ब्रेकिंग
Kaithal ACB Action: एनओसी और क्लेम सेटलमेंट के नाम पर घूस मांगना पड़ा भारी, महिला एजेंट धरायी Gwalior News: पुरानी छावनी से गायब 6 साल का मासूम सकुशल मिला, 'ऑपरेशन कन्हैया' रहा सफल Sehore Gas Leak News: सोनकच्छ टोल के पास अमोनिया गैस टैंकर में रिसाव, पुलिस की सतर्कता से टला बड़ा ह... Morena News: पशुपालन विभाग के चपरासी ने पिस्टल लेकर उप संचालक को दी धमकी; वेतन कटने से था नाराज Morena News: लश्करीपुरा में मजदूर के घर बड़ी चोरी, 3 लाख का माल पार; पुलिस FIR दर्ज करने में सुस्त Gwalior News: पुलिस लाइन के सिपाही की संदिग्ध मौत, शिवपुरी लिंक रोड पर मिला शव Mount Everest Fatah: रायसेन की बेटी अंजना यादव ने रचा इतिहास, माउंट एवरेस्ट फतह कर भोपाल लौटीं NEET Student Suicide: मऊगंज की छात्रा आकांक्षा चतुर्वेदी ने दी जान, सुसाइड नोट में लिखी भविष्य की चि... MPPL 2026: रजत पाटीदार की ग्वालियर चीताज को मिली करारी हार; उज्जैन फाल्कंस ने 92 रनों से जीता मुकाबल... Israel-Lebanon Ceasefire News: इजराइल-लेबनान सीजफायर पर सहमति, हिज्बुल्लाह को लितानी नदी से हटने के ...
देश

बिहार चुनाव 2020: चिराग पासवान ने कहा- जहां हमारा प्रत्याशी न हो, वहां भाजपा को वोट दें

भागलपुर। बिहार में चुनाव की तारीख जैसे-जैसे नजदीक आ रही है, विभिन्न पार्टियों के नेता विपक्षियों पर हमलावर होते जा रहे हैं। एक दूसरे के खिलाफ बयानबाजी तेज हो गई है। इस बीच लोकजनशक्ति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने रविवार की सुबह ट्वीट कर फिर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर निशाना साधा है।

प्रमाण पत्र दिया के लिए नीतीश को धन्यवाद

उन्होंने ट्वीट कर कहा कि अखबरों में भाजपा ने बड़े-बड़े इश्तेहार देकर जिस तरह से अपना प्रमाण पत्र दिया है, इसके लिए उन्हें धन्यवाद। लेकिन अब भी नीतीश कुमार को प्रमाण की जरूरत है। उन्होंने कहा कि जिस तरह भाजपा गठबंधन को लेकर पूरी तरह ईमानदार है उस तरह मुख्यमंत्री नहीं है।

बिहार1stबिहारी1st को फिर दोहराया

चिराग ने अपने ट्वीट में बिहार 1stबिहारी 1st को फिर से दोहराया है। उन्होंने कहा है कि जिन सीटों पर लोजपा के प्रत्याशी खड़े हैं, उन्हें वोट दें। ताकि बिहार1stबिहारी1st को वहां लागू किया जा सके। वहीं, जहां पर लोजपा के प्रत्याशी नहीं है वहां पर उन्होंने भाजपा के प्रत्याशी को समर्थन देने की बात कही है। उन्होंने कहा कि इस बार नीतीश कुमार मुक्त सरकार बनने जा रही है

हर रोज नीतीश पर चिराग कर रहे हमला

बिहार में सत्ताधारी राजग में शामिल मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी जदयू से नाता तोड़कर अपने बलबूते चुनाव लड़ रहे लोजपा प्रमुख चिराग लगभग हर दिन नीतीश  पर हमला कर रहे हैं। चिराग ने इससे पहले कहा था कि प्रधानमंत्री गठबंधन धर्म निभा रहे हैं। उन्होंने कहा था कि अपने पिछले पांच साल के शासनकाल के दौरान नीतीश ने क्या किया यह बात भी उन्हेंं बताना चाहिए। चिराग ने आरोप लगाया कि नीतीश की खुद की कोई उपलब्धि नहीं होने के कारण वह लालू प्रसाद यादव के नाम का डर दिखा कर वोट लेना चाहते हैं। इसके अलावा चिराग, नीतीश के सात निश्चय कार्यक्रम को प्रदेश की पिछली महागठबंधन (जदयू-राजद-कांग्रेस) सरकार की योजना बताते इसमें भ्रष्टाचार होने का आरोप लगा चुके हैं।

Related Articles

Back to top button