ब्रेकिंग
Jantar Mantar Protest: दिल्ली में SIR और चुनाव आयोग के खिलाफ MCIM का बड़ा प्रदर्शन, कई सांसद होंगे श... BJP News: 'सार्वजनिक जीवन में रखें शुचिता', पार्टी नेताओं को महंगे तोहफों से बचने की सलाह; चुनावी रा... Hyderabad Crime: मणिकोंडा के फ्लोटिला अपार्टमेंट में 'चड्डी गैंग' का धावा, महिला पर हमला कर लाखों की... Mumbai Illegal Construction: मुंबई में 14 फीट से ऊपर बने मकानों पर घमासान, कांग्रेस और शिवसेना UBT न... Kanpur Flood News: पांडु नदी के उफान में फंसा गर्भवती महिला का परिवार, 25 मिनट में NDRF ने किया सुरक... UP Politics: यूपी में राज्यसभा की 10 सीटों का सियासी गणित, 8 वोटों की खातिर क्या फिर होगी क्रॉस वोटि... Agra News: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के पैतृक घर पर कांग्रेस का हंगामा, दीवार पर पोती कालिख; ... Traffic Challan Recovery: नहीं भरा ट्रैफिक चालान तो कट जाएगी बिजली! सुप्रीम कोर्ट का बिजली बिल से जो... Barapullah Phase 3 Inauguration: दिल्ली को मिली बड़ी सौगात, अमित शाह कल करेंगे बारापुला फेज-3 का उद्... UP Crime News: फतेहपुर के मलवां कस्बे में भीषण सिलेंडर विस्फोट, मकान मलबे में तब्दील; सीएमओ ने की 4 ...
देश

भारत-पाकिस्तान राजनीतिक मजबूरियों से ऊपर उठ वार्ता की पहल करें: महबूबा

भारत-पाकिस्तान के बीच नियंत्रण रेखा पर बढ़ते तनाव और हताहतों की संख्या पर दुख जताते हुए पीडीपी प्रमुख महबूबा मुफ्ती ने कहा कि दोनों देश अपनी राजनीतिक मजबूरियों से ऊपर उठें और संवाद की पहल करें। महबूबा मुफ्ती ने ट्वीट किया, ‘एलओसी के दोनों ओर हताहतों की बढ़ती संख्या को देखना दुखद है। भारतीय और पाकिस्तानी नेतृत्व राजनीतिक मजबूरियों से ऊपर उठकर संवाद की पहल करें। वाजपेयी जी और मुशर्रफ साहब के बीच संघर्ष विराम पर बनी सहमति और अनुपालन को बहाल किया जाता है तो यह अच्छी शुरुआत होगी।

महबूबा मुफ्ती की टिप्पणी पाकिस्तान द्वारा शुक्रवार को संघर्ष विराम का उल्लंघन करने के बाद दोनों देशों के बीच नियंत्रण रेखा पर हुई भारी गोलाबारी के बाद आई है। नियंत्रण रेखा पर हुई भारी गोलाबारी की वजह से दोनों ओर से जानें गई हैं। बताते चलें कि दिवाली से पहले पाकिस्तान एलओसी के रास्ते आतंकियों की भारी घुसपैठ कराना चाहता है। इसी मकसद से शुक्रवार को पाकिस्तान की तरफ से भारत के कई सेक्टरों में सीजफायर का उल्लंघन किया गया।

इस दौरान गोलीबारी में भारत के चार जवान और एक बीएसएफ एसआई शहीद हो गए। लेकिन भारतीय सुरक्षाबल के जवानों ने अपने साथियों की शहादत पर करारा जवाब देते हुए पाकिस्तान के लॉन्च पैड्स और बंकर उड़ा दिए। इसी जवाबी कार्रवाई में पाकिस्तान के 11 सैनिकों की भी मौत हो गई, जबकि कई घायल हो गए।

Related Articles

Back to top button