ब्रेकिंग
HCL मलाजखंड और आईआईटी कानपुर की SATHEE पहल ने मलाजखंड में आयोजित किया करियर काउंसलिंग एवं जागरूकता स... गाजियाबाद में निषाद पार्टी का कार्यक्रम, काफी संख्या में कार्यकर्ता हुए शामिल कवर्धा में फर्जी डिजिटल पेमेंट का भंडाफोड़: फर्जी रिसीविंग दिखाकर नकद राशि ऐंठने वाले गिरोह पर एक्शन Bhilai News: भिलाई सेक्टर-2 में गटर की सफाई के दौरान मिला नवजात का शव, इलाके में सनसनी; जांच में जुट... Barwani News: बिजासन घाट में शिमला मिर्च से भरे मिनी ट्रक में लगी भीषण आग, कूदकर बची ड्राइवर की जान;... लाठीचार्ज के बाद भड़के डॉक्टर्स, सीनियर रेजिडेंट्स ने किया OPD का बहिष्कार; JDA का समर्थन MP High Court on Dacoity Act: जब प्रदेश में डकैत ही नहीं तो 45 साल पुराना एक्ट क्यों? हाईकोर्ट ने DG... भोपाल में स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग पर अड़े इंटर्न डॉक्टर: कमला पार्क में धरना जारी, मिला कांग्रेस का... रतलाम में मॉडिफाइड साइलेंसरों पर गरजा पुलिस का बुलडोजर: 108 साइलेंसर कुचले, ₹1 लाख का जुर्माना वसूला Gwalior Achaleshwar Mandir: अचलेश्वर महादेव मंदिर की दानपेटी से निकली अनोखी चिट्ठियां, भक्त बोला- 'क...
देश

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ हर्षव‌र्धन ने दिल्ली के रिकवरी रेट और मृत्युदर पर जताई चिंता

नई दिल्ली। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन ने दिल्ली में रिकवरी दर और मृत्युदर राष्ट्रीय औसत से अधिक रहने पर चिंता जताई है। दिल्ली के उपराज्यपाल अनिल बैजल, स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन व अन्य अधिकारियों के साथ बैठक में हर्षवर्धन ने दिल्ली में आरटी-पीसीआर की तुलना में रैपिड एंटीजन टेस्ट अधिक किये जाने का मुद्दा भी उठाया।

हर्षव‌र्धन के अनुसार पूरे देश में कोरोना का औसत रिकवरी रेट 92 फीसद से अधिक पहुंच गया है, लेकिन दिल्ली में रिकवरी रेट 89 फीसद ही है। इसी तरह कोरोना का राष्ट्रीय औसत मृत्युदर 1.49 फीसद है, वहीं यह दिल्ली में 1.71 फीसद है। इसके साथ ही हर्षव‌र्द्धन ने दिल्ली में कोरोना के टेस्ट में बड़ी खामी की ओर इशारा करते हुए कहा कि यहां 77 फीसद रैपिड एंटीजन टेस्ट किया जा है, जबकि आरटी-पीसीआर टेस्ट महज 23 फीसद ही हो रहे हैं।

सर्दी-खांसी से पीड़ित सभी व्यक्तियों का किया जाए आरटी-पीसीआर टेस्ट 

आरटी-पीसीआर टेस्ट बढ़ाए जाने की जरूरत पर बल देते हुए उन्होंने कहा कि रैपिड एंटीजन टेस्ट में फर्जी निगेटिव आने से लेकर लोगों में कोना मुक्त होने का भ्रम हो जाता है और ऐसे लोग कोरोना को ज्यादा फैलाते हैं। उन्होंने कहा कि जरूरत इस बात है कि इंफ्लूएंजा और सर्दी-खांसी से पीड़ित सभी व्यक्तियों का आरटी-पीसीआर टेस्ट किया जाए और रैपिड एंटीजन टेस्ट को सिर्फ कोरोना संक्रमित संपर्क में आए बिना लक्षण वालों लोगों तक ही सीमित रखा गया। हर्षव‌र्द्धन ने दिल्ली के उत्तर, मध्य, उत्तर-पूर्व, पूर्वी, उत्तर-पश्चिम और दक्षिण-पूर्व जिलों में कोरोना के अधिक पोजेटिविटी रेट पर भी चिंता जताई।

बैठक में केंद्रीय स्वास्थ सचिव राजेश भूषण ने कोरोना के मरीज के संपर्क में आने वाले सभी व्यक्तियों की 72 घंटे की भीतर पहचान कर आइसोलेशन में पहुंचाने की जरूरत बताई। ध्यान देने की बात है कि पिछले कुछ दिनों से दिल्ली में कोरोना के संक्रमित नए मरीजों की संख्या में तेजी से बढ़ोतरी हुई है और यह नए पीक पर पहुंच गया है।

Related Articles

Back to top button