ब्रेकिंग
Singrauli Crime News: रिश्वतखोर बाबू की करतूत बेनकाब, रीवा लोकायुक्त टीम ने रंगे हाथों किया गिरफ्तार MP Congress Ghar Wapsi Campaign: मध्य प्रदेश कांग्रेस का 'घर वापसी' अभियान शुरू, 600 से अधिक नेताओं ... Kerala Happiness Department: भूटान की तर्ज पर केरल में बनेगा ‘आनंदम’ विभाग, लोगों की खुशहाली मापने क... Supreme Court Verdict: तमिलनाडु सरकार को सुप्रीम कोर्ट का झटका, धर्म बदलकर मुसलमान बने लोग BC(M) आरक... Churu Murder Case: राजस्थान के चूरू में रूह कंपा देने वाली वारदात, सरपंच चुनाव की जिद में पिता ने इक... Supreme Court Hearing on SIR: महाराष्ट्र में वोटर लिस्ट से नाम काटने के मामले में सुप्रीम कोर्ट सख्त... Gaya Crime News: गया में सनसनीखेज वारदात, प्रेमिका और जमीन के चक्कर में कलयुगी बेटे ने की बीमार पिता... Muzaffarpur Crime News: मुजफ्फरपुर में 19 वर्षीय युवती की संदिग्ध मौत, शव को जमीन में गाड़कर ऊपर रोप... Noida Child PGI Negligence: नोएडा के चाइल्ड पीजीआई में डॉक्टर और स्टाफ की लापरवाही, पिता को खुद सिरि... Himachal Weather Update: हिमाचल प्रदेश में समय से पहले पड़ी कड़ाके की ठंड, लाहौल-स्पीति में सीजन की ...
देश

देश में अब तक 72 लाख से अधिक लोग हुए ठीक, 91% के पास पहुंचा रिकवरी दर

नई दिल्ली। देश में कोरोना के हालात में तेजी से सुधार हो रहा है। एक तरह जहां कोरोना के दैनिक मामलों में लगातार कमी आ रही है तो दूसरी ओर कोरोना से ठीक होने वाले मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। देश में कोरोना से अब तक करीब 91 फीसद लोग ठीक हो चुके हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, पिछले 24 घंटों में देश में कोरोना के 43,893 नए मामले सामने आए हैं। इस दौरान देश में कोरोना से मौत का आंकड़ा 508 रहा है।

स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, देश में अब तक कोरोना से मामले 79 लाख से ज्यादा हो चुके हैं। भारत में कोरोना के अब तक 79 लाख 90 हजार 322 मामले सामने आ चुके हैं। इसके साथ ही देश में कोरोना से 72 लाख 59 हजार 509 लोग ठीक हो चुके हैं। देश में कोरोना के सक्रिय मामले घटकर 6 लाख 10 हजार 803 हो चुके हैं। देश में कोरोना से अब तक 1 लाख 20 हजार 10 लोगों की मौत हो चुकी है।

रिकवरी दर में लगातार वृद्धि

देश में कोरोना से ठीक होने वाले मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। पिछले 24 घंटों में देश में कोरोना से 58,439 मरीज ठीक हो चुके हैं। इससे कोरोना की रिकवरी दर 90.85% हो गई है। देश में सक्रिय मामले भी कम हुए हैं। बीते 24 घंटों में देश में 15,054 सक्रिय मामले कम हुए हैं। इससे एक्टिव केस की दर 7.64% रह गई है। भारत में कोरोना की मृत्यु दर 1.50% है।

साढ़े 10 करोड़ से ज्यादा टेस्ट

देश में अब तक 10 करोड़ से ज्यादा सैंपलों की कोरोना जांच की जा चुकी है। भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (Indian Council of Medical Research, ICMR) की तरफ से जारी आंकड़ों के मुताबिक, देश में मंगलवार तक 10,54,87,680 सैंपलों की COVID-19 हो चुकी है, जिनमें से 10,66,786 टेस्ट कल किए गए हैं।

Related Articles

Back to top button