ब्रेकिंग
गणेशोत्सव में DJ और लाउडस्पीकर पर छिड़ा सियासी घमासान, AIMIM और शिंदे गुट आमने-सामने मथुरा का रहस्यमयी कोयले घाट, जहां वासुदेव ने कान्हा को टोकरी में रखकर पार की थी यमुना अरनिया में मिले 2 पाकिस्तानी कबूतर, पंजों में बंधी रिंग पर लिखे मिले पाक मोबाइल नंबर; सुरक्षा एजेंसि... पटना के गांधी घाट पर रिकॉर्ड स्तर छू सकती है गंगा, 8 जिलों में अलर्ट जारी; हेल्पलाइन 1070 सक्रिय अल्मोड़ा के सल्ट में 8 महीने बाद दहशत का अंत: 4 लोगों का शिकार करने वाला बाघ ट्रेंकुलाइज नशेड़ी बेटे ने मां और सास पर किया जानलेवा हमला, बच्ची को कमरे में किया बंद; पुलिस ने किया गिरफ्तार नीले ड्रम कांड की आरोपी मुस्कान की बेटी जेल में मनाएगी जन्माष्टमी, सांस्कृतिक कार्यक्रम में बनेगी रा... प्रयागराज कोर्ट में पेश नहीं हुए सांसद पप्पू यादव: अदालत ने दिया हाजिर होने का अंतिम अवसर ब्रिक्स समिट के चलते 11 सितंबर को दिल्ली में अवकाश: उपराज्यपाल ने जारी किया नोटिफिकेशन कनॉट प्लेस इनर सर्किल फिर होगा वाहनमुक्त? NDMC ने जनता से मांगे सुझाव, जानिए प्लान
देश

मरवाही उपचुनाव: मतदाताओं में भारी उत्साह, 1 बजे तक कुल 41.46% तक हुई वोटिंग

मरवाही: छत्तीसगढ़ की एकमात्र मरवाही विधानसभा सीट वोटिंग शुरू हो चुकी है। दोपहर एक बजे तक इस सीट पर कुल 41.46 प्रतिशत मतदाता वोट कर चुके हैं। चुनाव के प्रति यहां मतदाताओं में भारी उत्साह देखा जा रहा है। मरवाही विधानसभा के इतिहास में ऐसा पहली बार हो रहा है कि बिना जोगी के यहां पर मतदान हो रहे हैं। आपको बता दें कि जाति का हवाला देकर नामांकन निरस्त कर दिया गया, जिसके चलते वे इस सीट पर उपचुनाव नहीं लड़ सके। वहीं वोटिंग शुरू होने से पहले एक बार फिर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बिना नाम लिए भाजपा औऱ जोगी पर निशाना साधा है।  

बता दें कि मरवाही में कुल मतदाता 1.90 लाख से ज्यादा हैं। वहीं इस विधानसभा में कुल 286 मतदान केंद्र हैं। मरवाही में कुल पुरुष मतदाता 93 हजार 733 हैं। तो  वहीं महिला मतदाता 97 हजार 267 हैं। बात की जाए थर्ड जेंडर की तो यहां पर कुल 4 मतदाता थर्ड जेंडर हैं, यहां मुख्य मतदान केंद्रों की संख्या 237 है। वहीं 49 सहायक मतदान केंद्र हैं।

क्यों खाली हुई मरवाही विधानसभा सीट… 
आपको बता दें कि पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी के निधन के बाद मरवाही विधानसभा सीट खाली हो गई। जिसके चलते यहां दोबारा उपचुनाव हो रहे हैं। औऱ ऐसा पहली बार हो रहा है कि पहली बार जोगी परिवार से कोई भी उम्मीदवार मरवाही के मैदान में नहीं है। मरवाही उपचुनाव पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी के निधन के बाद खाली हुई सीट के लिए हो रहा है। दरअसल चुनाव आयोग में नामांकन दाखिल करने के बाद अजीत जोगी के बेटे का नामांकन यह कह कर रद्द कर दिया गया कि वे आदिवासी जाति के नहीं है। जोगी परिवार के आदिवासी होने का मुद्दा भी पूरे चुनाव प्रचार के दौरान छाया रहा। यही नहीं जोगी कांग्रेस में बाद फूट पड़नी भी शुरू हो गई औऱ दो पूर्व विधायकों ने कांग्रेस का समर्थन कर दिया। ऐसा पहली बार हो रहा है कि बिना जोगी के मरवाही में चुनाव हो रहे हैं। इस उपचुनाव के परिणाम 10 नवंबर तक आएंगे।

ये उम्मीदवार लड़ हैं मैदान में… 

उम्मीदवार पार्टी
डॉ. केके ध्रुव कांग्रेस
डॉ. गंभीर सिंह भाजपा
उर्मिला मार्को कांग्रेस
रितु पेन्द्राम गोंडवाना गणतंत्र पार्टी
पुष्पा कोर्चे अंबेडकराइट पार्टी ऑफ इंडियॉ
लक्ष्मण पोर्ते भारतीय सर्वजन हिताय पार्टी
सोनमति सलाम निर्दलीय

उपचुनाव में अब तक…

  • कांग्रेस प्रत्याशी केके ध्रुव ने वोट डाला।
  • पूर्व बीजेपी विधायक भंवर सिंह के बागी परिवार ने किया मतदान। पूर्व विधायक की बेटी अर्चना और शंकर कंवर ने भी किया मतदान।
  • पेंड्रा के खैरझिटी में EVM मशीन हुई खराब। कुछ देर के लिए मतदान रुका।
  • गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू बोले- गौरेला पेंड्रा और मरवाही को जिला बनाने का असर दिखाई दे रहा है। इस सीट पर कांग्रेस जीत दर्ज करेगी।
  • दोपहर एक बजे तक मरवाही विधानसभा सीट पर 41 प्रतिशत से ज्यादा वोटिंग हुई।

Related Articles

Back to top button