ब्रेकिंग
Rahul Gandhi on CEC: 'ज्ञानेश कुमार को जाना ही होगा, PM करवाएंगे इस्तीफा', CWC बैठक में राहुल गांधी ... 'मुसलमानों को निशाना बनाने की साजिश', धर्मवार आंकड़े मांगने पर भड़के ओवैसी Delhi Pollution GRAP 2026: सर्दियों से पहले CAQM का बड़ा फैसला, BS-III पेट्रोल और BS-IV डीजल गाड़ियो... चुनाव प्रक्रिया पर फिर उठे गंभीर सवाल: महाराष्ट्र के मुख्य निर्वाचन अधिकारी की चिट्ठी से मचा सियासी ... BJP State Incharges Meeting: बीजेपी मुख्यालय में 4 घंटे चली मैराथन बैठक, नितिन नबीन ने प्रभारियों को... Smriti Irani on Congress: हार की बौखलाहट में चुनाव आयोग पर हमला कर रही कांग्रेस, स्मृति ईरानी का तीख... Delhi Police Drug Bust: लेडी डॉन पार्वती के घर से सोना, नकदी और 4 संपत्तियों के कागजात जब्त; अंतरराज... Ketan Agarwal Murder Case: पुणे में रूह कंपाने वाली साजिश, 5,053 पन्नों की चार्जशीट में 'डेथ कैप मशर... Agra-Lucknow Expressway Accident: फिरोजाबाद में भीषण सड़क हादसा, इटावा DFO विकास नायक और उनके ड्राइव... Former IAS Divya Mittal: पूर्व IAS दिव्या मित्तल की राजनीति में एंट्री, बिना किसी दल के बनाएंगी अपना...
देश

देश में घटे कोरोना के सक्रिय मामले, 79 लाख के पास पहुंची रिकवर मरीजों की संख्या

नई दिल्ली। India Coronavirus Updates, देश में कोरोना के हालात में तेजी से सुधार हो रहा है। ताजा आंकड़ों के मुताबिक, भारत में कोरोना के सक्रिय मामलों में लगातार गिरावट आ रही है। इसके साथ ही देश में कोरोना से उबरने वाले लोगों की संख्या में भी वृद्धि हुई है। कोरोना से रिकवर होने वाले मरीजों की संख्या देश में 79 लाख के पास पहुंच गई है। देश में अब करीब 5 लाख सक्रिय मामले बचे हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के अनुसार, देश में बीते 24 घंटों में कोरोना के 45,674 नए मामले सामने आए हैं। इस दौरान देश में 559 लोगों की मौत हुई है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, देश में कोरोना वायरस के अब तक कुल 85 लाख 7 हजार 754 मामले सामने आ चुके हैं। भारत में कोरोना से ठीक होने वाले मरीजों की संख्या 78 लाख 68 हजार 968 हो गई है। देश में कोरोना से मौत का आंकड़ा 1 लाख 26 हजार 121 है।

सक्रिय मामले घटे, रिकवरी दर बढ़ी

देश में कोरोना से सक्रिय मामलों में हर रोज गिरावट हो रही है। बीते 24 घंटों में देश में कोरोना के 3,967 एक्टिव केस कम हुए हैं। इससे कोरोना की एक्टिव केस की दर 6.11% हो गई है। इसके साथ ही देश में कोरोना से ठीक होने वालों लोगों की संख्या भी बढ़ रही है। बीते 24 घंटों में देश में कोरोना से 49,082 लोग ठीक हुए हैं। इससे रिकवरी दर 92.41% हो गई है। भारत की कोरोना मृत्यु दर फिलहाल 1.48% है।

देश में 11.77 करोड़ से ज्यादा टेस्ट

देश में अब तक 11.77 करोड़ से ज्यादा सैंपलों की कोरोना जांच की जा चुकी है। भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (Indian Council of Medical Research, ICMR) की तरफ से जारी आंकड़ों के मुताबिक, देश में शनिवा तक 11,77,36,791 सैंपलों की जांच हो चुकी है, जिनमें से 11,94,487 टेस्ट कल किए गए हैं।

Related Articles

Back to top button