ब्रेकिंग
Police Action Chhindwara: सीसीटीवी फुटेज की मदद से तीन शातिर लुटेरे गिरफ्तार, 43 हजार रुपये बरामद Malva Nritya Mahotsav 2026: सेमी-क्लासिकल डांस में चमकी सौम्या, मिला प्रतिष्ठित 'मालवा नृत्य महोत्सव... STF Action in Bhopal: बौद्ध धर्म प्रचार के नाम पर फर्जी पासपोर्ट बनवाने का मामला, 70 संदिग्ध चिन्हित Municipal Corporation Sagar: एमआईसी के प्रस्तावों को लंबित रखने का आरोप, आयुक्त के कार्यप्रणाली के ख... Ramleela Chhindwara 2026: छोटी बाजार में सजी भगवान राम की लीला, कोरोना काल में भी नहीं रुका था मंचन ... Congress Protest Bhopal: चुनाव आयोग के बाहर कांग्रेस नेताओं का हंगामा, पूरे प्रदेश में आंदोलन का ऐला... Madhya Pradesh Politics: पटवारी बोले- 'जब प्रदेश के पटवारी ही सरकार की नहीं सुनते, तो सरकार खटारा है... Delhi Building Accident: नई बनी इमारत ढहने से हड़कंप, राहत और बचाव कार्य जारी, घायलों को अस्पताल में... Coal India PME Update: कोलकर्मियों की हर साल होगी स्वास्थ्य जांच? प्रस्तावित नई व्यवस्था के खिलाफ मु... Muslim Personal Law: नाबालिग बेटी की कस्टडी मामले में हाईकोर्ट का निर्देश, बच्चे का कल्याण सबसे सर्व...
देश

नवगछिया के तिनटंगा करारी में गंगा नदी में नाव पलटी, एक की मौत, 50 लापता

भागलपुर। गंगा नदी की बिचली धार में गुरुवार सुबह को नाव पलटने से एक महिला की मौत हो गई, जबकि चार दर्जन से अधिक लोग लापता हैं। नवगछिया इलाके के गोपालपुर थाना क्षेत्र के तिनटंगा दियारा स्थित गुल्लर गाछ के समीप की यह घटना है। नाव पर 100 से अधिक लोगों के सवार होने की बात बताई जा रही है

जानकारी के अनुसार गंगा पार दियारा के खेत में मकई की बुआई के लिए लोग जा रहे थे। नाव पर महिलाओं-बच्चों समेत 100 से अधिक लोग सवार थे। इसपर साइकलें, बाइकें, मक्के के बीज, खाद आदि लादी गई थी। कुछ दूध बेचने वाले भी इसपर सवार थे। गुल्लर घाट से दर्शन मंडल की नाव खुली और कुछ दूर जाकर भंवर में डूब गई। लोगों ने नदी से सुलेमान देवी, चांदनी देवी, खैरा देवी, रानी देवी, शर्मिला देवी, प्रमिला, प्रेमलता देवी, मनीषा कुमारी व इंदिरा देवी आदि को पानी से निकाला। त्रिशुल यादव की पत्‍नी सुलेमान देवी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बाकी का इलाज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, गोपालपुर में किया जा रहा है। मौके पर जिलाधिकारी प्रणव कुमार समेत अन्य प्रशासनिक अधिकारी पहुंचे। राहत व बचाव कार्यों के लिए एनडीआरएफ की टीम को भी लगाया गया है। इस हादसे के बाद पूरे गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है।

तिनटंगा करारी से मकई की बुआई करने नाव से निकले थे लोग

तिनटंगा करारी गांव से गुरुवार की सुबह गंगा पार वाले दियारा स्थित अपने खेतों में मकई की बुआई के लिए नाव से लोग निकले थे। नाव से जाने वालों में महिलाएं भी शामिल थीं। नाव महतो बहियार घाट से रवाना हुई तब हालात सामान्य थे। तेज बहाव में भंवर में फंस जाने के कारण नाव पलट गई। दियारा जा रहे अन्य गांवों के लोग भी घाट पर मौजूद थे। जिनकी तत्परता से आधा दर्जन लोगों को डूबने से बचा लिया गया है। उन्हें उपचार के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

नाव दुर्घटना में तेजस्‍वी यादव किया ट्वीट

नौका दुर्घटना पर पूर्व उपमुख्‍यमंत्री राजद नेता तेजस्‍वी यादव ने दुख व्‍यक्‍त किया है। उन्‍होंने ट्वीट कर एसडीआरएफ की टीम से बचाव कार्य में तेजी लाने का आग्रह किया है। मृतकों के प्रति संवेदना व्‍यक्‍त की।

Related Articles

Back to top button