ब्रेकिंग
Dalhousie Bear Rescue Operation: डलहौजी में बस स्टैंड के पास मुंह में कनस्तर फंसे भालू का रेस्क्यू, ... Sambhal Lover Couple Suicide: संभल में पेड़ से लटके मिले प्रेमी युगल के शव, तीन महीने से था प्रेम सं... West Bengal Politics: ममता बनर्जी के समर्थन के बाद कांग्रेस उम्मीदवार की गिरफ्तारी पर बवाल, केसी वेण... Punjab AAP Campaign: सीएम भगवंत मान ने जारी किया AAP का चुनावी पैम्फलेट; रविवार से शुरू होगा घर-घर प... Team India Asian Games News: एशियन गेम्स के लिए नागोया जा रही पुरुष क्रिकेट टीम को हुई परेशानी, जानि... Bollywood Actress Karishma Tanna News: बेटे को जन्म देने के बाद डिलीवरी और मदरहुड पर बोलीं करिश्मा त... Tarique Rahman Government News: भारत और बांग्लादेश के रिश्तों में तनाव? चटगांव और मोंगला पोर्ट के सम... RBI Bank Holiday List: अगले हफ्ते अलग-अलग राज्यों में कई दिन बंद रहेंगे बैंक, चेक करें पूरी छुट्टियो... TRAI New Rules on Spam Calls: स्पैम और फर्जी कॉल्स से मिलेगी राहत, ट्राई ने बनाए बेहद सख्त नियम Parsva Ekadashi 2026: भाद्रपद शुक्ल पक्ष की परिवर्तिनी एकादशी की तिथि, मुहूर्त और धार्मिक मान्यता
मनोरंजन

राजद्रोह मामले में कंगना रनौत और रंगोली को मुंबई पुलिस ने भेजा दूसरा समन

बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत की मुश्किलें कम होती दिखाई नहीं दे रही हैं। मुंबई पुलिस ने राजद्रोह मामले में दूसरी बार कंगना और उनकी बहन रंगोली चंदेल को समन जारी किया है। उन दोनों को 10 नवंबर तक बांद्रा पुलिस स्टेशन में पेश होने का आदेश दिया गया है।

दो समुदायों के बीच शत्रुता बढ़ाने का आरोप 
दरअसल मुंबई पुलिस ने 17 अक्टूबर 2020 को कथित तौर पर दो समुदायों के बीच शत्रुता बढ़ाने और अन्य आरोपों के लिए एक स्थानीय अदालत के आदेश पर कंगना और रंगोली के खिलाफ एक प्राथमिकी दर्ज की थी। बॉलीवुड के कास्टिंग डायरेक्टर साहिल अशरफ सैय्यद की शिकायत पर पुलिस को जांच करने के आदेश दिए थे। अब उन दोनों को दूसरी बार समन जारी किया है।

कास्टिंग डायरेक्टर  ने कंगना पर लगाए कई आरोप 
आरोप है कि कंगना और रंगोली ट्वीटर के ज़रिए देश मे साम्प्रदाइक तनाव पैदा करने की कोशिश कर रही है। कानून के प्रति उनके मन मे कोई सम्मान नहीं हैं और ना ही किसी का खौफ। शिकायत में कहा गया कि यह दोनों ख़ुद को कानून से ऊपर मानती हैं। संविधान हम सभी को बोलने की आज़ादी देता है जिसका वो गलत फायदा उठा रही हैं। शिकायतकर्ता ने यह भी कहा कि रनौत ने ‘बेहद आपत्तिजनक’ टिप्पणियां की जिससे कलाकारों की धार्मिक भावनाएं आहत हुई।

Related Articles

Back to top button