ब्रेकिंग
अक्टूबर में देश के बुनियादी उद्योगों ने पकड़ी तेज रफ्तार, कोर सेक्टर की ग्रोथ सितंबर के 8.2 फीसदी से... 24 नवंबर को मनाई जाएगी कार्तिक पूर्णिमा, पवित्र नदियों में स्नान और दीपदान से प्राप्त होता है अक्षय ... सर्दियों में सेहत का खजाना है मोरिंगा यानी सहजन का सूप, आयरन और विटामिन सी से भरपूर यह रेसिपी इम्युन... रिलीज के 15 दिन बाद भी अपना भारी-भरकम बजट नहीं निकाल पाई रणबीर कपूर और यश की 'रामायण', दो भागों का क... कश्मीर घाटी में स्थानीय आतंकवाद का सफाया, लतीफ भट के मारे जाने के बाद अब जम्मू संभाग के चार स्थानीय ... U19 एशिया कप में चमके वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर सहवाग, शानदार प्रदर्शन से आलोचकों का मुंह बंद क... प्रीमियम स्मार्टफोन खरीदने वालों को लग सकता है बड़ा झटका, साल के अंत तक 30 फीसदी से ज्यादा बढ़ सकती ... एसससीओ बैठक में हिस्सा लेने नई दिल्ली पहुंचे पाकिस्तानी मंत्री मुसादिक मसूद मलिक, सीमा पार आतंकवाद क... फिक्की के मंच से दिए गए पीएम मोदी के बयान पर राहुल गांधी का तीखा पलटवार, कहा—यह उद्योगपतियों पर आरोप... सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, बेंगलुरु के अधूरे हाउसिंग प्रोजेक्ट के 4,500 घर खरीदारों को फ्लैट मिलने...
देश

दिल्ली में एक दिन में कोरोना के सर्वाधिक 5,739 नए मामले, 4,138 मरीज हुए स्वस्थ

नई दिल्ली। पिछले दिनों त्योहार में कोरोना नियमों की अनदेखी का असर अब नजर आ रहा है। हर दिन कोरोना के नए मामले रिकार्ड दर्ज करवा रहे हैं। बृहस्पतिवार को अब तक का सबसे बड़ा आंकड़ा सामने आ गया। पिछले 24 घंटे में 5,739 लोग संक्रमित पाए गए हैं। संक्रमण दर भी बढ़कर 9.55 फीसद तक पहुंच गई है। इस दौरान 4,138 मरीज स्वस्थ भी हुए हैं। पिछले एक दिन में 27 लोगों की मौत हुई है, जो कि पिछले छह दिनों में सबसे कम है। इससे पहले संक्रमण के नए मामलों ने मंगलवार और बुधवार को भी रिकार्ड तोड़ा था। मंगलवार को 4,853 मामले सामने आए थे वहीं बुधवार को यह आंकड़ा 5,673 पर पहुंच गया था।

स्वास्थ्य विभाग की तरफ से जारी मेडिकल बुलेटिन के मुताबिक राजधानी में अब तक 3,75,753 लोग इस महामारी की चपेट में आ चुके हैं। इनमें से 3,38,378 लोग इस पर विजय प्राप्त कर चुके हैं। इस तरह से स्वस्थ होने की दर 90.05 फीसद है। वहीं कोरोना से अब तक 6,423 मरीजों की मौत हो चुकी है। मृत्यु दर 1.71 फीसद है। फिलहाल दिल्ली में 30,952 सक्रिय मरीज हैं। इनमें से 18,069 संक्रमित मरीज घर में क्वारंटाइन रहकर अपना इलाज करवा रहे हैं। जबकि 5,854 मरीज अस्पतालों में अन्य मरीज कोविड हेल्थ सेंटर और केयर सेंटर में भर्ती हैं।

कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव ने दिल्ली सरकार के स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की। इसमें मौजूदा स्थिति की समीक्षा की गई।

60 हजार से अधिक हुई जांच

पिछले 24 घंटे में 60,124 सैंपल की जांच हुई। इसमें से 9.55 फीसद सैंपल पॉजिटिव पाए गए। राजधानी में अब तक कोरोना की कुल 45,76,724 जांचें हो चुकी हैं।

Related Articles

Back to top button