ब्रेकिंग
संसद के मानसून सत्र का आधा सफर पूरा, आखिरी 9 दिनों में महिला आरक्षण और परिसीमन बिल पर टिकीं निगाहें पीएम मोदी ने मैसूर में किया 'विवेक स्मारक' का उद्घाटन: बोले- "भारतीय युवाओं के सामर्थ्य से तेजी से ब... तमिलनाडु पहुंचे राहुल गांधी का केंद्र पर बड़ा हमला, बोले— "परिसीमन से तमिल जनता की राजनीतिक ताकत छीन... वाराणसी में राहुल गांधी, पप्पू यादव और अवधेश प्रसाद के खिलाफ एफआईआर दर्ज, धार्मिक भावनाएं आहत करने क... NSA अजीत डोभाल 'लोकमान्य तिलक राष्ट्रीय पुरस्कार 2026' से सम्मानित, अमित शाह बोले- "सुरक्षा इतिहास म... राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में नई SIT का कड़ा एक्शन, 200 से अधिक लोगों को पुलिस का नोटिस जारी पटियाला में राजा वड़िंग के कार्यक्रम में भारी हंगामा, चन्नी समर्थकों ने लगाए 'चन्नी जिंदाबाद' के नार... उज्जैन में महामंडलेश्वर ज्ञानदास पर दुष्कर्म की FIR: शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म का आरोप, B... उत्तराखंड में अतिक्रमण पर बड़ा एक्शन, मसूरी के लक्ष्मणपुरी में कथित अवैध नमाज स्थल पर चला बुलडोजर 'नेशनल टाउनहॉल अगेंस्ट E-20' में गरजे अरविंद केजरीवाल, केंद्र सरकार के सामने रखीं 3 प्रमुख मांगें
विदेश

US Election 2020: वायु प्रदूषण पर भारत विरोधी बयान पर फंसे राष्‍ट्रपति ट्रंप, प्रतिद्वंद्वी ब‍िडेन ने घेरा

वाशिंगटन। भारत के वायु प्रदूषण पर अमेरिकी राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप की टिप्‍पणी पर सियासत शुरू हो गई है। बता दें कि वायु प्रदूषण को लेकर राष्‍ट्रपति ट्रंप ने भारत को एक गंदा देश कहा। उन्‍होंने कहा कि ‘चीन को देखो, यह कितना गंदा है। रूस को देखो। भारत को देखो। हवा गंदी है।’ यह बात ट्रंप ने गुरुवार को टेनेसी के नैशविले में डेमोक्रेटिक पार्टी के उम्‍मीदवार जो बिडेन के साथ अंतिम राष्ट्रपति पद की बहस के दौरान कही। ट्रंप के इस बयान पर बिडेन ने उनको आड़े हाथों लिया है। ट्रंप के इस यह बयान पर बिडेन ने ट्रंप की खिंचाई की है। उन्‍होंने कहा कि हम अपने दोस्‍त भारत को गंदा कैसे कह सकते हैं।  उन्‍होंने आगे कहा कि अगर मैं राष्‍ट्रपति का चुनाव जीतता हूं तो मैं अपने स्‍टैंड पर कायम रहुंगा। मैं भारत के साथ संबंधों का निर्वाह करूंगा।

आतंकवाद, क्षेत्रीय स्थिरता और विकास में भारत के संग अमेरिका

बिडेन ने कहा कि आतंकवाद, क्षेत्रीय स्थिरता और विकास के मुद्दे पर अमेरिका पूरी तरह से भारत के साथ खड़ा होगा। उन्‍होंने कहा कि अमेरिका और भारत आतंकवाद के सभी रूपों की भर्त्‍सना करता है। आतंकवाद के मुद्दे पर अमेरिका, भारत के साथ मजबूती के साथ खड़ा है। क्षेत्रीय शांति और स्थिरता को बढ़ावा देने के लिए दोनों देश मिलकर काम करेंगे। बिडेन ने कहा कि हम संयुक्‍त भारत में बाजार खोलेंगे।

Related Articles

Back to top button