ब्रेकिंग
BSF Attari Border News: अटारी सीमा पर रिट्रीट सेरेमनी का नया शेड्यूल जारी; शाम 5:30 बजे शुरू होगी पर... Batala Viral Video: गुरु नानक देव जी के विवाह पर्व में ट्रैक्टर स्टंट पड़ा भारी; तेज रफ्तार में पलटा... Dubai Visa Fraud: 90 हजार में दुबई भेजा, छीना पासपोर्ट और मुर्गीखाने में रखा! जालंधर के पीड़ित ने सु... Amritsar Flooding Alert: तरनतारन रोड के पास नहर टूटने से मचा हड़कंप; मिट्टी की बोरियों से दरार भरने ... Punjab Gold Silver Price Today: पंजाब में उछले सोना-चांदी के दाम; जालंधर में 24 कैरेट सोना ₹1.58 लाख... Ferozepur Central Jail: केंद्रीय जेल फिरोजपुर में फिर चला तलाशी अभियान; 10 और मोबाइल फोन बरामद, कैदि... Etah Fake University Scam: एटा में चायवाले के नाम पर चल रही थी फर्जी यूनिवर्सिटी; भेद खुला तो प्रिंस... Bihar Flood Relief: सीएम सम्राट चौधरी ने मुख्यमंत्री राहत कोष में दान दी एक महीने की सैलरी; नितिन नब... Durg News Today: फेसबुक पोस्ट पर बवाल; भिलाई-3 थाने पहुंचे कांग्रेसी, भाजयुमो नेता पर FIR और गिरफ्ता... Agra Mahakumbh Ambikapur: सीएम विष्णु देव साय ने किया 'अग्र महाकुंभ 2026' का शुभारंभ; अग्रवाल समाज क...
खेल

IPL 2020: धवन के साथ ओपनिंग करने पर बोले स्टोइनिस, नॉन-स्ट्राइकर से दबाव हटा देते हैं

अबूधाबी। आइपीएल 2020 के क्वालीफायर दो में दिल्ली कैपिटल्स ने ओपनिंग में बदलाव किया। टीम ने शिखर धवन के साथ ऑलराउंडर मार्कस स्टोइनिस ने बल्लेबाजी की शुरुआत की। दोनों दिल्ली को काफी तेज शुरुआत दी और पावरप्ले में हैदराबाद के गेंदबाजों की जमकर खबर ली। इस दौरान दोनों मिलकर 65 रन बनाएं। राशिद खान की गेंद पर आउट होने से पहले स्टोइनिस ने 27 गेंदों पर 39 रन बनाए। दोनों के बीच 86 रनों की साझेदारी हुई। मैच के बाद शिखर धवन के साथ ओपनिंग करने को लेकर ऑस्टेलियाई खिलाड़ी ने प्रतिक्रिया दी है।

मैच के बाद स्टोइनिस ने कहा कि शिखर धवन के साथ ओपनिंग आसान है क्योंकि वह पारी को नियंत्रित करते हैं और नॉन-स्ट्राइकर से दबाव हटा देते हैं। सनराइजर्स हैदराबाद को हराकर श्रेयस अय्यर की अगुवाई वाली टीम आइपीएल के इतिहास में पहली बार फाइनल में पहुंची। टीम को 17 रनों से जीत मिली। उन्होंने धवन की काफी तारीफ की।

स्टोइनिस ने आइपीएल की आधिकारिक वेबसाइट पर पोस्ट किए गए वीडियो में अय्यर को बताया, ‘शिखर टूर्नामेंट में अविश्वसनीय बल्लेबाजी कर रहे हैं। मुझे पता है कि आप लोग मुझे टॉप ऑर्डर पर बल्लेबाजी करने का अवसर मिले। मुझे मौका देने के लिए कप्तान का शुक्रिया। शिखर के साथ बल्लेबाजी करना आसान है, वह आप पर दबाव नहीं बनने देते। वह गेंद को इतनी अच्छी तरह से टाइम कर रहे हैं। उन्होंने टूर्नामेंट में अच्छा खेला। मुझे खुशी है कि मैंने टीम को अच्छी शुरुआत दी।’

स्टोइनिस ने गेंदबाजी में अच्छा प्रदर्शन किया। उन्होंने तीन ओवरों में 26 रन देकर तीन विकेट लिए। आलराउंडर प्रदर्शन के बदौलत उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया। अय्यर ने कहा, ‘मुझे उम्मीद है कि आप इस फॉर्म को फाइनल में भी जारी रखेंगे।’ गेंदबाजी रणनीति और उनकी मानसिकता के बारे में पूछा गया तो उन्होंने स्टोइनिस को जवाब दिया, ‘बस कुछ दबाव बनाकर कुछ विकेट लेने की कोशिश रही।’ दिल्ली अब 10 नवंबर मंगलवार को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में गत चैंपियन मुंबई इंडियंस के खिलाफ खिताबी मुकाबले में खेलेगी।

Related Articles

Back to top button