ब्रेकिंग
नागपंचमी पर आस्था का महासैलाब: नागलवाड़ी भिलट देव में 4 लाख भक्तों ने टेका मत्था; महाकाल पहुंचे क्रि... निकाय चुनाव के लिए कांग्रेस ने कसी कमर: भोपाल से शुरू हुआ 'बेहतर सिटी अभियान', वार्ड-वार्ड जाकर उठाए... सड़क हादसे के बाद AIIMS भोपाल में युवक हुआ ब्रेन-डेड, परिजनों ने लिया अंगदान का फैसला छिंदवाड़ा में खाद वितरण पर लगी अंतरिम रोक: धांधली के आरोपों के बीच किसानों का चक्काजाम, स्टॉक सत्याप... छिंदवाड़ा: सावन-भादों में पलाश के पत्तों से जीवंत हो रही सदियों पुरानी परंपरा, आजीविका और आस्था का अ... श्योपुर के रघुनाथपुर में स्कूल की छत भरभराकर गिरी, शाम का समय होने से टला बड़ा हादसा ग्वालियर SP ऑफिस में कांग्रेस जिला महामंत्री राजेश किरार ने खाया जहर, अस्पताल में मौत; सुसाइड नोट मे... हथियार ढूंढने गई थी पुलिस, अलमारी से निकला 3 करोड़ रुपयों का अंबार; नोट गिनने के लिए मंगवानी पड़ी मश... उज्जैन नागचंद्रेश्वर मंदिर में करंट की अफवाह से मची भगदड़: बैरिकेडिंग टूटने से कई श्रद्धालु घायल, चर... एक्ट्रेस ट्विशा शर्मा केस में CBI की 636 पेज की चार्जशीट, पति समर्थ और सास पर दहेज हत्या का केस
मनोरंजन

एनसीबी ने रंगे हाथों पकड़ा इस शख्स को, इंडस्ट्री से जुड़े लोगों को सप्लाई करता था ड्रग्स

नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के निधन को आज कई महीने बीत चुके हैं। एक के बाद एक कई बड़े नाम इस केस में जुड़ते जा रहे हैं। अब तक सुशांत केस में जो भी खुलासे हुए वो काफी चौंकाने वाले रहे। महज एक सुसाइड की जांच से शुरु हुआ ये केस अब ड्रग एंगल तक पहुंच गया है। ड्रग कनेक्शन की जांच नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) कर रहा है। अब तक ड्रग मामले में करीब 30 लोग गिरफ्तार किए जा चुके हैं। वहीं, अब एक ऐसे शख्स को एनसीबी ने रंगे हाथों दबोचा है जो ​कथित तौर पर फिल्म और टीवी इंडस्ट्री से जुड़े लोगों को ड्रग्स सप्लाई करता है।

एनसीबी के एक बड़े अधिकारी ने बड़ा खुलासा करते हुए इस बारे में बताया कि सुशांत सिंह राजपूत की मौत से जुड़े ड्रग्स मामले में 30 साल के आरोपी अब्दुल वाहिद का नाम सामने आया है। एनसीबी ने अब्दुल वाहिद को बुधवार को मुंबई के अंधेरी इलाके में आजाद नगर मेट्रो स्टेशन से पकड़ा। जहां उसके पास से 650 ग्राम गांजा, कुछ मेफेड्रोन और चरस, 1.75 लाख रुपये और एक कार बरामद की गई।

इसी के साथ ही एनसीबी के अधिकारी का ये भी कहना है कि सुशांत सिंह राजपूत मामले में अब्दुल वाहिद की गिरफ्तारी एक बड़ी कामयाबी है। वहीं, ऐसा माना जा रहा हैं कि इस केस में अब कई बड़े और चौंकाने वाले नामों का खुलासा हो सकता है।

बता दें कि अब तक सुशांत की मौत के मामले में एनसीबी ने एक्टर की गर्लफ्रेंड अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती उनके भाई शौविक चक्रवर्ती सहित कुछ अन्य लोगों को गिरफ्तार किया था। रिया फिलहाल जमानत पर हैं। इसके अलावा एनसीबी ने दीपिका पादुकोण, सारा अली खान, श्रद्धा कपूर और रकुल प्रीत सिंह से भी पूछताछ की थी।

Related Articles

Back to top button