ब्रेकिंग
NEET Exam Stress: लातूर में पेपर लीक और परीक्षा रद्द होने के तनाव में NEET छात्रा ने की खुदकुशी Bakrid 2026: बकरीद पर गाय की कुर्बानी न करें मुस्लिम समुदाय; ऑल इंडिया पसमांदा उलेमा बोर्ड की बड़ी अ... J&K NIA Raid: जम्मू-कश्मीर में NIA की बड़ी कार्रवाई; शोपियां और श्रीनगर के कई ठिकानों पर छापेमारी Karnataka River Accident: कर्नाटक के भटकल में बड़ा हादसा; नदी में सीपियां निकालने गए एक ही परिवार के... Muzaffarpur Crime: मुजफ्फरपुर में जिगरी दोस्त की पत्नी को लेकर फरार हुआ युवक; चाकू लेकर घर पर बोला ध... Delhi-Gurugram Traffic: द्वारका एक्सप्रेसवे मायापुरी रिंग रोड तक बढ़ेगा; दिल्ली-गुरुग्राम के बीच 55%... Mamata Banerjee News: ममता बनर्जी का केंद्र पर तीखा हमला, बोलीं- 'देखूंगी संविधान में ज्यादा ताकत है... Ganga Dussehra Haridwar: हरिद्वार में गंगा दशहरा पर उमड़ा श्रद्धालुओं का जनसैलाब; हर की पैड़ी पर लगी... Palwal Rajak Case: पलक रजक मौत मामले में आरोपी पति अमित का सरेंडर; सास और देवर अब भी फरार Falta Bypoll Result: फालता में बीजेपी की ऐतिहासिक जीत; देबांग्शु पांडा ने 1.09 लाख वोटों से दर्ज की ...
देश

कोरोना के चलते आरटीआइ आवेदनों के निपटारे में ऑनलाइन, वर्चुअल जैसी तकनीकों का किया गया इस्तेमाल

नई दिल्ली। मुख्य सूचना आयुक्त यशवर्धन कुमार सिन्हा ने कहा है कि कोरोना महामारी के बावजूद इस साल जून में आरटीआइ आवेदनों का पिछले साल इसी महीने की तुलना में ज्यादा निपटारा किया गया। इसी माह की शुरुआत में मुख्य सूचना आयुक्त बनाए गए सिन्हा ने केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह के साथ बैठक में यह जानकारी दी।

ऑनलाइन, वर्चुअल और वीडियो कांफ्रेंसिंग जैसी आधुनिक तकनीकों का किया गया इस्तेमाल

आधे घंटे की बैठक के दौरान सिन्हा ने बताया कि ऐसा इसलिए संभव हो पाया, क्योंकि केंद्रीय सूचना आयोग ने महामारी के दौरान ऑनलाइन, वर्चुअल और वीडियो कांफ्रेंसिंग जैसी आधुनिक तकनीकों का इस्तेमाल किया। उन्होंने बैठक के दौरान आरटीआइ आवेदनों के निपटारे की दर बढ़ाने की जानकारी भी दी।

जम्मू-कश्मीर के आरटीआइ आवेदनों के निष्पादन की दी जानकारी

ब्रिटेन में भारतीय उच्चायुक्त के पद से सेवानिवृत्त होने के बाद सिन्हा को सूचना आयुक्त बनाया गया था। इसके बाद उन्हें इसी माह मुख्य सूचना आयुक्त बनाया गया। वे जम्मू-कश्मीर और असम के पूर्व राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल एसके सिन्हा के पुत्र हैं। उन्होंने जम्मू-कश्मीर को आयोग के अधिकार क्षेत्र में लाए जाने के बाद वहां के आरटीआइ आवेदनों के निष्पादन की जानकारी भी सिंह को दी। उन्होंने मंत्री को सरकार के लगातार सहयोग और कार्मिक और प्रशिक्षण मंत्रालय के समन्वय के लिए धन्यवाद दिया।

Related Articles

Back to top button