ब्रेकिंग
बालाघाट में बीएससी कृषि के छात्र की संदिग्ध मौत से गरमाया माहौल: सड़क किनारे लहूलुहान हालत में मिला ... जबलपुर के देवताल मंदिर में अनोखी चोरी: भगवान गणेश को सात बार प्रणाम और शिवजी के सामने माथा टेकने के ... बालाघाट के ग्राम हिर्री में मंडई मेले के दौरान चाऊमीन खाने से बिगड़ी 118 बच्चों की तबीयत, 45 से अधिक... बीजेपी विधायक रेखा पात्रा की तबीयत अचानक बिगड़ी, कीटनाशक सेवन की आशंका के बाद गंभीर हालत में कोलकाता... पुणे के इंजीनियरिंग कॉलेज में तकनीकी खराबी से बड़ा हादसा टला: 12 घंटे तक लिफ्ट में फंसी रही 19 वर्षी... थिरुपरनकुंद्रम पहाड़ी के 'दीपथून' पर कार्तिगई दीपम जलाने का मामला: तमिलनाडु सरकार ने सुप्रीम कोर्ट म... वेलिंगटन टेस्ट में जीत की दहलीज पर भारतीय टीम: 720 रनों पर पारी घोषित कर ली 352 रनों की विशाल बढ़त, ... रामायण जैसी बड़ी फिल्म के सामने भी साउथ फिल्मों का जलवा बरकरार: सूर्या और धनुष के बाद अब 'ENE रिपीट'... दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर बना पाकिस्तान का लाहौर: 500 के पार पहुंचा वायु गुणवत्ता सूचकांक, जहरीली ... देश में नए लेबर कोड लागू होने के पूरे हुए एक साल, 29 पुराने श्रम कानूनों को समाहित कर मजदूरी, पेंशन ...
देश

राष्ट्रीय शिक्षा नीति के अमल में जुटा शिक्षा मंत्रालय, विश्वविद्यालयों में खाली नहीं रहेंगे अहम पद

नई दिल्ली। ।विश्वविद्यालयों में कोई भी अहम पद अब लंबे समय तक खाली नहीं रहेगा। राष्ट्रीय शिक्षा नीति के अमल में जुटा केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय ने इसे लेकर एक विस्तृत योजना तैयार की है। इसके तहत कुलपति सहित खाली पड़े सभी अहम पदों को दिसंबर तक भरने की योजना बनाई गई है। आगे भी इन पदों के खाली होने से पहले ही इन पर नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।

केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय ने विश्वविद्यालयों से मांगा ब्योरा, खाली पदों को भरने की तैयार

फिलहाल इसको लेकर सभी केंद्रीय विश्वविद्यालयों से ब्योरा मांगा गया है। इसमें इलाहाबाद और हैदराबाद विश्वविद्यालय सहित करीब आधा दर्जन केंद्रीय विश्वविद्यालयों में कुलपति के खाली पड़े पदों को इस महीने के अंत तक भरने का संकेत भी दिया है।

राष्ट्रीय शिक्षा नीति के अमल में जुटे शिक्षा मंत्रालय ने बनाई योजना

विश्वविद्यालयों में खाली पड़े प्रमुख पदों को भरने को लेकर शिक्षा मंत्रालय ने यह गंभीरता उस समय दिखाई है, जब शिक्षा नीति के प्रभावी अमल के लिए संस्थानों में स्थायी नियुक्ति पर जोर दिया गया है। साथ ही हाल ही में दिल्ली विश्वविद्यालय में जो स्थितियां निर्मित हुई, उसके बाद शिक्षा मंत्रालय और भी ज्यादा सतर्क हुआ। वहां कुलपति के छुट्टी पर होने और दूसरे अहम पदों के खाली पड़े होने से राष्ट्रीय शिक्षा नीति के अमल को लेकर ढिलाई बरती जा रही थी। बैठकों में विश्वविद्यालय की ओर से कोई हिस्सा भी नहीं ले रहा था। इसके साथ ही यह भी देखा गया कि अहम पदों के खाली रहने से वहां प्रशासनिक स्तर पर अनियमितताएं भी बढ़ गई थीं। हालांकि, मंत्रालय इन पदों को भरने के लिए विश्वविद्यालय से कई बार पत्राचार कर चुका था। बावजूद इसके इन पदों को नहीं भरा गया था।

केंद्रीय विश्वविद्यालयों में खाली पड़े अहम पदों को दिसंबर तक भरने की योजना

फिलहाल मंत्रालय ने इन स्थितियों को देखते हुए केंद्रीय विश्वविद्यालयों से खाली पड़े सभी अहम पदों का ब्योरा मांगा है। साथ ही इन पदों को तय समय सीमा में भरने के लिए कहा है। मंत्रालय से जुड़े एक वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक, खाली पड़े पदों को दिसंबर तक भरने की योजना बनाई गई है।

आधा दर्जन विश्वविद्यालयों में कुलपति के खाली पड़े पद 25 नवंबर से पहले भरने के संकेत

इनमें करीब आधा दर्जन विश्वविद्यालयों में कुलपति के खाली पड़े पद भी हैं, जिन्हें मंत्रालय ने 25 नवंबर से पहले भरने का संकेत दिया है। साथ ही राज्यों से भी अपने विश्वविद्यालयों में कुलपति सहित दूसरे खाली पड़े अहम पदों को भरने के लिए कहा है।

इलाहाबाद विश्वविद्यालय समेत छह विश्वविद्यालयों में कुलपति के पद खाली पड़े हैं

गौरतलब है कि मौजूदा समय में जिन प्रमुख केंद्रीय विश्वविद्यालयों में कुलपति के पद खाली पड़े हैं, उनमें इलाहाबाद विश्वविद्यालय, हैदराबाद विश्वविद्यालय, मौलाना आजाद उर्दू विश्वविद्यालय, गुरु घासीदास विश्वविद्यालय, तमिलनाडु केंद्रीय विश्वविद्यलाय और झारखंड केंद्रीय विश्वविद्यालय आदि शामिल हैं।

Related Articles

Back to top button