ब्रेकिंग
BSF Attari Border News: अटारी सीमा पर रिट्रीट सेरेमनी का नया शेड्यूल जारी; शाम 5:30 बजे शुरू होगी पर... Batala Viral Video: गुरु नानक देव जी के विवाह पर्व में ट्रैक्टर स्टंट पड़ा भारी; तेज रफ्तार में पलटा... Dubai Visa Fraud: 90 हजार में दुबई भेजा, छीना पासपोर्ट और मुर्गीखाने में रखा! जालंधर के पीड़ित ने सु... Amritsar Flooding Alert: तरनतारन रोड के पास नहर टूटने से मचा हड़कंप; मिट्टी की बोरियों से दरार भरने ... Punjab Gold Silver Price Today: पंजाब में उछले सोना-चांदी के दाम; जालंधर में 24 कैरेट सोना ₹1.58 लाख... Ferozepur Central Jail: केंद्रीय जेल फिरोजपुर में फिर चला तलाशी अभियान; 10 और मोबाइल फोन बरामद, कैदि... Etah Fake University Scam: एटा में चायवाले के नाम पर चल रही थी फर्जी यूनिवर्सिटी; भेद खुला तो प्रिंस... Bihar Flood Relief: सीएम सम्राट चौधरी ने मुख्यमंत्री राहत कोष में दान दी एक महीने की सैलरी; नितिन नब... Durg News Today: फेसबुक पोस्ट पर बवाल; भिलाई-3 थाने पहुंचे कांग्रेसी, भाजयुमो नेता पर FIR और गिरफ्ता... Agra Mahakumbh Ambikapur: सीएम विष्णु देव साय ने किया 'अग्र महाकुंभ 2026' का शुभारंभ; अग्रवाल समाज क...
खेल

KXIP vs SRH: पंजाब ने पलट दी हारी बाजी, 2 रन बनाने में हैदराबाद के 5 बल्लेबाज हुए आउट

नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग के 13वें सीजन में प्लेऑफ की रेस जितनी मजेदार होती जा रही है किंग्स इलेवन पंजाब का खेल उतना ही निखरकर आ रहा है। शनिवार को हैदराबाद के खिलाफ पंजाब की टीम ने 126 के स्कोर को भी बचाव कर लिया। यह टूर्नामेंट में टीम की लगातार चौथी जीत है। इस जीत के साथ ही टीम ने 10 अंक हासिल कर प्लेऑफ की दावेदारी और मजबूत कर ली है।

आइपीएल के 43वें मुकाबले में किंग्स इलेवन पंजाब की बल्लेबाजी बेहद औसत दर्जे की रही और 7 विकेट पर टीम महज 126 रन ही बना पाई। केएल राहुल की कप्तानी वाली इस टीम ने हार नहीं मानी और इस सीजन में अब तक के सबसे छोटे स्कोर का बचाव कर धमाकेदार जीत हासिल की। हैदराबाद की पूरी टीम 20 ओवर में 114 रन पर ही ढेर हो गई और मैच को पंजाब ने 12 रन से अपने नाम किया। हैरानी की बात यह रही की 112 रन तक टीम के महज 5 विकेट ही गिरे थे लेकिन 114 रन पर पूरी टीम ऑलआउट हो गई।

2 रन बनाकर आउट हुए 5 बल्लेबाज

हैदराबाद की टीम ने जीता हुआ मैच गंवा दिया और पंजाब की टीम ने हार को जीत के जबड़े से छीन लिया। ऐसा इसलिए कहा जाता रहा है क्योंकि हैदराबाद की टीम 112 रन तक मजबूत स्थिति में थी। 18 ओवर खत्म होने तक टीम को 12 गेंद पर 17 रन बनाने थे और 5 विकेट बचे थे। 19वें ओवर में क्रिस जॉर्डन ने तीसरी और चौथी गेंद पर जेसन होल्डर और राशिद खान को चलता किया।

इसके बाद अगले ओवर में अर्शदीप ने दूसरी और तीसरी गेंद पर संदीप शर्मा और रियान पराग का विकेट झटका। पांचवीं गेंद पर खलील अहमद रन आउट हुए और पंजाब की टीम ने रोमांचक मुकाबले में जीत दर्ज की। 112 पर छठा विकेट गंवाने वाली टीम 114 रन पर ऑलआउट हो गई। इसका मतलब यह हुआ को टीम के आखिरी के पांच बल्लेबाज 2 रन बनाकर आउट हो गए।

Related Articles

Back to top button