ब्रेकिंग
HCL मलाजखंड और आईआईटी कानपुर की SATHEE पहल ने मलाजखंड में आयोजित किया करियर काउंसलिंग एवं जागरूकता स... गाजियाबाद में निषाद पार्टी का कार्यक्रम, काफी संख्या में कार्यकर्ता हुए शामिल कवर्धा में फर्जी डिजिटल पेमेंट का भंडाफोड़: फर्जी रिसीविंग दिखाकर नकद राशि ऐंठने वाले गिरोह पर एक्शन Bhilai News: भिलाई सेक्टर-2 में गटर की सफाई के दौरान मिला नवजात का शव, इलाके में सनसनी; जांच में जुट... Barwani News: बिजासन घाट में शिमला मिर्च से भरे मिनी ट्रक में लगी भीषण आग, कूदकर बची ड्राइवर की जान;... लाठीचार्ज के बाद भड़के डॉक्टर्स, सीनियर रेजिडेंट्स ने किया OPD का बहिष्कार; JDA का समर्थन MP High Court on Dacoity Act: जब प्रदेश में डकैत ही नहीं तो 45 साल पुराना एक्ट क्यों? हाईकोर्ट ने DG... भोपाल में स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग पर अड़े इंटर्न डॉक्टर: कमला पार्क में धरना जारी, मिला कांग्रेस का... रतलाम में मॉडिफाइड साइलेंसरों पर गरजा पुलिस का बुलडोजर: 108 साइलेंसर कुचले, ₹1 लाख का जुर्माना वसूला Gwalior Achaleshwar Mandir: अचलेश्वर महादेव मंदिर की दानपेटी से निकली अनोखी चिट्ठियां, भक्त बोला- 'क...
देश

भारत माता की पवित्र जमीन पर चीन का कब्जा, फिर भी एक शब्द नहीं बोले पीएम मोदी: राहुल गांधी

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने एक बार फिर पूर्वी लद्दाख में चीन के साथ सैन्य गतिरोध को लेकर मोदी सरकार को सवालों के कटघरे में खड़ा किया। उन्होने पूछा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चीन को लेकर क्यों नहीं बोल रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि PM नहीं चाहते कि देश के लोगों का ध्यान इस पर जाए कि चीन ने हमारी ज़मीन पर कब्ज़ा कर लिया है।

पीएम के पास शब्द क्यों नहीं?
राहुल गांधी ने पत्रकारों के साथ बातचीत में कहा कि चीन ने हमारी 1200 स्क्वायर किलोमीटर ज़मीन पर कब्ज़ा किया है। PM के पास भारत माता की ज़मीन पर कहने के लिए एक भी शब्द क्यों नहीं है। वहीं इससे पहले भी उन्होंने प्रधानमंत्री को घेरते हुए कहा था कि मैं उनसे सुनना चाहूंगा कि चीन भारतीय क्षेत्र को कब छोड़ेगा। लेकिन मैं आपको इस बात की गारंटी देता हूं कि प्रधानमंत्री में ये बताने की हिम्मत नहीं होगी, प्रधानमंत्री चीन के बारे में एक शब्द नहीं बोलेंगे।

राहुल ने मोदी सरकार पर लगाया आरोप 
राहुल ने कहा कि प्रधानमंत्री चीन के बारे में एक शब्द नहीं कहते हैं। मुझे नहीं लगता कि दुनिया में आज कोई भी देश ऐसा है जहां एक विदेशी शक्ति किसी देश की जमीन ले ले और नेतृत्व इसपर जवाब तक नहीं दे। मेरे लिए यह बहुत आश्चर्यजनक है। इसलिए मैं चाहूंगा कि प्रधानमंत्री राष्ट्र को बताएं कि भारतीय क्षेत्र से चीनी सैनिकों को कब बाहर किया जाएगा। उन्होंने आरोप लगाया कि मोदी के नेतृत्व वाली सरकार देश में बुनियादी ढांचे को कमजोर कर रही है। हरेक नागरिक के लिए इसे समझना जरूरी है।

Related Articles

Back to top button