दी डेटा प्रोटेक्शन एक्ट को चुनौती, पत्रकारिता प... Delhi Ramlila Maidan Rally: दिल्ली में 1 नवंबर को होगी इंडिया गठबंधन की महारैली, 10 लाख लोगों के जुट... Flex-Fuel Vehicles in India: केंद्र सरकार का बड़ा कदम, 100% एथेनॉल से चलने वाले वाहनों को मंजूरी; नि... Jan Suraaj Digital Manager Death: प्रशांत किशोर की पार्टी जन सुराज को बड़ा झटका, डिजिटल मैनेजर देवपा... Ujjain News: सीएम डॉ. मोहन यादव ने किया सिंहस्थ 2028 की 539 करोड़ से अधिक की परियोजनाओं का भूमिपूजन,... Rajasthan Drought News: राजस्थान में सूखे की मार, 14 जिलों की 80 तहसीलें घोषित हुईं गंभीर और मध्यम स...
मनोरंजन

Bigg Boss 14: सीनियर्स में हुई बहस, गौहर ख़ान और हिना ख़ान की मांग- सिद्धार्थ शुक्ला के खिलाफ़ लिया जाए एक्शन

नई दिल्ली। बिग बॉस के घर में अब हंगामा बढ़ता दिख रहा है। बिग बॉस के 14वें सीज़न में तीन पुराने प्रतिभागियों को मौका दिया गया है। तूफानी सीनियर्स के टैग के साथ गौहर ख़ान, हिना ख़ान और सिद्धार्थ शुक्ला को एंट्री दी गई है। अब इनकी अपनी टीम है। लेकिन इसके चक्कर में ये आपस में भिड़ गए हैं। हिना ख़ान और गौहर ख़ान ने मिलकर सिद्धार्थ शुक्ला की शिकायत की है। साथ ही साथ दोनों ने बिग बॉस से सिद्धार्थ शुक्ला पर एक्शन लेने की मांग की है।

आज यानि 20 अक्टूबर को प्रसारित होने वाले शो में यह दिखाया जाने वाला है। इसका एक प्रोमो जारी किया गया है। जिसमें गौहर ख़ान और सिद्धार्थ शुक्ला काफी तेजी के साथ चिल्लाते नज़र आ रहे हैं। बात इसलिए बिगड़ी है कि कन्फर्म होने वाले टास्क में सभी अपने टीम मेंबर्स को समझाने वाले हैं। गौहर ख़ान को लग रहा है कि सिद्धार्थ शुक्ला नियन तोड़ रहे हैं। वहीं, इस बात पर सिद्धार्थ मुस्करा रहे हैं और अपने टीम के फ्रेशर्स को कहते हैं कि टास्क जीतने के लिए कुछ भी करें।

प्रोमो में दिखाया गया है कि गौहर ख़ान और हिना ख़ान कन्फेंशन रूम आती हैं। इसके बाद सिद्धार्थ के खिलाफ़ शिकायत करती हैं। वे दोनों सिद्धार्थ के व्यवहार से असहमत हैं और कार्रवाई की मांग कर रही हैं। इसके बाद जब सिद्धार्थ को अंदर बुलाया जाता है, तो वह दोनों सीनियर्स पर चिल्लाते हैं। सिद्धार्थ कहना है कि उन्हें उनकी बात रखने से रोका जा रहा है।

बता दें, सिद्धार्थ की टीम में पवित्रा पूनिया, एज़ाज ख़ान और निक्की तम्बोली शामिल हैं। हिना की टीम में रूबिना दिलैक, अभिनव शुक्ला, निशांत मलकानी और जास्मिन भासीन शामिल हैं। वहीं, शहजाद देओल को किसी भी टैग में भी भाग लेने से रोक दिया गया है। उन पर गायब होने का टैग दिया गया है। हालांकि, इस हफ्ते कोई भी एविक्शन नहीं होने वाला है।

Related Articles

Back to top button