ब्रेकिंग
Ram Mandir Donation Scam SIT: सुप्रीम कोर्ट में SIT का खुलासा; राम मंदिर काउंटिंग रूम से चोरी के 105... Delhi High Court PIL: डीटीसी बस हड़ताल से थमीं दिल्ली की रफ्तार; जनहित याचिका पर हाईकोर्ट की पीठ करे... Faridabad CM Flying Raid: तिगांव में अवैध बुलेटप्रूफ कार वर्कशॉप पर CM फ्लाइंग का छापा; 4 लग्जरी गाड... Gurugram MCG Action: भोंडसी में नगर निगम का बड़ा बुलडोजर एक्शन; 6 अवैध भवन सील, 4 ध्वस्त Gurugram Crime News: गुड़गांव की नाथूपुर सब्जी मंडी में हिताची ATM में लगी भीषण आग; मशीन में रखा कैश... Raipur News: रायपुर उत्तर में विधायक पुरन्दर मिश्रा की 8 दिवसीय पदयात्रा; सीएम साय करेंगे आगाज, राज्... Kanker Yuva Udaan Event: '2047 तक विकसित भारत का सपना युवाओं के कंधे पर'; कांकेर में बोले युवा आयोग ... Kanker BSF Camp News: माओवाद के साये से निकलकर वर्दी के सपने; कांकेर के तुमापाल में BSF कैंप में उमड... Raipur News: भाटागांव सब्जी बाजार विवाद में आयुक्त का आश्वासन; 7 दिनों में सामने आएंगे लॉटरी आवंटन क... Chhattisgarh News: कोरबा के पूछपारा में शर्मनाक घटना; नमाजी बुजुर्ग पर हमला कर युवक फरार, मेडिकल कॉल...
देश

मथुरा के नंदभवन में आकर धोखा दे पढ़ गए नमाज, फोटो हुईं वायरल तो मचा हल्‍ला, मुकदमा दर्ज

आगरा। मथुरा के नंदभवन में अजब वाकया हुआ। दिल्‍ली से आए मुस्लिम युवकों ने खुद को धार्मिक सदभाव का वाहक बताकर मंदिर में धर्म और अध्‍यात्‍म पर चर्चा की और ब्रज में चौरासी कोस की परिक्रमा का हवाला दिया। संतों ने भी उनका स्‍वागत किया।

मंदिर से निकलने के बाद युवकों ने नमाज पढ़ने के फोटो वायरल किए तो हल्‍ला मच गया है। नंदभवन परिसर में नमाज पढ़ते हुए दो युवकों के इंटरनेट मीडिया पर फोटो वायरल हुए तो लोग सन्न रह गए हैं। गोस्वामी समाज के लोगों ने नमाज पढ़ने के बाद इंटरनेट मीडिया पर फोटो वायरल करने की घटना की निंदा की है। साथ ही नंदगांव पुलिस चौकी पर पहुंचकर फैजल खान नामक एक युवक के खिलाफ तहरीर दी है। इस पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

नंदभवन के सेवायतों ने बताया कि दिल्ली निवासी फैजल खान सद्भावना और भाईचारे का प्रतीक बनकर ब्रज चौरासी कोस यात्रा पर अपने तीन दोस्तों के साथ निकले हैं। वह 29 अक्टूबर की दोपहर करीब 11 बजे नंदगांव स्थित नंदभवन पहुंचे थे। यहां उन्होंने श्रीराम चरित मानस की चौपाईयां भी सुनाई। ठाकुर जी के प्रति अपना प्रेम और अनुराग भी दिखाया। मंदिर सेवायत कान्हा गोस्वामी ने बताया कि दर्शन करने के बाद फैजल खान के साथ आध्यात्मिक चर्चा भी हुई।

सेवायतों ने फैजल खान को दोपहर में राजभोग का प्रसाद लेकर जाने को बोला था। इसलिए वह शाम के समय अपने दोस्तों के साथ ब्रज चौरासी कोस यात्रा पर निकल गए। दो दिन बाद फैजल खान ने नंदभवन में नमाज अदा करते हुए फोटो जब इंटरनेट मीडिया पर वायरल किए तो सभी सकते में आ गए। आचार्य हरिमोहन गोस्वामी ने कहा कि फैजल खान की नंदलाला के चरणों में श्रद्धा उनकी भक्ति है, मगर नमाज अदा करते हुए फ़ोटो वायरल करना पाखंड की श्रेणी में आता है। गोस्वामी समाज इसकी निंदा करता है।

सेवायत गौरव गोस्वामी ने नंदगांव चौकी में जाकर फैजल खान के खिलाफ तहरीर दी है। चौकी प्रभारी मनमोहन शर्मा ने बताया कि गोस्वामी समाज के संभ्रांत लोगों ने तहरीर दी है, जिसमें उनका कहना है कि फैजल खान ने धार्मिक भावनाओं को भड़काने का प्रयास किया है। मामला गंभीर है। मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और आरोपितों की तलाश की जा रही है। सेवायत कान्हा गोस्वामी की तहरीर पर फैजल खान, चांद मोहम्मद, आलोक रतन और नीलेश गुप्ता के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। ये चारों नई दिल्ली की संस्था खुदाई खिदमतगार से जुड़े हैं।

मंदिर परिसर की शुद्धि को हवन

नंदभवन में मुस्लिम युवकों के नमाज पढ़े जाने का मामला खुलने के बाद सोमवार सुबह गोस्‍वामी समाज ने परिसर की शुद्धि के लिए हवन आरंभ करा दिया है। मंदिर से जुड़े लोगों के अलावा दूसरे लोग भी इसमें शामिल हुए हैं और मुस्लिम युवकों द्वारा दिए गए धोखे की निंदा की जा रही है।

Related Articles

Back to top button