ब्रेकिंग
HCL मलाजखंड और आईआईटी कानपुर की SATHEE पहल ने मलाजखंड में आयोजित किया करियर काउंसलिंग एवं जागरूकता स... गाजियाबाद में निषाद पार्टी का कार्यक्रम, काफी संख्या में कार्यकर्ता हुए शामिल कवर्धा में फर्जी डिजिटल पेमेंट का भंडाफोड़: फर्जी रिसीविंग दिखाकर नकद राशि ऐंठने वाले गिरोह पर एक्शन Bhilai News: भिलाई सेक्टर-2 में गटर की सफाई के दौरान मिला नवजात का शव, इलाके में सनसनी; जांच में जुट... Barwani News: बिजासन घाट में शिमला मिर्च से भरे मिनी ट्रक में लगी भीषण आग, कूदकर बची ड्राइवर की जान;... लाठीचार्ज के बाद भड़के डॉक्टर्स, सीनियर रेजिडेंट्स ने किया OPD का बहिष्कार; JDA का समर्थन MP High Court on Dacoity Act: जब प्रदेश में डकैत ही नहीं तो 45 साल पुराना एक्ट क्यों? हाईकोर्ट ने DG... भोपाल में स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग पर अड़े इंटर्न डॉक्टर: कमला पार्क में धरना जारी, मिला कांग्रेस का... रतलाम में मॉडिफाइड साइलेंसरों पर गरजा पुलिस का बुलडोजर: 108 साइलेंसर कुचले, ₹1 लाख का जुर्माना वसूला Gwalior Achaleshwar Mandir: अचलेश्वर महादेव मंदिर की दानपेटी से निकली अनोखी चिट्ठियां, भक्त बोला- 'क...
देश

मौका मिला तो सिपाही भर्ती में नहीं होगी लिखित परीक्षा :पप्पू यादव

बेतिया। जन अधिकार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव ने कहा कि हमारी लड़ाई घर घर की आजादी के लिए है। यदि आपने मौका दिया तो सिपाही भर्ती के लिए लिखित परीक्षा नहीं होगी। शारीरिक परीक्षा में उत्तीर्ण होकर प्रमाण पत्र जमा कराते हुए युवा नौकरी लेंगे। उन्होंने नरकटियागंज रेलवे मध्य विद्यालय प्रांगण में विधानसभा प्रत्याशी अफसर इमाम के समर्थन में सभा के दौरान वोट मांगा। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि यदि आपने मौका दिया तो विभिन्न प्रकार के रोजगार के लिए बेरोजगारों को बिना ब्याज के तीन साल तक के लिए 2 लाख मिलेगा। इससे रोजगार को स्थापित किया जा सकेगा। कहा कि 70 साल बाद भी बिहार भूखा प्रदेश से है। इसकी चर्चा प्रधानमंत्री नहीं करते। मजदूर एक्ट समाप्त कर दिया। अध्यक्ष ने कहा कि पटना में बाढ़ आया तो नीतीश कुमार घर से नहीं निकले। युवराज लोगों को भी देखा। मैं अकेला सभी जगह लोगों के साथ मुश्किल परिस्थिति में खड़ा रहा । उन्होंने कहा कि मैं पहले से नरकटियागंज आता रहा हूं। उस समय कास्ट, कैैश, क्राइम हुआ करता था। पिछले 30 सालों से सत्ता में रहे लोगों ने अपने अपने स्तर से राज्य को पीछे धकेलने का काम किया। भूख के मामले में बिहार का पहला स्थान है। बिहार की शिक्षा सबसे पिछले पायदान पर खड़ी है। लॉकडाउन में मैंने हजारों मजदूरों और छात्रों को बाहर से राज्य में मंगवाया, जिसके लिए मुख्यमंत्री ने हाथ खड़ा कर दिया था। मौके पर डॉ आफताब आलम, मौलाना अमीरुद्दीन आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button