ब्रेकिंग
झारखंड स्थापना दिवस पखवाड़े के तहत धनबाद में विशेष अभियान: जरूरतमंदों को मिल रही पक्के मकान की सौगात... रांची के डिबडीह स्थित कार्निवल बैंक्वेट हॉल में मनाया गया 'संविधान गौरव दिवस': संविधान निर्माता डॉ. ... धनबाद के वासेपुर में जमीन धोखाधड़ी मामले पर प्रशासन का कड़ा एक्शन: शमशेर नगर स्थित आरोपी के घर पर कु... पंजाब के कई इलाकों में आवश्यक मरम्मत के चलते लगेगा लंबा पावर कट: सुबह से शाम तक बाधित रहेगी बिजली आप... नकोदर के सदर थाना क्षेत्र में भारी मात्रा में हेरोइन और अत्याधुनिक पिस्तौल बरामद: पुलिस की कामयाबी प... लुधियाना के लोहारा पुल के नजदीक हृदयविदारक सड़क हादसा: बेटे की आंखों के सामने ट्रक के टायर के नीचे क... गुरदासपुर स्थित जेएस टेंट हाउस में लगी भीषण आग: दुकान में रखा लाखों का सामान जलकर हुआ राख भारत अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले में दिखा हर्बल क्वीन शहनाज़ हुसैन का जबरदस्त क्रेज: बेकाबू भीड़ ने ... नवांशहर के काठगढ़ मोड़ पर सनसनीखेज वारदात: दुकान में घुसकर प्रवासी लुटेरों ने दर्जी को बंधक बनाकर पी... लुधियाना में हिंदू देवी-देवताओं पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वालों पर पुलिस का शिकंजा: धार्मिक भावनाएं ...
देश

सीएम ने जीता जनता का दिल

शिवहर। न किसी पर वार और नही पलटवार, सीएम ने सीधे साधा निशाना और विकास कार्यों का तीर चला जीता जनता का दिल। पिपराही रोड स्थित नाज चिमनी मैदान परिसर में आयोजित चुनावी सभा में उमड़ी भीड़ से गदगद दिखे सीएम ने न तो विपक्षी नेताओं का नाम लिया और नहीं किसी दल पर कोई टिप्पणी की। उन्होंने केवल अपने 15 साल के विकास कार्यों को जनता के सामने रखा। नारी सशक्तिकरण, बालिका शिक्षा, युवाओं की आत्मनिर्भरता, सड़क, बिजली, पानी, पुल-पुलियों पर चर्चा की। वहीं भविष्य में फ्लाईओवर और बाइपास सड़क के निर्माण की भविष्य की रणनीति पर चर्चा की। कहा-जो कुछ भी अधूरा रह गया है, उसे पूरा करेंगे। साथ ही बिहार को विकास की नई ऊंचाई तक ले जाएंगे। शिवहर से जुड़ी यादों और पंडित रघुनाथ झा तथा हरिकिशोर सिंह समेत यहां के नेताओं के साथ अपने रिश्तों की चर्चा की। वहीं इस संबंध को और अधिक मजबूत करने के लिए मो. शरफुद्दीन को विजयी बनाने की अपील की। उन्होंने जनता से संवाद कर जनता से पूछकर मो. शरफुद्दीन को जीत की माला पहनाई।

वर्तमान विधान पार्षद देवेश चंद्र ठाकुर ने सभा को संबोधित करते हुए अन्य दल-गठबंधन के नेताओं पर पलटवार किया। तेजस्वी यादव पर तंज कसते हुए कहा कि खुद नौंवी फेल है और दस लाख युवाओं को नौकरी देने का झांसा दे रहे है।

निवर्तमान विधायक सह जदयू प्रत्याशी मो. शरफुद्दीन ने कहा कि शिवहर समेत सूबे के विकास के लिए एक बार फिर एनडीए की सरकार जरूरी है। उन्होंने शिवहर के विकास पर चर्चा की। वहीं कहा कि शिवहर के लोगों के कुछ सपने पूरे हुए है। कुछ अधूरे है। जिन्हें अगली बार पूरा किया जाएगा।

कार्यक्रम स्थल पर हजारों की भीड़ उमड़ी रही। लोग समय से एक घंटे पूर्व ही सभा स्थल के समीप पहुंच गए। वहीं सीएम का इंतजार करने लगे। जैसे ही सीएम का हेलीकाप्टर लैंड किया, लोगों ने जिदाबाद के नारे लगाकर सीएम का स्वागत किया। इस दौरान लोग गाजे-बाजे के साथ भी पहुंचे थे। भाजपा जिलाध्यक्ष संजीव पांडेय की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम को जदयू जिलाध्यक्ष कमलेश पांडेय व नवनीत कुमार झा आदि ने भी संबोधित किया।

Related Articles

Back to top button