ब्रेकिंग
Ranchi News Update: सैटेलाइट चौक पर चले बुलडोजर से बिगड़े हालात; बाईपास जाम, पुलिस से भिड़े आक्रोशित... UP Crime News Prayagraj: संगम नगरी में सपा नेता की हत्या से हड़कंप; पुलिस को पुरानी रंजिश का शक, जां... AAP Punjab News: मान सरकार में हाई-टेक हुई पंजाब पुलिस; कनाडा, अमेरिका और दुबई से गिरफ्तार होकर लौट ... UP Election 2027 Seat Sharing: यूपी चुनाव 2027 में सीट शेयरिंग का पेंच; सपा दे रही 60-70 सीटें, कांग... Bihar NDA Conflict: बिहार एनडीए में रार बढ़ा; UCC, फरक्का और सभापति सीट पर जदयू-भाजपा में ठनी, RJD न... Jharkhand Tribal Politics: पांचवीं अनुसूची और पेसा कानून को ध्यान में रखकर हो परिसीमन, राज्यपाल से ग... Ranchi Municipal Corporation News: करमा पूजा पर रांची में विशेष सफाई और फॉगिंग अभियान; शिकायत के लिए... Chhattisgarh Wildlife Alert: धमतरी में बीच सड़क पर बैठा दिखा तेंदुआ, वन विभाग ने गंगरेल और रुद्री क्... Raipur CM Vishnu Deo Sai News: रायपुर में सीएम साय ने काफिला रुकवाकर खरीदा 1000 रुपये का दीया; स्ट्र... Ranchi CID Court Action: व्हाट्सएप से लीक की थी आंसर-की! 1000 पन्नों की केस डायरी पेश, श्वेता गुप्ता...
देश

नशे में धुत पुलिसकर्मी की शर्मनाक करतूत, डेढ़ साल की बच्ची को 50 बार से ज्यादा सिगरेट से दागा

रायपुर: छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में एक पुलिसकर्मी ने खाकी को दागदार कर दिया। आरोप है कि पुलिस कर्मी ने नशे की हालत में अपनी डेढ़ साल की बच्ची को सिगरेट से दाग दिया। पुलिसकर्मी ने बेरहमी  से बच्ची के चेहरे से लेकर पूरे शरीर को सिगरेट से 50 से ज्यादा बार दागा है। आरोपी अविनाश राय बालोद के सिवनी में दुर्ग रक्षित केंद्र में पदस्थ है। जबकि पीड़ित बच्ची के पिता नागपुर में है। घटना के बाद बालौद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी पुलिसकर्मी को गिरफ्तार करके बर्खास्त कर दिया गया है।

जानकारी के अनुसार अविनाश राय बालौद में एक किराए के कमरे में रहता था। वह अपने मकान मालिक की बच्ची से खुद को पापा कहलवाना चाहता था। घटना के समय बच्ची की मां ही घर पर मौजूद थी। मौका पाते ही अविनाश बच्ची को कमरे में ले गया और दरवाजा बंद कर दिया। उसने बच्ची से खुद को पापा कहने के लिए कहा, लेकिन बच्ची ने उसे पापा नहीं बुलाया, जिससे वह नाराज हो गया और उसने  मासूम को सिगरेट से दागना शुरू कर दिया। बच्ची रोती रही लेकिन पापा नहीं कहा ऐसे में आरोपी भी रुका नहीं और बच्ची के चेहरे से लेकर सारे शरीर को 50 से अधिक बार जला दिया। जब मां को अपनी बच्ची के रोने की आवाज सुनाई पड़ी तो वह उसे बचाने गई। जिसके बाद आरोपी ने उसके साथ भी मारपीट की। बच्ची ने इस बेरहमी की शिकायत बालोद पुलिसथाना में की। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज की। बालोद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उसकी तलाश में दुर्ग के लिए रवाना हो गई। साथ ही डीजीपी ने उसे बर्खास्त करने के आदेश दे दिए।

Related Articles

Back to top button