ब्रेकिंग
बिलासपुर के खपरगंज बवाल में पुलिस का बड़ा एक्शन: हिस्ट्रीशीटर सुहैल खान समेत 9 गिरफ्तार, अब तक 20 पह... धमतरी में सर्पदंश से कक्षा 8वीं के छात्र की मौत: जमीन पर सोते समय करैत सांप ने डसा, कुरुद के अटंग गा... रायपुर एम्स के मंच से दिखा बदलते छत्तीसगढ़ का स्वरूप: उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने किया छात्रों क... दुर्ग में स्वाइन फ्लू का कहर: 4 नए मरीजों की पुष्टि के बाद आंकड़ा पहुंचा 17, जिला अस्पताल में 10 बेड... बीजापुर में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता: नीलमडगु के जंगलों से भारी मात्रा में हथियार और BGL सेल का डंप... इंदौर में बिना हेलमेट, सीट बेल्ट और इंश्योरेंस नहीं मिलेगा पेट्रोल-डीजल: सुप्रीम कोर्ट की रोड सेफ्टी... देवास के SKP कॉलेज में हाथ में कागज की बंदूक लेकर पहुंचे छात्र: 3 माह बाद भी नहीं मिलीं किताबें, प्र... सीधी में बारिश का कहर: कैमूर पहाड़ पर धंसी मुख्य सड़क, अमिलिया-हनुमना मार्ग पर आवागमन पूरी तरह बंद; ... बर्खास्तगी के 26 साल बाद फिर पहनी CRPF की वर्दी: संत बनकर मंदिर में काटा जीवन, इलाहाबाद हाई कोर्ट से... फर्जी लेडी IAS तृप्ति सिंह पर भोपाल में एक और FIR: MPT में होटल लीज के नाम पर 50 लाख की ठगी; भाई समे...
देश

केरल की इस लड़की ने शशि थरूर को किया हैरान, अंग्रेजी उच्चारण के मुरीद हुए कांग्रेस सांसद

नई दिल्ली। अपनी मजबूत अंग्रेजी के लिए फेमस कांग्रेस सांसद शशि थरूर इन दिनों चर्चा में है। दरअसल, उन्होंने पहली बार किसी और की अग्रेजी की तारीफ की है। जी हां उन्होंने खुद ट्वीट केरल की एक किशोरी द्वारा अंग्रेजी के उच्चारण पर तारीफों के बुल बांधे। 10वीं कक्षा की इस लड़की का नाम दिया कुमारी है। इडुक्की शहर की रहने वाली इस लड़की के अंग्रेजी शब्दकोष से थरूर बेहद प्रभावित हुए। केरल की राजधानी तिरुअनंतपुरम से सासंद थरूर ने एक एफएम चैनल क्लब के एक कार्यक्रम में सरप्राइज दिया। इस सो में आरजे रफी से बातचीत हो रही थी। शो में अंग्रेजी शब्दकोष पर बातचीत हो रही थी। इसके बाद बीच में उन्होंने स्टूडियों की लाइट थोड़ी देर के लिए काट दी। इसके बाद जैसे ही स्क्रीन पर लाइन आइ तो स्क्रीन पर सांसद शशि थरूर मौजूद थे।

इस शो के बारे में थरूर ने ट्वीट भी किया हुआ है। ट्वीट करते हुए उन्होंने लिखा,’ दसवीं कक्षा कि छात्रा, दिया की कहानी है, जिसने टंग-ट्विस्टिंग अंग्रेजी वर्ड की मास्टरी हासिल कर ली है, जिसे मैंने आज तक नहीं सुना। आगे उन्होंने लिखा कि कि उन्होंने एफएम शो में उसकी क्षमता का प्रदर्शन वाले शो में सप्राइज दिया था’।

इस शो का लिंक भी थरूर ने शेयर किया है। थरूर ने फेसबुक पर मैसेज भेजकर उनसे अंग्रेजी के एक बहुत लंबे शब्द का उच्चारण करने को कहा था। जैसे ही थरूर इस शो मे किशोरी के सामने आए तो उन्होंने हार मानते हुए कहा कि इतने लंबे शब्द का उच्चारण तो दूर उन्होंने कभी यह शब्द पहले नही सुना।

बता दें कि दिया ने उस शब्द का उच्चारण एक ही सांस में बिना रुके बोला। दिया को बधाई देते हुए थरूर ने कहा कि हर कोई ऐसा नहीं कर सकता है। उनके पास बहुत अच्ची मेमोरी है। उन्होंने सुझाव दिया किया ऐसे लंबे शब्दों को जरुर सीखना चाहिए जिनका आप इस्तेमाल कर सकते हैं।

Related Articles

Back to top button