ब्रेकिंग
नेपाल के भोटे कोसी क्षेत्र में आई विनाशकारी बाढ़: भारत ने तेज किया व्यापक राहत और बचाव अभियान युवाओं को साधने के लिए BJP का मेगा प्लान: 45 युवा नेताओं संग नितिन नबीन की बैठक, हर्ष सांघवी और ओपी ... गोपालगंज के सवनही जगदीश में सेप्टिक टैंक बना काल; 4 मजदूरों की मौत, परिजनों को ₹4-4 लाख मुआवजे का ऐल... 'मल्लिकार्जुन खरगे का अपमान संविधान का अपमान'; जितेंद्र आव्हाड का बड़ा बयान, शुद्धिकरण करने वालों पर... सतना और चित्रकूट में बाढ़ का भयानक मंजर: मंदाकिनी नदी 30 फीट उफान पर, रामघाट का पुल बहा सरगुजा-जशपुर की खराब सड़कों पर एक्शन में सरकार; डिप्टी सीएम ने दिए मरम्मत के निर्देश, इन प्रमुख मार्... धमतरी में दोस्त की हत्या के मामले में आरोपी को उम्रकैद: हेलमेट से सिर पर वार कर उतारा था मौत के घाट बीजापुर में सुरक्षाबलों की बड़ी कार्रवाई: पेगड़ापल्ली जंगल से भारी नक्सल डंप और विस्फोटक बरामद सुकमा: पोलमपल्ली पोटाकेबिन में 47 छात्राओं की बिगड़ी तबीयत; दूषित भोजन-पानी की आशंका, अस्पताल में मच... बुंदेली, मालवी और निमाड़ी क्रिएटर्स के जरिए युवाओं तक पहुंचेगी सरकार की योजनाएं; MP बीजेपी का 2028 क...
देश

गुजरात दौरे पर PM मोदी, किसान सूर्योदय योजना सहित कई परियोजनाओं का करेंगे उद्घाटन

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने गृह राज्य गुजरात में आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से किसान सूर्योदय योजना समेत तीन परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे। दिन में सिंचाई के लिए बिजली की आपूर्ति प्रदान करने के लिए मुख्यमंत्री विजय रूपानी के नेतृत्व में गुजरात सरकार ने हाल ही में किसान सूर्योदय योजना की घोषणा की थी।

इस योजना के तहत किसान सुबह 5 बजे से रात 9 बजे तक बिजली की आपूर्ति कर सकेंगे। राज्य सरकार ने 2023 तक इस योजना के तहत बुनियादी ढांचे को स्थापित करने के लिए 3,500 करोड़ रुपये का बजट आवंटित किया है।

प्रधानमंत्री यूएन मेहता इंस्टीट्यूट ऑफ कार्डियोलॉजी एंड रिसर्च सेंटर के साथ जुड़े बाल चिकित्सा अस्पताल का उद्घाटन करेंगे। इसके अलावा वह अहमदाबाद सिविल अस्पताल में टेली-कार्डियोलॉजी के लिए एक मोबाइल एप्लीकेशन को भी लॉन्च करेंगे।

यूएन मेहता इंस्टीट्यूट ऑफ कार्डियोलॉजी का 470 करोड़ रुपये की लागत से विस्तार किया गया है। विस्तार परियोजना के पूरा होने के बाद बिस्तरों की संख्या 450 से बढ़कर 1251 हो जाएगी। यह संस्थान देश का सबसे बड़ा एकल सुपर स्पेशियलिटी कार्डियक शिक्षण संस्थान भी बन जाएगा और दुनिया के सबसे बड़े एकल सुपर स्पेशिएलिटी कार्डिएक अस्पतालों में से एक होगा।

पीएम मोदी गिरनार रोपवे का भी शुभारंभ करेंगे। जिसमें शुरू में 25-30 केबिन होंगे, प्रति केबिन 8 लोगों की क्षमता होगी। 2.3 किलोमीटर की दूरी तय करने में रोपवे से 7.5 मिनट का समय लगेगा। इस परियोजना की परिकल्पना दो दशक पूर्व की गई थी लेकिन हाल ही में 130 करोड़ रुपये की लागत से यह पूरी हुई है।

Related Articles

Back to top button