ब्रेकिंग
सिवनी के जनता नगर में कबाड़ गोदाम में लगी भीषण आग, मची अफरातफरी मध्य प्रदेश के सागर में फिर गरमाया शराब से मौत का मामला, सरकारी दुकान की शराब पीने से एक की संदिग्ध ... पाकिस्तान कनेक्शन का हुआ पर्दाफाश, पूर्व पति के जरिए आतंकवादियों के जाल में फंसी मुख्य आरोपी महिला झारखंड के पश्चिम सिंहभूम में दिल दहला देने वाली वारदात, नाले से ढाई साल की मासूम बच्ची का शव बरामद ऋषिकेश के आश्रम के बाहर अमेरिकी नागरिक ने मचाया हंगामा, पुलिस ने तुरंत कार्रवाई कर अस्पताल पहुंचाया यमुना एक्सप्रेसवे पर कटे ई-चालान में बड़ी तकनीकी चूक, अटलांटिक महासागर बता दी गई गाड़ी की लोकेशन उत्तर प्रदेश में मतदाता सूची को त्रुटिरहित बनाने के लिए निर्वाचन आयोग सख्त, अधिकारियों की तय होगी जि... उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग में रिहायशी इलाके में घुसा तेंदुआ, पालतू कुत्ते को बनाया शिकार और बाथरूम मे... श्रीगंगानगर रेलवे ट्रैक ब्लास्ट मामले में बड़ा खुलासा, पंजाब से एक महिला समेत दो आरोपी गिरफ्तार लोक आस्था के महापर्व छठ की महिमा और इसके कड़े नियम
मनोरंजन

पायल घोष ने अचानक क्यों कही कोरोना टेस्ट कराने की बात, ख़ुद को किया आइसोलेट

नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्ट्रेस पायल ने 27 अक्टूबर को रामदास अठावले की पार्टी रिपलब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (ए) ज्वाइन की है। पायल की कुछ तस्वीरें भी सामने आई थीं जिनमें वो रामदास अठावले की मौजूदगी में पार्टी का झंडा उठाती नज़र आ रही हैं। पार्टी ज्वाइन करते ही पायल ने ख़ुद को आइसोलेट कर लिया है और अपना कोरोना टेस्ट कराने की बात कही है।

दरअसल, पायल को पार्टी में शामिल करने के थोड़ी देर  बाद रामदास ने अपने ट्विटर अकाउंट पर एक ट्वीट के जरिए ये जानकारी दी कि उनका कोविड 19 टेस्ट पॉजिटिव आया है। डॉक्टर्स की सलाह पर अब वो कुछ दिन हॉस्पिटल में एडमिट रहेंगे। रामदास ने ये भी कहा कि जो लोग भी उनके संपर्क में आए हैं वो अपना कोविड टेस्ट करवा लें।

रामदास के ट्वीट पर पायल ने उन्हें जल्दी ठीक होने की दुआ दी साथ ही अगले ट्वीट में लिखा, ‘आपके सभी के मैसेज के लिए सभी का शुक्रिया। हां ये बताना चाहती हूं कि अपने कोविड टेस्ट हो जाने तक मैंने भी ख़ुद को आइसोलेट कर लिया है’। आपको बता दें कि पायल को पार्टी की महिला विंग की उपाध्यक्ष बनाया गया है।

आपको बता दें कि एक्ट्रेस इस वक्त फिल्म डायरेक्टर अनुराग कश्यप पर लगाए आरोपों लेकर चर्चा में हैं। अभिनेत्री का आरोप है कि साल 2013 में अनुराग ने उन्हें अपने घर बुलाकर उनका यौन उत्पीड़न किया। अभिनेत्री वर्सोवा पुलिस स्टेशन में डायरेक्टर के खिलाफ शिकायत भी दर्ज करवा चुकी हैं। हालांकि अनुराग, अभिनेत्री के सारे आरोपों का खंडन कर चुके हैं। इस केस में एक्ट्रेस प्रधानंत्री नरेंद्र मोदी, वूमेन कमिशन ऑफ इंडिया और मुंबई पुलिस से भी मदद मांग चुकी हैं। इतना ही नहीं अभिनेत्री ने अपनी जान का खतरा बताते हुए Y+ सिक्योरिटी की भी मांग की थी, हालांकि उन्हें वो सिक्योरिटी नहीं दी गई है।

Related Articles

Back to top button