ब्रेकिंग
पूर्व उप प्रधानमंत्री लाल कृष्ण आडवाणी के 100वें जन्मदिन पर पीएम मोदी ने लिखा खास लेख, देश के लिए दि... दिल्ली में एकतरफा प्यार और प्रताड़ना का खौफनाक अंत, पेट्रोल छिड़ककर की खुदकुशी— पुलिस जांच में जुटी पालतू कुत्ते और पार्किंग के विवाद ने ली जान, टेक कंपनी के पूर्व अधिकारी पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाईं बालिचंद्रपुर में दर्दनाक अग्निकांड, एलपीजी गैस से खाना बनाते वक्त हुआ हादसा— एक झुलसा यूपी-उत्तराखंड में सक्रिय अवैध ड्रग्स सिंडिकेट का भंडाफोड़, मुरादाबाद पुलिस ने 2000 कोडीन सिरप की बो... सेवा का कभी प्रदर्शन नहीं होना चाहिए, निस्वार्थ भाव से किया गया कार्य ही सच्चा धर्म है— मोहन भागवत दीपावली 2026 पर अपनों को भेजें ये खूबसूरत शुभकामनाएं और संदेश, इन प्यारे कोट्स से बनाएं त्योहार को ख... देश भर में दिवाली पर कैसा रहेगा मौसम? दिल्ली में प्रदूषण और दक्षिण भारत में भारी बारिश का अनुमान— IM... इजराइल की राजनीति में बड़ा उलटफेर, राष्ट्रपति इसाक हर्जोग ने विपक्षी नेता आइसेनकोट को सौंपा सरकार बन... द्वादश ज्योतिर्लिंगों में से एक विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में मनाया गया दीपावली का पावन ...
देश

युविका, बिपाशा, ग्रेसी, काम्या, शिल्पा और सोनू कक्कड़ जैसे कलाकारों ने मनाया करवा चौथ

नई दिल्लीl पूरे देश में आज करवा चौथ की धूम हैl इस मौके पर बॉलीवुड के कई कलाकार भी करवा चौथ धूमधाम से मना रहे हैंl सभी लोग सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरें भी शेयर कर रहे हैंl हाल ही में बिपाशा बसु, करण सिंह ग्रोवर, ग्रेसी सिंह, काम्या पंजाबी, शिल्पा शेट्टी और सोनू कक्कड़ जैसे कलाकारों ने सोशल मीडिया पर करवा चौथ की अपनी तस्वीरें शेयर की हैl यह तस्वीरें तेजी से वायरल भी हो रही हैl

करवा चौथ के दिन पत्नी अपने पति की लंबी आयु के लिए उपवास करती है और पति चांद के निकलने पर अपने हाथ से खाना खिला कर पत्नी का व्रत खोलते हैl बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर बॉलीवुड का एक पसंदीदा कपल हैl उन्होंने करवा चौथ के अवसर पर अपनी दिलचस्प तस्वीरें शेयर की हैl कोरोना के बाद भी दोनों खुश नजर आ रहे हैंl

जहां बिपाशा बसु ने ट्रेडिशनल वियर पहना हैl वही करण सिंह ग्रोवर ब्लैक कलर की शर्ट में नजर आ रहे हैंl बिपाशा बसु ने लाल कलर की ड्रेस पहन रखी हैl

वही सोनू कक्कड़ ने भी लाल कलर की साड़ी पहन रखी हैl उन्होंने अपने फैंस को बधाई देते हुए लिखा, ‘हैप्पी करवा चौथ’ साथ ही उन्होंने अपने लुक के बारे में बताया हैl

शिल्पा शेट्टी भी लाल कलर की साड़ी में नजर आईl उन्होंने हाथ में पूजा की थाली ले रखी हैl

वही टीवी कलाकार काम्या पंजाबी ने भी सोशल मीडिया पर करवा चौथ की अपनी तस्वीरें शेयर की हैl इसमें उन्हें भी लाल रंग की साड़ी और मांग में सिंदूर लगाए देखा जा सकता हैl उनके साथ उनके पति भी खड़े हैंl

काम्या पंजाबी ने सभी को करवा चौथ की शुभकामनाएं भी दी हैंl इनके अलावा बॉलीवुड के और भी कई कलाकार करवा चौथ मना रहे हैंl

ग्रेसी सिंह ने अपनी फोटो शेयर करते हुए लिखा, ‘चांद और सितारों की खूबसूरती देखेंl मुझे रोशनी से प्यार हैl यह मुझे रास्ता दिखाती हैl इसके अलावा मुझे कालिमा से भी प्यार है क्योंकि वह मुझे सितारे देखने में मदद करते हैंl बॉलीवुड के कलाकार करवा चौथ जोरों से मनाते हैंl इसके लिए कईयों ने हाथों में मेहंदी भी लगाई हैl

प्रिंस नरूला और उनकी पत्नी युविका चौधरी ने भी करवा चौथ का व्रत रखा हैl दोनों ने अपनी खूबसूरत तस्वीरें भी शेयर की हैl प्रिंस ने लिखा है, ‘उनके लिए उपवास करेंl’

Related Articles

Back to top button