ब्रेकिंग
NDA संसदीय दल की 'मंगल मिलन' बैठक: पीएम मोदी की मौजूदगी में रोजगार पर प्रेजेंटेशन, 10 सालों में 17.1... रांची में JPSC-JSSC धांधली पर छात्रों का हुंकार: पूर्व चेयरमैन से घंटों पूछताछ, सीबीआई जांच की मांग ... गड्ढे के कारण TDRF जवान की मौत पर राजनीति गरम, विजय वडेट्टीवार का तंज— 'परिजनों से पुलिस का रवैया अस... भरतपुर: भगवान बांके बिहारी जी का दान किया हीरा बदलने का आरोप! रिकॉर्ड और बिल में भी मिली बड़ी गड़बड़... संसद सत्र का 12वां दिन हंगामे की चढ़ा भेंट, राम मंदिर चढ़ावे पर संग्राम और उपचुनाव नतीजों पर सियासी ... श्री सांवलिया सेठ मंदिर में चढ़ावे का नया कीर्तिमान: 5 वर्षों में मिले 962 करोड़ रुपये, जानें क्यों ... संभल में बुर्का पहनकर कांवड़ यात्रा निकालने की घोषणा पर विवाद, SDM कोर्ट ने दंपती को 20-20 हजार के म... बाबा महाकाल की भस्म आरती कैसे होती है तैयार? जानें कपिला गाय के कंडे, अखंड धूनी और पौराणिक कथाओं का ... कांवड़ यात्रा के दौरान यूपी-उत्तराखंड में हंगामा: मेरठ में पुलिस से मारपीट, लखनऊ में स्कूल वैन पर पथ... महाराष्ट्र राजनीति में भूचाल! सुनेत्रा पवार पर टिप्पणी को लेकर भड़कीं मनीषा तुपे, बोलीं— "इंदिरा गां...
देश

आज फिर इतिहास रचने जा रहा है ISRO, कुछ ही देर में इस साल का पहला सैटलाइट करेगा लॉन्‍च

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन(ISRO) के लिए आज का दिन काफी अहम है। कोरोना संकट के बीच इसरो इस साल का पहला सैटलाइट कुछ ही देर में लॉन्‍च करने जा रहा है। आज दोपहर करीब 3 बजे श्रीहरिकोटा के सतीश धवन स्‍पेस सेंटर से इसरो
इंडियन स्पेस रिसर्च ऑर्गेनाइजेशन ‘EOS-01’ (अर्थ ऑब्जर्वेशन सैटेलाइट) लॉन्च किया जाएगा।

PunjabKesari

इस लॉन्‍च में PSLV C49 रॉकेट अपने साथ EOS01 के रूप में प्राइमरी सैटलाइट ओर 9 दूसरे कमर्शल सैटलाइट ले जाएगा। हालांकि परीक्षण मौसम की परिस्थितियों पर भी निर्भर करेगा। इसरो के मुताबिक पोलर सैटेलाइट लांच वेहिकल (PSLV-C49) का यह 51वां मिशन होगा। इसके जरिए EOS-01 प्राइमरी सैटेलाइट के तौर पर और 9 इंटरनेशनल कस्टमर सैटेलाइट श्रीहरिकोटा के सतीश धवन स्पेस सेंटर से लांच होगा।

ईएस-01 एक अर्थ ऑब्जर्वेशन सैटेलाइट है। इसका प्रयोग खेती, फॉरेस्ट्री और डिजास्टर मैनेजमेंट सपोर्ट के लिए किया जाएगा। कस्टमर सैटेलाइट्स को कॉमर्शियल एग्रीमेंट के तहत लांच किया जाएगा। यह एग्रीमेंट न्यूस्पेस इंडिया लिमिटेड, डिपॉर्टमेंट ऑफ स्पेस के साथ हुआ है।

जानिए सैटेलाइट EOS-01 की खासियत

  • सैटेलाइट ‘EOS-01’, अर्थ ऑब्जरवेशन रिसेट सैटेलाइट की एक एडवांस्ड सीरीज है।
  • इस सैटेलाइट की मदद से किसी भी मौसम में पृथ्वी पर नजर रखी जा सकेगी।
  • इस सैटेलाइट में सिंथेटिक अपर्चर रडार (SAR) का इस्तेमाल किया गया है
  • जो दुश्मन की किसी भी हरकत पर नजर रखने में कारगर साबित होगी।
  • इस सैटेलाइट की मदद से बादलों के बीच भी पृथ्वी पर नजर रखी जा सकती है।
  • इसके साथ ही सैटेलाइट का इस्तेमाल खेती, फॉरेस्ट्री और बाढ़ की स्थिति पर निगरानी रखने जैसे सिविल एप्लिकेशन के लिए भी किया जाएगा।

Related Articles

Back to top button