ब्रेकिंग
Dhamtari Maratha Community: मराठा पारा में जीवंत हुई सदियों पुरानी संस्कृति; महालक्ष्मी पूजा में उमड... Chhattisgarh CM Visit: रायगढ़ के बनोरा आश्रम में सीएम साय ने खाया पंगत में प्रसाद; 8 एकड़ में बने आध... Ranchi TB Free Mission: टीबी मुक्त झारखंड के लिए NHM की बड़ी पहल; 350 NCC कैडेट्स बने 'माई भारत वॉलि... Katras Coalfield Threat: धनबाद में भू-धंसान प्रभावित परिवारों को अटल क्लिनिक में मिली शरण; बेलगड़िया... Surender Koli Death Mystery: हरिद्वार में मृत मिले सुरेंद्र कोली को लेकर पीड़ित परिवार का आरोप, 'जान... FDA Alert Maharashtra: इंदौर की कंपनी द्वारा निर्मित पैरासिटामोल व टेल्मिसर्टन टैबलेट्स की जांच रिपो... Beneshwar Dham News: डूंगरपुर में भारी बारिश से टापू बना प्रसिद्ध बेणेश्वर धाम; त्रिवेणी संगम उफान प... Maharashtra Railway Infrastructure: मुकुटबन-गडचांदूर के बीच बनेगी 38 किमी नई रेल लाइन; ₹493 करोड़ की... UP Crime & Accident News: तेज रफ्तार कार बिजली के खंभे और पेड़ से टकराई, दो दोस्तों की दर्दनाक मौत स... Surender Koli Suicide News: निठारी कांड के चर्चित आरोपी सुरेंद्र कोली की संदिग्ध मौत, हरिद्वार में ल...
देश

माफिया अतीक अहमद के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई, 11 बैंक खातों में करीब एक करोड़ रुपये सीज

प्रयागराज। माफिया अतीक अहमद पर शिकंजा कसते हुए उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने के 11 बैंक खातों को सीज करा दिया है। अलग-अलग बैंक खातों में करीब एक करोड़ रुपये जमा हैं। वहीं, चाका के पूर्व ब्लॉक प्रमुख व माफिया दिलीप मिश्रा और उसके गुर्गों के बैंक खातों की भी जांच शुरू हो गई है। तफ्तीश के बाद पुलिस गैंगस्टर एक्ट के तहत बैंक खातों को सीज करने की कार्रवाई करेगी।

खुल्दाबाद थाना क्षेत्र में चकिया निवासी अतीक अहमद इस वक्त अहमदाबाद जेल में बंद है। उसके खिलाफ पुलिस व प्रशासन लगातार कार्रवाई कर रही है। पहले गैंगस्टर एक्ट की धारा 14 (1) के तहत 11 मकानों को कुर्क किया। फिर अवैध तरीके से बनाए गए आवास, दफ्तर समेत दूसरे कई मकानों को ध्वस्त करने की कार्रवाई की गई। अब बैंक खातों को भी गैंगस्टर एक्ट के तहत सीज किया गया है। इस संबंध में कुछ दिन पहले जिलाधिकारी ने आदेश जारी किया था

प्रयागराज कैंट पुलिस के मुताबिक अतीक के नाम पर बैंक ऑफ बड़ौदा खुल्दाबाद में एक, बैंक ऑफ बड़ौदा नई दिल्ली में एक, इंडियन बैंक लूकरगंज में चार, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया नई दिल्ली में एक, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया नूरुल्लाह रोड में एक, बैंक ऑफ महाराष्ट्र बलरामपुर में दो और पंजाब नेशनल बैंक कचहरी शाखा कर्नलगंज में एक खाता है। सभी खातों को सीज करने की कार्रवाई की गई है।

इंस्पेक्टर कैंट नीरज वालिया के अनुसार अतीक के सभी बैंक खातों में लगभग एक करोड़ रुपये जमा है। खातों को सीज किए जाने से अतीक के घरवाले भी जमा अथवा निकासी नहीं कर पाएंगे। अतीक का स्टेट बैंक ऑफ इंडिया लखनऊ में भी एक खाता है, जिसे पहले ही सीज किया जा चुका है।

इस बीच माफिया और औद्योगिक थाना क्षेत्र के लवायन कला गांव निवासी दिलीप मिश्रा व उसके गुर्गों के बैैंक खातों की भी पड़ताल की जा रही है। पूर्व ब्लाक प्रमुख दिलीप फिलहाल फतेहगढ़ जेल में बंद है। एसपी (यमुनापार) चक्रेश मिश्रा का कहना है कि आॢथक स्रोत और बैंक में जमा रकम का पता चलने के बाद नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Back to top button