ब्रेकिंग
मणिपुर प्रशासनिक फेरबदल: कुकी-नागा तनाव के बीच IAS राजीव सिंह ठाकुर संभाल सकते हैं कमान, ACC ने दी म... जम्मू-कश्मीर में आतंकियों का नया पैंतरा: सर्विलांस से बचने के लिए अश्लील साइट्स और Tor आधारित सीक्रे... हल्द्वानी में खरगे के मंच के शुद्धिकरण पर भड़कीं प्रियंका गांधी: 'पीएम मोदी सच में संविधान मानते हैं... दिल्ली में BRICS समिट ने बढ़ाई होटलों की डिमांड: 25% तक बढ़े एवरेज रूम रेट्स, टूरिस्ट्स और बिजनेस ट्... तुकाराम मुंढे के एक्शन पर बॉम्बे हाईकोर्ट सख्त: 'अधिकारी न कानून जानते हैं, न नियम'; 11 मामलों में F... शिवपुरी रेलवे स्टेशन पर चलती ट्रेन में चढ़ते समय फिसली महिला: प्लेटफॉर्म गैप में फंसी, RPF के ASI ने... 'दिल्लीवालों पर ही महंगा बोझ क्यों?'; CNG की कीमतों में भारी उछाल पर कांग्रेस का हमला, तत्काल रोलबैक... 'अहंकार, भ्रष्टाचार, चोरी और धोखा'; जयंत चौधरी का विपक्ष पर तीखा हमला, बोले- कुछ लोग फैला रहे जातिगत... लखनऊ में हिंदू युवा वाहिनी के मंडल प्रभारी धीरेन्द्र प्रताप सिंह की हत्या: दुबग्गा नहर से मिला शव, S... गर्लफ्रेंड के शौक के लिए बरेली में दो भाइयों ने लूटा ऑटो: सिर पर 2 किलो का बाट मारकर किया लहूलुहान
खेल

आज IPL में सबसे बड़ा मुकाबला, हो जाएगा प्लेऑफ की दूसरी टीम का फैसला

नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग के 13वें सीजन के 55वें मुकाबले पर आज सबकी नजर रहेगी। टूर्नामेंट में टॉप पर रही दिल्ली कैपिटल्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीमें अबुधाबी में प्लेऑफ की दौड़ में बने रहने के लिए खेलेंगी। इस मैच में जिस टीम को जीत मिलेगी वह सीधा दूसरे स्थान पर पहुंच जाएगा जबकि हारने वाली टीम को मंगलवार होने वाले मुकाबले पर निर्भर करना होगा।

13वें सीजन की शानदार शुरुआत कर लगातार टॉप तीन में बने रहने वाली दिल्ली और बैंगलोर की टीमों के उपर अब टूर्नामेंट में बने रहने के लिए जंग होने वाली है। इस मुकाबले के बाद एक टीम तो पहले क्वालीफायर में जगह पक्की करेगी जबकि दूसरी टीम पर बाहर होने का खतरा मंडराएगा।

इस वक्त दिल्ली और बैंगलोर दोनों ही टीमों के पास 14-14 अंक हैं। यह मुकाबला दोनों ही टीमों के लिए जरूरी है क्योंकि इस मैच के बाद अब दोनों के पास कोई लीग मुकाबला नहीं होगा। हालांकि दोनों ही टीमों का नेट रन रेट माइनस में है फिर भी मुकाबले में बैंगलोर की स्थिति बेहतर है क्योंकि उसका नेट रन रेट दिल्ली से बेहतर है

हारने वाली टीम का क्या होगा

दिल्ली और बैंगलोर के इस मुकाबले में जो भी टीम हारेगी उसको मंगलवार को हैदराबाद और मुंबई के बीच होने वाले मुकाबले के भरोसे रहना होगा। हैदराबाद की टीम का नेट रन रेट इन दोनों ही टीमों से बेहतर है लिहाजा जीत हासिल करने के बाद 14 अंक के बाद भी टीम आसानी से प्लेऑफ में जगह बना लेगी

आज दिल्ली और बैंगलोर की टीम में जिसे भी हार मिलेगी उसके अंतर पर सबकुछ निर्भर करेगा। करीबी हार हुई तो टीमों के पास प्लेऑफ में जाने का मौका होगा। कोलकाता की टीम ने आखिरी मुकाबले में राजस्थान को मात देकर अपनी उम्मीद बचाए रखी है।

प्लेऑफ की दौड़ में कितनी टीमें

मुंबई टॉप पर है और उसका पहला स्थान पक्का है। अब पंजाब, चेन्नई और राजस्थान की टीम दौड़ से बाहर हो चुकी है। दिल्ली और बैंगलोर के बीच मुकाबले को जीतने वाली टीम दूसरे नंबर पर रहेगी। बाकी की दो जगह के लिए हैदराबाद, कोलकाता और आज का मुकाबला हारने वाली टीम के बीच नेट रन रेट के आधार पर फैसला होगा। हैदराबाद अगर मुंबई को मंगलवार को हरा देती है तो फिर कोलकाता और आज का मैच हारने वाली की टीम के बीच फैसला होगा।

Related Articles

Back to top button