ब्रेकिंग
Parliament Question Hour Analysis: संसद के लाखों सवालों में आम जनता के मुद्दे कहां? जानिए गरीबी और ज... Maharashtra Voter List SIR 2026: वोटर लिस्ट से नाम हटाने से पहले BLA को देनी होगी सूची, चुनाव आयोग क... RSS Chief Mohan Bhagwat: अतिवाद से परेशान है दुनिया, भारत के पास है ज्ञान का खजाना; अखिल भारतीय विहा... Tamil Nadu Language Dispute: सथानकुलम में दिशा-निर्देश बोर्ड से मिटाए गए हिंदी शब्द, भारी विरोध के ब... Ozone Urbana Scam: बेंगलुरु में होम बायर्स से 927 करोड़ की ठगी, ओजोन ग्रुप के CMD एस. वासुदेवन गिरफ्... Manori Beach News: स्पीडबोट से विदेशी जहाज में चोरी करने घुसे थे बदमाश, गैस रिसाव से 4 की मौत; हेलीक... यूपी की 11 MLC सीटों पर भाजपा का चुनावी चक्रव्यूह: 23 अक्टूबर को मतदान, सामाजिक समीकरणों पर जोर Ramnagar Road Accident: नैनीताल घूमने निकले नेशनल बास्केटबॉल प्लेयर यतीश यादव की सड़क हादसे में मौत,... दिल्ली के 736 पार्कों का सुरक्षा ऑडिट पूरा: उपराज्यपाल के निर्देश पर DDA ने 3 श्रेणियों में बांटे पा... वृंदावन आश्रम पर गहराया विवाद: शिष्य की संदिग्ध मौत के बीच हाथरस का युवक 3 महीने से लापता
खेल

CSK vs MI : मुंबई की चेन्नई पर बड़ी जीत, 10 विकेट से जीता मैच

ट्रेंट बोल्ट और जसप्रीत बुमराह की कहर बरपाती तेज गेंदबाजी के बाद ईशान किशन के आक्रामक अर्धशतक की मदद से मुंबई इंडियंस ने शुक्रवार को इंडियन प्रीमियर लीग के मैच में तीन बार की चैम्पियन चेन्नई सुपर किंग्स को दस विकेट से हरा दिया। टॉस की उछाल से लेकर गेंदबाजी और बल्लेबाजी तक कुछ भी चेन्नई के पक्ष में नहीं रहा। मुंबई के तेज आक्रमण के सामने चेन्नई सुपर किंग्स का शीर्षक्रम एक बार फिर नेस्तनाबूद हो गया और महेंद्र सिंह धोनी की टीम नौ विकेट पर 114 रन ही बना सकी।

पहले बल्लेबाजी के लिए भेजे जाने पर चेन्नई ने पांच विकेट पावरप्ले के भीतर ही गंवा दिये । इनमें से बोल्ट ने तीन और बुमराह ने दो विकेट लिए। इन शुरूआती झटकों से चेन्नई उबर ही नहीं सकी। जवाब में रोहित शर्मा के बिना उतरी मुंबई ने 12 . 2 ओवर में बिना किसी नुकसान के लक्ष्य हासिल कर लिया । क्विंटॉन डिकॉक ने 37 गेंद में पांच चौकों और दो छक्कों की मदद से 46 रन बनाये जबकि ईशान ने 37 गेंद में 68 रन जोड़े जिनमें पांच छक्के और छह चौके शामिल थे। हैमस्ट्रिंग चोट के शिकार रोहित की जगह कीरोन पोलार्ड ने कमान संभाली थी । इस जीत के बाद मुंबई दस मैचों में 14 अंक लेकर शीर्ष पर है जबकि चेन्नई 11 मैचों में सिर्फ छह अंक के साथ आखिरी स्थान पर है।

इससे पहले सैम कुरेन के 52 रन नहीं होते तो चेन्नई नौ विकेट पर 114 रन के स्कोर तक भी नहीं पहुंच पाती। कुरेन ने संभलकर खेलते हुए 47 गेंद में दो छक्कों और चार चौकों की मदद से 52 रन बनाये। वह मैच की आखिरी गेंद पर बोल्ड हुए और बोल्ट का चौथा शिकार बने। बोल्ट ने 18 रन देकर चार विकेट लिये। उन्होंने अपने आखिरी ओवर में 13 रन दिये यानी पहले तीन ओवर में सिर्फ पांच रन ही दिये । बुमराह ने 25 रन देकर दो और लेग स्पिनर राहुल चाहर ने 22 रन देकर दो विकेट चटकाए। कुरेन ने इमरान ताहिर (नाबाद 13) के साथ नौवे विकेट के लिए 43 रन की साझेदारी की जो चेन्नई के लिये सबसे बड़ी साझेदारी रही।

चेन्नई की शुरूआत बेहद खराब रही और दो ओवर के बाद उसके तीन विकेट तीन रन पर गिर गए थे। पावरप्ले में उसने दो विकेट और गंवाए। शेन वॉटसन की जगह खेल रहे रूतुराज गायकवाड़ खाता खोले बिना बोल्ट के पहले ही ओवर में पगबाधा आउट हुए। अंबाती रायुडू को बुमराह ने शॉर्ट गेंद पर पवेलियन भेजा जिनका कैच क्विंटॉन डिकॉक ने लपका। एन जगदीशन अगली गेंद पर सूर्यकुमार यादव को कैच देकर लौटे। इस सत्र में अब तक अच्छा प्रदर्शन करने वाले चेन्नई के इकलौते बल्लेबाज फाफ डु प्लेसी भी डिकॉक को कैच देकर रवाना हुए। कप्तान धोनी (16) का खराब फार्म जारी रहा जो राहुल चाहर की गेंद पर छक्का लगाने के बाद फिर बड़ा शॉट खेलने के प्रयास में आउट हुए। रविंद्र जडेजा (सात) को बोल्ट ने कृणाल पंड्या के हाथों लपकवाया।

दोनों टीमों की प्लेइंग 11

चेन्नई सुपर किंग्स : सैम कर्रन, फाफ डु प्लेसिस, अंबाती रायडू, एन जगदीसन, एमएस धोनी (w / c), रुतुराज गायकवाड़, रवींद्र जडेजा, दीपक चाहर, शार्दुल ठाकुर, जोश हेजलवुड, इमरान ताहिर।

मुंबई इंडियंस : क्विंटन डी कॉक (w), सौरभ तिवारी, सूर्यकुमार यादव, इशान किशन, हार्दिक पंड्या, कीरोन पोलार्ड (c), क्रुणाल पांड्या, नाथन कूल्टर नाइल, राहुल चाहर, ट्रेंट बोल्ट, जसप्रीत बुमराह।

Related Articles

Back to top button