साउथ सुपरस्टार चिरंजीवी को हुआ कोरोना, ख़ुद को किया क्वारंटाइन

नई दिल्ली। बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन से लेकर अब तक कई छोटे-बड़े स्टार्स कोरोना वायरस की चपेट में आ चुके हैं। अब इसकी चपेट में साउथ का दिग्गज अभिनेता आ गया है। साउथ सिनेमा के सुपरस्टार चिरंजीवी कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए हैं। सोशल मीडिया के जरिए एक्टर ने ख़ुद इस बात की जानकारी अपने फैंस को दी है। चिरंजीवी ने अपनी अपकमिंग फिल्म ‘आचार्य’ की शूटिंग से पहले अपना कोरोना टेस्ट करवाया था जिसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
एक्टर ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट ट्विटर पर एक पोस्ट शेयर किया है। इस पोस्ट में लिखा है, ‘प्रोटोकॉल के हिसाब से ‘आचार्य’ की शूटिंग शुरू करने से पहले मैंने अपना कोविड टेस्ट करवाया था। दुर्भाग्य से मेरा टेस्ट पॉजिटिव आया है। हालांकि मेरे अंदर कोरोना के कोई लक्षण नहीं है, फिलहाल मैंने आप को घर पर क्वारंटाइन कर लिया है। जो भी लोग मुझसे पिछले 5 दिन में मिले हैं, मैं उन सभी से आग्रह करता हूं कि अपना कोविड 19 का टेस्ट करवा लें। मैं अपनी तबीयत के बारे में आपको अपडेट देता रहूंगा’
फैंस ने की जल्दी ठीक होने की दुआ चिरंजीवी के कोरोना संक्रमित होने की जानकारी देने के बाद फैंस उन्हें ‘Get Well Soon’ विश कर रहे हैं। एक्टर के ट्वीट पर रिप्लाई कर के फैंस अपने ‘अन्ना’ के जल्द ठीक होने की दुआ कर रहे हैं। फैंस उन्हें सारे एहतियात बरतने और अपना ध्यान रखने की सलाह दे रहे हैं।
आपको बता दें कि हाल ही में एक्टर ने नागार्जुन और तेलंगाना के मुख्यमंत्री चंद्रशेखर राव से मुलाकात की थी। दोनों की मुलाकात की तस्वीरें भी सामने आई थीं। चिरंजीवी की अपकमिंग फिल्म ‘आचार्य’ के बारे में बात करें तो फिल्म का निर्देशन Koratala Siva कर रहे हैं, इसके लेखक भी Koratala ही हैं। फिल्म की शूटिंग पहले मार्च में शुरू होने वाली थी, लेकिन लॉकडाउन की वजह से नहीं हो सकी। फिल्म में काजल अग्रवाल मुख्य भूमिका में नज़र आएंगी।






