ब्रेकिंग
सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: कर्नाटक में UAPA मामलों की रोजाना सुनवाई के लिए बनेगा अलग स्पेशल कोर्ट जस्टिस यशवंत वर्मा मामले में बड़ी कार्रवाई, राज्यसभा में पेश की गई 3 सदस्यीय जांच समिति की रिपोर्ट देहरादून-मसूरी मार्ग पर सड़क चौड़ीकरण के दौरान भीषण भूस्खलन, सड़क पर गिरा भारी मलबा जालंधर के अवतार नगर में सनसनीखेज डबल मर्डर, कलयुगी युवक ने अपनी पत्नी और पिता की हत्या कर मचाया हड़क... 'जंतर-मंतर सीजन-2' का जल्द होगा आगाज: CJP फाउंडर अभिजीत दिपके का बड़ा ऐलान, हॉल न मिलने पर भाजपा पर ... नोएडा में 'स्पेशल 26' स्टाइल में 29 लाख की भीषण लूट, फर्जी GST अधिकारी और पुलिसकर्मी बनकर 5 शातिर गि... बिहार में शराबबंदी लागू होने के एक दशक बाद फिर छिड़ी बहस, NCAER रिपोर्ट के बाद जीतन राम मांझी का बड़... जालोर में गोमाता के प्रति अनूठी आस्था, 'राधा' गाय पहनती है 10 किलो चांदी के गहने, बन रहा 1 करोड़ का ... ग्रेटर नोएडा में भारी बारिश से नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट में जलभराव, अखिलेश यादव ने सरकार पर कसा तंज बांकीपुर विधायक प्रशांत किशोर का 10 हजार नौकरियों का बड़ा ऐलान, बिहार के सियासी गलियारों में मचा हड़...
विदेश

ट्रंप को व्‍हाइट हाउस से निकलते ही मेलानिया दे देंगी तलाक, पूर्व सहयोगियों का है दावा

वाशिंगटन। अमेरिका में राष्‍ट्रपति पद की दावेदारी करने वाले रिपब्‍लिकन उम्‍मीदवार डोनाल्‍ड ट्रंप को डेमोक्रेटिक जो बाइडन ने करारी शिकस्‍त दी है। ऐसी खबर है कि मेलानिया ट्रंप अब ट्रंप को तलाक दे देंगी। पूर्व सहयोगियों का दावा है कि मेलानिया मिनटों की गिनती कर रही हैं चुनाव हारने के बाद जैसे ही ट्रंप व्‍हाइट हाउस से बाहर आएंगे मेलानिया उन्‍हें तलाक दे देंगी।

बता दें कि इस हार को स्‍वीकार करने से ट्रंप मुकर रहे हैं। उन्होंने बाइडन की जीत को गलत बताया है। बाइडन द्वारा जीत का दावा किए जाने के पांच घंटे बाद ट्रंप ने ट्वीट किया और चुनाव में धांधली का आरोप लगाया है। साथ ही यह भी दावा किया है कि चुनाव में उन्‍हें 7 करोड़ 10 लाख वैध वोट मिले हैं और जीत उनकी हुई है। 28 वर्षीय मेलानिया और 52 वर्षीय डोनाल्‍ड ट्रंप के बीच अफेयर की शुरुआत 1998 में हुई थी।

डेली मेल के अनुसार, ट्रंप के पूर्व सहयोगी ओमारोसा मानिगॉल्‍ट न्‍यूमैन (Omarosa Manigault Newman) की ओर से यह दावा किया गया है कि चुनाव में हार के बाद मेलानिया डोनाल्‍ड ट्रंप का हाथ छोड़ सकती हैं। न्‍यूमैन ने कहा, ‘मेलानिया पलों को गिन रही हैं कि कब ट्रंप व्‍हाइट हाउस से बाहर आएंगे और वो तलाक दे देंगी।’ यहां यह बता दें कि राष्‍ट्रपति ट्रंप ने जब अपनी दूसरी पत्नी मार्ला मेपल्स को तलाक दिया था तब उसी वक्‍त एक अनुबंध किया था कि मार्ला किसी भी मीडिया को इंटरव्यू देने या कोई किताब को प्रकाशित नहीं करेंगी।

ओमारोसा ने यहां तक दावा किया कि 15 साल पुरानी शादी के बंधन को मेलानिया ने तोड़ दिया है। हालांकि मेलानिया ने सार्वजनिक तौर पर चुनाव के मामले पर कुछ भी नहीं बोला है, उन्‍होंने निजी तौर पर अपना विचार दिया है। उन्होंने कहा कि मेलानिया ट्रंप के से बदला लेने के लिए अब कोई रास्ता खोज रही हैं।

Related Articles

Back to top button