ब्रेकिंग
HCL मलाजखंड और आईआईटी कानपुर की SATHEE पहल ने मलाजखंड में आयोजित किया करियर काउंसलिंग एवं जागरूकता स... गाजियाबाद में निषाद पार्टी का कार्यक्रम, काफी संख्या में कार्यकर्ता हुए शामिल कवर्धा में फर्जी डिजिटल पेमेंट का भंडाफोड़: फर्जी रिसीविंग दिखाकर नकद राशि ऐंठने वाले गिरोह पर एक्शन Bhilai News: भिलाई सेक्टर-2 में गटर की सफाई के दौरान मिला नवजात का शव, इलाके में सनसनी; जांच में जुट... Barwani News: बिजासन घाट में शिमला मिर्च से भरे मिनी ट्रक में लगी भीषण आग, कूदकर बची ड्राइवर की जान;... लाठीचार्ज के बाद भड़के डॉक्टर्स, सीनियर रेजिडेंट्स ने किया OPD का बहिष्कार; JDA का समर्थन MP High Court on Dacoity Act: जब प्रदेश में डकैत ही नहीं तो 45 साल पुराना एक्ट क्यों? हाईकोर्ट ने DG... भोपाल में स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग पर अड़े इंटर्न डॉक्टर: कमला पार्क में धरना जारी, मिला कांग्रेस का... रतलाम में मॉडिफाइड साइलेंसरों पर गरजा पुलिस का बुलडोजर: 108 साइलेंसर कुचले, ₹1 लाख का जुर्माना वसूला Gwalior Achaleshwar Mandir: अचलेश्वर महादेव मंदिर की दानपेटी से निकली अनोखी चिट्ठियां, भक्त बोला- 'क...
देश

ITBP जवानों ने 50 घंटे में पूरा किया 200 KM का एकता मार्च, तपती रेत पर भी नहीं रुके कदम

राजस्थान में जैसलमेर के तपते थार रेगिस्तान में फिट इंडिया अभियान के तहत भारत तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) एवं युवा मामलों और खेल मंत्रालय के संयुक्त तत्वावधान में 200 किलोमीटर लंबे फिटनेस वाकेथॉन राष्ट्रीय एकता मार्च का विशेष आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हो गया। जैसलमेर के मोहनगढ़ क्षेत्र में इंदिरा गांधी नहर क्षेत्र पर 1458 आर.डी पर 200 किलोमीटर चलकर फिट इंडिया अभियान के प्रतिभागी जब समापन स्थल पर पहुंचे, तब वहां मौजूद ग्रामीणों ने उनका जबरदस्त स्वागत किया एवं भारत माता की जय के उद्घोष के साथ उनका अभिनंदन किया।

अजय कुमार सिंह ने मारी बाजी 
इस वाकेथॉन के समापन स्थल पर 200 किलोमीटर वाकेथॉन पूरा कर आईटीबीपी के कमाण्डेंट अजय कुमार सिंह सबसे पहले पहुंचे। उन्होंने रिकॉर्ड 43 घंटे, 31 मिनट में यह 200 किलामीटर का सफर पूरा किया। इसके बाद आईटीबीपी के डीजी एस.एस. देसवाल ने 49 घंटे एवं 17 मिनट में यह 200 किलोमीटर का सफर पूरा कर एक नया आयाम हासिल किया। देसवाल के साथ इस पूरे कार्यक्रम के प्रभारी एवं बीएसएफ बीकानेर सेक्टर के डीआईजी पुष्पेन्द्र सिंह राठौड़ सहित अन्य कई अधिकारी जवान समापन स्थल पर पहुंचे। उनके थोड़ी देर बाद बीएसएफ गंगानगर सेक्टर के डीआईजी संजय कुमार सिंह भी वहां पहुंचे।

किरेन रिजिजू ने किया था फिटनेस मार्च अभियान को रवाना 
गौरतलब है कि केंद्रीय खेल राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) किरेन रिजिजू ने 31 अक्टूबर को सरदार पटेल के जन्म दिवस पर आयोजित राष्ट्रीय एकता दिवस के मौके पर इस फिटनेस मार्च अभियान को रवाना किया था। राष्ट्रीय एकता का सन्देश इसका लक्ष्य था। यह जैसलमेर में तनोट मंदिर से सात किलोमीटर दूर नाथुवाला गांव से शुरू होकर बीएसएफ की कई सीमा चैकियां जिनमें सखीरेवाला, भुट्टेवाला, एवं ए.सी कटोच के दुर्गम रेतीले मार्ग से होकर 200 किलोमीटर का पैदल रास्ता तय करते हुए रिवर डिवीजन 1458 पॉइंट पर सोमवार सुबह समाप्त हुआ।  इस तपते 200 किलोमीटर के रेगिस्तान में दिन रात का सफर काफी कठिन एवं चुनौतियां भरा था। पग-पग पर जहरीले जीव जन्तु एवं ऊबड़ खाबड़ कच्चे रास्ते प्रतिभागियों के लिए काफी मुश्किल भरा था। उसके बावजूद 100 में से 93 प्रतिभागी सफलतापूर्वक अन्तिम पड़ाव पर पहुंच गए।

Related Articles

Back to top button