ब्रेकिंग
Bihar Crime News: कैमूर में जमीन के पैसों के विवाद में जिंदा जलाए गए फौजी की मौत, गुस्साए ग्रामीणों ... Gaya Pitru Paksha Mela 2026: गया में ऑनलाइन पिंडदान और टूरिज्म पैकेज पर विवाद, पंडा समाज ने जताई कड़... Nashik Illegal Tree Felling: नासिक में विज्ञापन बोर्ड के लिए काटे गए 50 से ज्यादा पेड़, विज्ञापन कंप... Ashirwad Ka Diya Campaign: पीएम मोदी के जन्मदिन पर वाराणसी से लेकर कोलकाता तक जलाए गए दीये, सीएम योग... Kurnool Ganesh Visarjan News: गणपति बप्पा को वापस मांगते हुए रोता दिखा बच्चा, वीडियो सोशल मीडिया पर ... Syrian Politics Update: बशर अल-असद के जाने के बाद नई संसद का ऐतिहासिक कदम; काउंटर-टेररिज्म कोर्ट को ... Japan Bear Crisis: जापान में क्यों बढ़ रहा है भालुओं का खतरा? सरकार ने उठाया बड़ा प्रशासनिक कदम US Russia Sanctions Bill: अमेरिका के नए प्रतिबंध बिल पर भड़का रूस; क्रेमलिन बोला- यूक्रेन शांति वार्... Shergarh Mathura News: हाईटेंशन लाइन से छुआ बोरिंग का पाइप, करंट लगने से तीन लोगों की दर्दनाक मौत और... DM Avinash Singh Action in Bareilly: राजस्व वसूली में गबन पर गाज, मीरगंज और फरीदपुर तहसील में प्रशास...
खेल

भारत लौटे दिल्ली के इस धुरंधर खिलाड़ी ने लिया बड़ा फैसला, फाइनल देखने के लिए पकड़ी दुबई की फ्लाइट

नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग का 13वां सीजन दिल्ली कैंपिटल्स की टीम के लिए बेहद यादगार रहा है। 12 सीजन में प्रयास करने के बाद आखिरकार पहली बार टीम ने फाइनल में जगह बनाने में कामयाबी पाई। टीम की इस शानदार कामयाबी से तमाम फैंस और खिलाड़ी खुश हैं। चोटिल की वजह से बीच टूर्नामेंट से बाहर होकर भारत वापस लौटे स्पिनर अमित मिश्रा फाइनल मैच देखने के लिए दुबई के लिए उड़ान भरी है।

दिल्ली और मुंबई इंडियंस के बीच आइपीएल के 13वें सीजन का मेगा फाइनल खेला जाना है। शाम साढे सात बजे से दुबई के दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में आज का यह महामुकाबला खेला जाएगा। इस मैच को लेकर मुंबई की टीम से कहीं ज्यादा उत्साहित दिल्ली की टीम के जुड़े लोग हैं। टीम ने टूर्नामेंट के इतिहास में पहली बार फाइनल तक का सफर तय किया है। टीम के दिग्गज स्पिनर अमित मिश्रा ने दिल्ली से सुबह ही दुबई के लिए फ्लाइट पकड़ी और इस बात की जानकारी उन्होंने दी।

अमित ने दुबई जाकर दिल्ली के फाइनल मुकाबले को देखने की जानकारी दी। उन्होंने एक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, मैं दुबई जा रहा हूं अपनी टीम दिल्ली कैपिटल्स के खिलाड़ियों को समर्थन देने। उन्होंने फाइनल में जगह बनाकर दिल्ली और मुझे गर्व महसूस कराया है। आप सभी को भी मैं उनका समर्थन देने की गुजारिश करता हूं, और चाहत है आप जो प्यार हमेशा देते हैं वो बनाए रखिए।

Related Articles

Back to top button