ब्रेकिंग
पंजाब और चंडीगढ़ में 19 अगस्त तक भारी बारिश की चेतावनी, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट पंजाब कांग्रेस में अंदरूनी खींचतान तेज, राहुल गांधी के संभावित अमृतसर दौरे से बढ़ी राजनीतिक हलचल पंजाब में सरकारी भर्तियों में अनियमितताओं को लेकर BJP का AAP सरकार पर कड़ा प्रहार, युवाओं से विश्वास... नारनौंद में सफाई कर्मचारियों और प्रशासन में टकराव: प्राइवेट लोगों से सफाई करवाने पर हंगामा, हड़तालिय... यमुनानगर में घर में अकेली 56 वर्षीय महिला की सिर पर वार कर निर्मम हत्या: ड्यूटी से लौटे बेटे के उड़े... करनाल में 30 लाख रुपये की लूट का 24 घंटे में पर्दाफाश: कार में बैठे दोस्त ने ही भेजी थी लाइव लोकेशन,... हिसार में डेयरी संचालक जीवन कुंडू हत्याकांड पर फूटा गुस्सा, खाप और किसान संगठनों ने हाईवे किया जाम फरीदाबाद के संतों के गुरुद्वारे में प्रधानी को लेकर खूनी झड़प: सील कमरे का ताला तोड़ने पर हंगामा, बा... हिसार के खेतों में मिले युवक-युवती के शव: एक-दूसरे का हाथ थामे उठाया खौफनाक कदम, मिला 6 पन्नों का सु... हरियाणा के होनहारों को मुंबई आयकर विभाग में मिली सरकारी नौकरी: कबड्डी, फुटबॉल और टेबल टेनिस के 10 खि...
देश

पिता के बाद राजीव निगम के बेटे का भी निधन, लंबे समय से था बीमार

नई दिल्ली। फेमस मशहूर स्टैंड अप कॉमेडियन और एक्टर राजीव निगम अभी बुरे वक्त का सामना कर रहे हैं। दरअसल, हाल ही में उनके पिता की मौत हो गई थी और अब उनके परिवार का एक और सदस्य उन्हें छोड़कर चला गया। खबर आ रही है कि राजीव के पिता के बाद उनके बेटे देवराज का भी निधन हो गया है। राजीव निगम के सोशल मीडिया अकाउंट उनके बेटे की मौत की जानकारी भी दी गई है, हालांकि यह अकाउंट वेरिफाइड नहीं है।

बताया जा रहा है कि जिस दिन उनके बेटे का जन्मदिन था, उसी दिन उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया। सोशल मीडिया पोस्ट पर लिखा गया है- ‘ये कैसा सरप्राइज मिला है मेरे जन्मदिन पर। मेरा बेटा देवराज आज मुझे छोड़ कर चला गया, बिना बर्थडे का केक काटे। पगले ऐसा गिफ्ट कोई देता है क्या।’ अब सोशल मीडिया पर लोग राजीव के बेटे को श्रद्धांजलि दे रहे हैं।

राजीव निगम के बेटे की मौत की खबर ने सभी को हैरान कर दिया है और हर कोई इससे दुखी है। बेटे की मौत के बाद उनके घर में मातम पसरा हुआ है। बताया जा रहा है कि राजीव के बेटे लंबे समय से बीमार थे और वेंटिलेटर पर थे। हैरानी की बात ये है कि कॉमेडियन के बेटे का कई साल से इलाज चल रहा था। हालांकि, उनकी बीमारी को लेकर कोई जानकारी सामने नहीं आई है।

हालांकि, अभी तक उनके बेटे के निधन पर किसी का रिएक्शन नहीं आया है। बता दें कि राजीव निगम लंबे समय से कॉमेडी की दुनिया में जाना पहचाना चेहरा हैं। उन्होंने कई शो किए हैं और यू-ट्यूब पर आज भी लोग उनके वीडियो सुनना पसंद करते हैं।

Related Articles

Back to top button