ब्रेकिंग
BSF Attari Border News: अटारी सीमा पर रिट्रीट सेरेमनी का नया शेड्यूल जारी; शाम 5:30 बजे शुरू होगी पर... Batala Viral Video: गुरु नानक देव जी के विवाह पर्व में ट्रैक्टर स्टंट पड़ा भारी; तेज रफ्तार में पलटा... Dubai Visa Fraud: 90 हजार में दुबई भेजा, छीना पासपोर्ट और मुर्गीखाने में रखा! जालंधर के पीड़ित ने सु... Amritsar Flooding Alert: तरनतारन रोड के पास नहर टूटने से मचा हड़कंप; मिट्टी की बोरियों से दरार भरने ... Punjab Gold Silver Price Today: पंजाब में उछले सोना-चांदी के दाम; जालंधर में 24 कैरेट सोना ₹1.58 लाख... Ferozepur Central Jail: केंद्रीय जेल फिरोजपुर में फिर चला तलाशी अभियान; 10 और मोबाइल फोन बरामद, कैदि... Etah Fake University Scam: एटा में चायवाले के नाम पर चल रही थी फर्जी यूनिवर्सिटी; भेद खुला तो प्रिंस... Bihar Flood Relief: सीएम सम्राट चौधरी ने मुख्यमंत्री राहत कोष में दान दी एक महीने की सैलरी; नितिन नब... Durg News Today: फेसबुक पोस्ट पर बवाल; भिलाई-3 थाने पहुंचे कांग्रेसी, भाजयुमो नेता पर FIR और गिरफ्ता... Agra Mahakumbh Ambikapur: सीएम विष्णु देव साय ने किया 'अग्र महाकुंभ 2026' का शुभारंभ; अग्रवाल समाज क...
खेल

हार से टूटे महेंद्र सिंह धौनी, कहा- कप्तान हूं भाग नहीं सकता, सारे मैच में खेलना होगा

नई दिल्ली। चेन्नई सुपर किंग्स के लिए इंडियन प्रीमियर लीग का 13वां सीजन किसी बुरे सपने की तरह साबित हुआ। शुक्रवार को हुए मुकाबले में चेन्नई की टीम मुंबई के खिलाफ महज 114 रन ही बना पाई। टीम को 3 रन के स्कोर पर 4 झटके लग चुके थे और पावरप्ले में टीम महज 24 रन ही बना पाई। मुंबई ने इशान किशन के आतिशी अर्धशतक के दम पर 12.2 ओवर में लक्ष्य हासिल कर 10 विकेट से जीत दर्ज की।

यह मैच महेंद्र सिंह धौनी के लिए बेहद निराशाजनक रहा आज करो या मरो के मुकाबले में उतरी टीम को टूर्नामेंट के इतिहास की सबसे बड़ी हार मिली। अब तक किसी भी टीम ने चेन्नई को 10 विकेट के अंतर से नहीं हराया था। मैच के बाद कप्तान धौनी बेहद भावुक नजर आए टीम के प्रदर्शन पर बात करते हुए उन्होंने निराशा जाहिर की साथ ही कहा कि वो कप्तान हैं और वो भाग नहीं सकते तो अगला मैच भी खेलेंगे।

मैच के बाद टीम को चोट पहुंची है

मैच के बाद धौनी ने कहा, यह वाकई बहुत चोट पहुंचाएगी। अब जो देखने की जरूरत है कि आखिर गलत क्या हुआ, यह साल हमारा बिल्कुल भी नहीं रहा। सिर्फ एक या दो मैच में ही हम अच्छे से बल्लेबाजी और गेंदबाजी कर पाए। आप 10 विकेट से हारे या 8 विकेट से यह शायद ही मायने रखता है। सभी खिलाड़ी दुखी हैं लेकिन वो अपना सर्वश्रेष्ठ देने की कोशिश कर रहे हैं। यह हमेशा आपके हक में नहीं जाता है।

“अगले साल हमें हर चीज को साफ करने उतरना होगा। नीलामी कैसी हो, आयोजन स्थल कहां हो और आपको लड़कों को प्रदर्शन करने का पूरा मौका देना होगा, ताकि वह अपना पूरी टैलेंट दिखा सके। अगले तीन मुकाबलों में हमें ज्यादा से ज्यादा फायदा उठाना होगा और यह अगले साल के लिए अच्छी तैयारी रहेगी। हमें बल्लेबाज को पहचानना होगा, वो गेंदबाज तलाशना होगा जो डेथ ओवर में अच्छी गेंदबाजी कर पाए और वो खिलाड़ी जो दबाव झेल पाए।”

कप्तान हूं भाग नहीं सकता, हर मैच खेलना होगा

धौनी से जब पूछा कि अब क्या करना हो तो उन्होंने कहा, “कप्तान भाग नहीं सकता है, इसी वजह से मैं आगे के बचे भी सभी मुकाबलों को खेलूंगा।”

Related Articles

Back to top button